GK MPPSC RRB SSC

General Knowledge Part – 21 !! Modern History of India GK Part – 07 !! Very Important GK Questions of Modern History

Very Important GK Questions of Modern History
Written by Nitin Gupta

Very Important GK Questions of Modern History

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 21th Part है , जिसमें हम आपको Modern History of India ( आधुनिक भारत का इतिहास ) का Part – 7 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geograhy, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

History से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Very Important GK Questions of Modern History

  • प्रश्‍न – जलियांवाला बाग हत्‍याकांड के बाद पंजाब में फैली अशान्ति की जाँच के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्‍त आयोग के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – मोतीलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – 1912 में गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग की गाड़ी पर बम किसने फैंका था? उत्‍तर – रासबिहारी बोस ने
  • प्रश्‍न – असयोग आन्‍दोलन प्रारम्‍भ करते समय भारत का वायसराय कौन था? उत्‍तर – लॉर्ड चेम्‍सफोर्ड
  • प्रश्‍न – किस आन्‍दोलन में महात्‍मा गांधी ने देशवासियों को ‘करो या मरो'(Do or Die) का नारा दिया था? उत्‍तर – भारत छोड़ो (Quit India) आन्‍दोलन में
  • प्रश्‍न – भारत छोड़ो आन्‍दोलन (1942) के समय कांग्रेस अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – मौलाना अबुल कलाम आजाद
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह में दिल्‍ली में विद्रोहियों का वास्‍तविक नेतृत्‍व किसने किया? उत्‍तर – बख्‍त खान ने (बहादुर शाह जफर ने औपचारिक नेतृत्‍व किया)
  • प्रश्‍न – कांग्रेस अधिवेशन की अध्‍यक्षताकरने वाले प्रथम अंग्रेज कौन थे? उत्‍तर – जार्ज यूले (1888 इलाहाबाद अधिवेशन)
  • प्रश्‍न – भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को किस केस में फाँसी की सजा दी गई? उत्‍तर – लाहौर षड़यंत्र केस में
  • प्रश्‍न – जब भारत को स्‍वतंत्रता मिली, उस समय ब्रिटेन में किस दल की सरकार श्री? उत्‍तर – श्रमिक दल (Labour Party) की
  • प्रश्‍न – किस आन्‍दोलन के दौरान गांधीजी को सर्वप्रथम महात्‍मा कहा जाने लगा? उत्‍तर – चम्‍पारण आन्‍दोलन के दौरान
  • प्रश्‍न – ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – लाला लाजपत राय
  • प्रश्‍न – असहयोग आन्‍दोलन के दौरान विदेशी वस्‍त्रों को जलाने पर किसने महात्‍मा गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि ”यह निष्‍ठुर बर्बादी है”– रबीन्‍द्रनाथ टैगोर ने
  • प्रश्‍न – 29 मार्च, 1857 किस देशभक्‍त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपूर में फाँसी की सजा दी गई थी? उत्‍तर – मंगल पाण्‍डे को
  • प्रश्‍न – ऑल इंण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की स्‍थापना किस वर्ष हुई -1920
  • प्रश्‍न – कम्‍युनिस्‍ट इन्‍टरनेश्‍नल का ने‍तृत्‍व करने के लिए चुने गए प्रथम भारतीय थे? उत्‍तर – एम. एन. राय
  • प्रश्‍न – भारत सेवक समाज की स्‍थापना किसने और कब की? उत्‍तर – गोपाल कृष्‍ण गोखले ने, सन् 1905 में
  • प्रश्‍न – भारत की राजधानी कलकत्‍ता से दिल्‍ली किस वर्ष स्‍थानान्‍तरितकीगई? उत्‍तर – सन् 1911 में
  • प्रश्‍न – किस गोलमेज सम्‍मेलन में महात्‍मा गांधी नें इण्डियन नेशनल कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया? उत्‍तर – द्वितीय सम्‍मेलन में
  • प्रश्‍न – किसने कहा था ‘महात्‍मा गांधी अहिंसात्‍मक क्रान्ति के सौम्‍य पैगम्‍बर (Prophet) थे? उत्‍तर – लैरी कॉलिन्‍स और डोमिनिक लैपियर
  • प्रश्‍न – सामाजिक धार्मिक संगठन ‘तत्‍वबोधिनी सभा’ का प्रारम्‍भ किसने किया था? उत्‍तर – देवेन्‍द्रनाथ टैगोर ने
  • प्रश्‍न – भारत में प्रथम भारतीय महिला विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना किसने की थी? उत्‍तर – डी.के.कार्वेने ने (1916 में बम्‍बई में)
  • प्रश्‍न – भारत की प्रथम राष्‍ट्रीय समाचार एजेंसी थी? उत्‍तर – दि फ्री प्रेस ऑफ इण्डिया
  • प्रश्‍न – भारत की ‘शैक्षणिक नीति में फिल्‍टरेशन’ सिद्धान्‍त के प्रतिपादक थे? उत्‍तर – मैकाले
  • प्रश्‍न – औपनिवेशक भारत के आर्थिक इतिहास को चार चरणों, व्‍यापारिक पूंजीवाद, मुक्‍त व्‍यापार पूंजीवाद औद्योगिक पूंजीवाद तथा वित्‍तीय पूंजीवाद में किसने विभाजित किया– आर.सी.दत्‍त ने
  • प्रश्‍न – वह कौन से राष्‍ट्रवादी थे जो योजनात्‍मक आर्थिक विकासके आधार पर राष्‍ट्र निर्माण के पक्षधर थे, वह एक इन्‍जीनियर भी थे? उत्‍तर – एम. विश्‍वेश्‍वरैया
  • प्रश्‍न – मानव के लिए ‘एक धर्म एक जाति और एक परमेश्‍वर’ का नारा किसने दिया था? उत्‍तर – श्रीनारायण गुरू ने
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह के सम्‍बन्‍ध में किसने यह विचार व्‍यक्‍त किया ‘मेरठ का विद्रोह गरमी की आँधी की भाँति अचानक एवं अल्‍पकालिक था’– एस.एन.सेन ने
  • प्रश्‍न – भारत छोड़ो प्रस्‍ताव का लेखक कौन था? उत्‍तर – जवाहरलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – ‘द हिस्‍ट्री ऑफ द इण्डियन नेशनल कांग्रेस’ के लेखक कौन है? उत्‍तर – डॉ. बी. पट्टाभि सीतारमैया
  • प्रश्‍न – बंगाल विभाजन के विरोध स्‍वरूप कौनसा आन्‍दोलन प्रारम्‍भ हुआ? उत्‍तर – स्‍वदेशी आन्‍दोलन
  • प्रश्‍न – मुस्लिमों ने अलग राज्‍य पाकिस्‍तान के लिए सर्वप्रथम आवाज कब उठाई? उत्‍तर – 1930 के अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के इलाहाबाद अधिवेशन में
  • प्रश्‍न – जून 1922 में गठित ‘सविनय अवज्ञा आन्‍दोलन जाँच समिति (Civil Disobedience Enquiry Committee) के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – हकीम अजमल खाँ
  • प्रश्‍न – ‘मेरी नीति, जब से मैं भारत आया हूँ, कांग्रेस को नपुंसक (Impotent) बना रही है’ यह किसका कथन है? उत्‍तर – लॉर्ड कर्जन का
  • प्रश्‍न – ‘चक्‍कर लगाने वाली देशभक्ति'(Patriotism in Locomotion) शब्‍दावली का प्रयोग किसके लिए हुआ था? उत्‍तर – कांग्रेस पार्टी के लिए
  • प्रश्‍न – साइमन कमीशन के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन के दौरान लाल लाजपतराय को गम्‍भीर चोंटे आई, जिनके परिणामस्‍वरूप अन्‍तत: उनकी मृत्‍यु हो गई। यह घटना कहाँ घटी? उत्‍तर – लाहौर
  • प्रश्‍न – प्रथम गोलमेज के सम्‍बन्‍ध में किसने कहा –”सम्‍मेलन में भारत को दो कड़वी गोलियाँ, रक्षोपाय (Safeguards) तथा संघ, प्रदान की, जिन्‍हें खाद्य बनाने के लिए उत्‍तरदायित्‍वरूपी शक्‍कर (Sugar) में लपेट (Coated) दिया गया”– जवाहरलाल नेहरू ने
  • प्रश्‍न – किस आन्‍दोलन में महात्‍मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग शस्‍त्र की तरह किया? उत्‍तर – अहमदाबाद हड़ताल
  • प्रश्‍न – किस पेशवा को इतिहास में नाना साहब के नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – बालाजी बाजीराव
  • प्रश्‍न – कांग्रेस से पूर्व सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण संगठन कलकत्‍ता का इण्डियन एसोसिएशन था। इसकी स्‍थापना एस.एन.बनर्जी तथा आनन्‍द मोहन बोस ने कब की? उत्‍तर – 1876 में
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वतंत्रता संघर्ष के दौरान किनकी गिरफ्तारी के विरोध में काफी संख्‍या में निहत्‍थे लोग अमृतसर के जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को इकट्ठे हुए थे? उत्‍तर – डॉ. सैफुद्दीन किचलू तथा डॉ. सत्‍यपाल
  • प्रश्‍न – 1906 के भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के कलकत्‍ता अधिवेशन में दादा भाई नौरोजी के अध्‍यक्षीय भाषण को उनके स्‍थान पर किसने पढ़ा था? उत्‍तर – गोपाल कृष्‍ण गोखले ने
  • प्रश्‍न – बारदौली सत्‍याग्रह के दौरान बम्‍बई प्रेसीडेन्‍सी का गवर्नर कौन था? उत्‍तर – लेसली बिल्‍सन
  • प्रश्‍न – भारतीय मुसलमानों में अलीगढ़ आन्‍दोलन का मुख्‍य उद्देश्‍य क्‍या था? उत्‍तर – भारतीय मुसलमानों में सामाजिक धार्मिक सुधार
  • प्रश्‍न – ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बम्‍बई के प्रथम अधिवेशन की अध्‍यक्षता किसनेकी? उत्‍तर – लाला लाजपतराय ने
  • प्रश्‍न – किसने सुभाषचन्‍द्र बोस को ‘भारतीय देश भक्ति की ज्‍वलंत (Flaming) तलवार’ सम्‍बोधित किया? उत्‍तर – सरोजनी नायडू ने
  • प्रश्‍न – 1929 में ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का क्‍यों विभाजन हुआ जिसमें एन.एम.जोशी को ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन फेडरेश बनाने की आवश्‍यकता पड़ी? उत्‍तर – संगठन को अन्‍तर्राष्‍ट्रीय साम्‍यवादी आन्‍दोलन
  • प्रश्‍न – किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन से बाहर रखा गया? उत्‍तर – लॉर्ड इर्विन के सुझाव पर
  • प्रश्‍न – महात्‍मा गांधी के विषय में किस व्‍यक्ति ने यह विचार किया था,’आगामी पीढि़याँ शायद ही विश्‍वास करें कि ऐसा रक्‍त मांस का मानव कभी पृथ्‍वी पर अवतरित हुआ था?”– अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन ने
  • प्रश्‍न – सिपाही विद्रोह के समय भारत का गवरर्नर जनरल कौन था? उत्‍तर – लॉर्ड कैनिंग
  • प्रश्‍न – अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कब और कहाँ हुआ? उत्‍तर – 11 अप्रैल,1936 को लखनऊ में
  • प्रश्‍न – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का प्रथम सचिव कौन था? उत्‍तर – ए. ओ. ह्यूम
  • प्रश्‍न – ‘बम का दर्शन’ किस स्‍वतंत्रता सेनानी ने लिखा था? उत्‍तर – भगवती चरण वोहरा ने
  • प्रश्‍न – ”मैं जिस पीढ़ी में उत्‍पन्‍न हुआ वह पीढ़ी पश्चिम के केवल हिटलर अथवा स्‍टालिन की ही पीढ़ी नहीं थी, अपितु भारत में गांधी की पीढ़ी भी थी, हम कुछ निश्‍चयपूर्वक यह भविष्‍यवाणी कर सकते हैं कि मानव इतिहास पर गांधी का प्रभाव हिटलर और स्‍टालिन के प्रभाव से अधिक चिरस्‍थायी होगा”, यह कथन किसका हैं? उत्‍तर – आर्नेल्‍ड टॉयनबी
  • प्रश्‍न – भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने किस अधिवेशन में स्‍वदेशी के प्रस्‍ताव को अपनाया था? उत्‍तर – बनारस अधिवेशन, 1905
  • प्रश्‍न – बाल गंगाधर तिलक का समाचार-पत्र मराठा किस भाषा में था? उत्‍तर – अंग्रेजी
  • प्रश्‍न – बर्लिनपहुँचने के लिए सुभाषचन्‍द्र बोस ने काबुल में किस नाम से पासपोर्ट प्राप्‍त किया था? उत्‍तर – ओरलैण्‍डो मैसोट्टा
  • प्रश्‍न – क्रान्तिकारियों के एक गुप्‍त समाज ‘अभिनव भारत’ का गठन किसने  किया था? उत्‍तर – वी. डी. सावरकर ने
  • प्रश्‍न – ”हम या तो भारत को आजाद करेंगे अथवा इस प्रयास में अपनी जान दे देंगे” यह नारा किसने दिया था? उत्‍तर – महात्‍मा गाँधी ने
  • प्रश्‍न – 1906 में बम्‍बई में ‘डप्रेस्‍ड क्‍लास मिशन सोसायटी ऑफ इण्डिया’ की स्‍थापना किसने की थी? उत्‍तर – वी. आर. शिन्‍दे ने
  • प्रश्‍न – 1857 के  प्रथम स्‍वाधीन  संग्राम का सरकारी इतिहासकार कौन था? उत्‍तर – एस. एन. सेन
  • प्रश्‍न – असहयोग आन्‍दोलन प्रस्‍ताव के लेखक थे? उत्‍तर – चितरंजनदास
  • प्रश्‍न – ”यह एक डूबते हुए बैंक पर अेग्रिम तिथि का चेक है” क्रिप्‍स प्रस्‍ताव के सन्‍दर्भ में यह किसका कथन था – महात्‍मा गांधी का
  • प्रश्‍न – किस सामाजिक-धार्मिक आन्‍दोलन में ”भारत भारतीयों के लिए है” का नारा दिया हैं? उत्‍तर – आर्यसमाज ने
  • प्रश्‍न – गांधीजी ने भारत छोड़ो आन्‍दोलन शुरू करने के वक्‍त जनसाधारण को ‘करो या मरो’ का नारा दिया था, उन्‍हें गिरफ्तार कर किस जेल में रखा गया था? उत्‍तर – आगा खाँ पैलेस
  • प्रश्‍न – विदेश में स्‍थापित सबसे पुरानी क्रान्तिकारी संस्‍था ‘इण्डिया होमरूल सोसाइटी’ थी इसकी स्‍थापना 1905 ई. में श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा ने कहाँ की थी? उत्‍तर – लंदन में
  • प्रश्‍न – बारदोली किसान आन्‍दोलन वल्‍ल्‍भ भाई पटेल के नेतृत्‍व में अपनी सफल परिणति तक पहुँचा, इस सत्‍याग्रह के समय वहाँ की महिलाओं की ओर से गांधीजी ने वल्‍लभ भाई पटेल को कौनसी उपाधि प्रदानकी ‘सरदार’ की उपाधि
  • प्रश्‍न – असहयोग आन्‍दोलन में विदेशी कपड़ों का बहिष्‍कार सर्वाधिक सफल रहा, गांधीजी ने लोगों को कौनसा कपड़ा पहनने की सलाह दी? उत्‍तर – खादी
  • प्रश्‍न – भारत छोड़ो आन्‍दोलन स्‍वतंत्रता संघर्ष का प्रथम आन्‍दोलन था, जो नेतृत्‍व विहीनता की स्थिती में चलता रहा, इस आन्‍दोलन को हम और किस नाम जानते है? उत्‍तर – अगस्‍त क्रान्ति
  • प्रश्‍न – 9 अगस्‍त, 1942 (भारत छोड़ो आन्‍दोलन में) को सरकार ने सभी प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, उन्‍होंनें इस कार्य का किस ऑपरेशन की संज्ञा दी? उत्‍तर – ऑपरेशन जीरो ऑवर
  • प्रश्‍न – 1857 के राष्‍ट्रीय विद्रोह के समय बिहार में विद्रोह का नेतृत्‍व किसने किया था? उत्‍तर – कुँवर सिंह
  • प्रश्‍न – 1929 में में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – पं. जवाहरलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – झाँसी की रानी लक्ष्‍मीबाई ने किसकी सहायता से ग्‍वालियर पर अधिकार किया था? उत्‍तर – ताँत्‍या टोपे की सहायता से
  • प्रश्‍न – सविनय अवज्ञा आन्‍दोलन (Civil Disobedience Movement) किस घटना से प्रारम्‍भ किया गया? उत्‍तर – नमक कानून तोड़ने की घटना से
  • प्रश्‍न – गांधी-इरविन समझौते (Gandhi-Irwin Pact) की आलोचना का प्रमुख कारण था? उत्‍तर – देश भक्‍तों को फांसी से मुक्ति का अभाव
  • प्रश्‍न – विधवा विवाह मण्‍डल की स्‍थापना की थी? उत्‍तर – महादेव गोविंद रनाडे ने
  • प्रश्‍न – कोल्‍हापुर के महाराज छत्रपति शाहू ने बी. आर. अम्‍बेडकर को किसके प्रकाशन के लिए प्रोत्‍साहित किया था? उत्‍तर – बहिष्‍कृत भारत के प्रकाशन के लिए
  • प्रश्‍न – बंगाल विभाजन दिवस (16 अक्‍टूबर, 1905) को किस रूप में मनाने का सुझाव रबीन्‍द्रनाथ टैगोर ने दिया था? उत्‍तर – रक्षाबन्‍धन के रूप में
  • प्रश्‍न – किसने कहा था ”मेरे बन्‍धुओं यह मत भूलों कि निचले वर्ग के लोग, गरीब, अशिक्षित, मोची, सफाई करने वाले तुम्‍हारा ही हाड़-मास हैं, तुम्‍हारे बान्‍धव हैं”– स्‍वामी विवेकान्‍द ने
  • प्रश्‍न – स्‍वदेशी आन्‍दोलन क्‍यों प्रारम्‍भ किया गया था? उत्‍तर – बंगाल विभाजन के विरोधस्‍वरूप स्‍वदेशी आन्‍दोलन प्रारम्‍भ किया गया
  • प्रश्‍न – डांडी-मार्च किस स्‍थान से प्रारम्‍भ किया गया था? उत्‍तर – 1930 में गुजरात में स्थित साबरमती आश्रम से
  • प्रश्‍न – भारत में पहली बार कब एवं कहाँ कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्‍वतंत्रता की घोषणा की गई थी? उत्‍तर – लाहौर में 31 दिसम्‍बर, 1929 को
  • प्रश्‍न – पूना पैक्‍ट किनके मध्‍य और कब हुआ था? उत्‍तर – 1932 में महात्‍मा गांधी व भीमराव अम्‍बेडकर के बीच
  • प्रश्‍न – कैबिनेट मिशन भारत क्‍यों भेजा गया था? उत्‍तर – भारत की सत्‍ता हस्‍तान्‍तरण का मार्ग खोजने के लिए
  • प्रश्‍न – काकोरी काण्‍ड के प्रमुख अभियुक्‍त कौन थे? उत्‍तर – अशफाक उल्‍लाह खान तथा रोशन लाल
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह को राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता के लिए एक सुनियोजित संग्राम की संज्ञा किसने दी? उत्‍तर – वी. डी. सावरकर ने
  • प्रश्‍न – 1889 में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – विलियन वेडरबर्न
  • प्रश्‍न – ‘न्‍यू लैम्‍ब फार ओल्‍ड’ नामक लेखों की श्रृंखला में उदारवादी राजनीति की जमकर आलोचना की गई इसके लेखक कौन थे? उत्‍तर – अरविंद घोष
  • प्रश्‍न – कांग्रेस का सूरत विभाजन किस वर्षहुआ? उत्‍तर – 1907 में
  • प्रश्‍न – 1905 में किया गया बंगाल का विभाजन कब और किस अवसर पर समाप्‍त घोषित किया गया? उत्‍तर – 1911 में दिल्‍ली दरबार के आयोजन के समय
  • प्रश्‍न – 11 मई, 1857 को मेरठ के सिपाहियों ने दिल्‍ली की ओर कूच किया तथा विद्रोह का नेतृत्‍व करने के लिए किससे अनुरोध किया? उत्‍तर – बहादुरशाह द्वितीय से
  • प्रश्‍न – वायकोम सत्‍याग्रह किस राज्‍य में चलाया गया? उत्‍तर – केरल में
  • प्रश्‍न – ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम अध्‍यक्ष थे? उत्‍तर – लाला लाजपत राय
  • प्रश्‍न – किस अंग्रेज ने अपना नाम बदलकर भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियनों का साथ दिया तथा मजदूरों को संगठित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई? उत्‍तर – जार्ज एलिसन ने
  • प्रश्‍न – कांग्रेस अधिवेशन में यह किसने कहा था कि ‘यदि हम लॉर्ड कर्जन के शासन की उपमा इतिहास में तलाश करना चाहते हैं, तो हमें देश के इतिहास में औरंगजेब के शासनकाल की ओर जाना पड़ेगा? उत्‍तर – गोपाल कृष्‍ण गोखले ने
  • प्रश्‍न – ”कांग्रेस धराशायी होने के लिए लड़खड़ा रही है, भारत में मैं जब तक हूँ तब तक मेरी एक बड़ी महत्‍वाकांक्षा यह है कि मैं उसके शान्तिपूर्वक निधन में सहायता दूँ” यह शब्‍द है? उत्‍तर – लार्ड कर्जन के
  • प्रश्‍न – कांग्रेस के किस अधिवेशन में ‘मौलिक अधिकार और कर्तव्‍य’ प्रस्‍ताव पारित हुआ? उत्‍तर – करांची अधिवेशन 1931 में (सरदार पटेल की अध्‍यक्षता में)
  • प्रश्‍न – भगत जवाहर मल किस आन्‍दोलन के सूत्रधार थे? उत्‍तर – कूका आन्‍दोलन के
  • प्रश्‍न – ‘नील दर्पण’ के लेखक थे? उत्‍तर – दीनबन्‍धु मित्र
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वाधीनता संग्राम के दौरान ‘रेड शर्ट’ के नाम से भी पहचाने जाने वाले खुदाई खिदमतगारों ने किन दो प्रमुख बातों का आह्वान किया? उत्‍तर – पठान क्षेत्रीय राष्‍ट्रवादी एकता का और उपनिवेशवाद के विरूद्ध संघर्ष का
  • प्रश्‍न – सन् 1875 में हाउस ऑफ कॉमन्‍स में एक याचिका प्रस्‍तुत करते हुए ब्रिटिश संसद में भारत के प्रत्‍यक्ष प्रतिनिधित्‍व की माँग किस संस्‍था ने की थी? उत्‍तर – द डक्‍कन एसोसियेशन ने
  • प्रश्‍न – एनी बेसेंट द्वारा प्रारम्‍भ किए गए होमरूल आन्‍दोलन के अतिरिक्‍त किसने एक दूसरा होमरूल आन्‍दोलन प्रारम्‍भ किया? उत्‍तर – बाल गंगाधर तिलक ने
  • प्रश्‍न – ‘पाथ वे टू पाकिस्‍तान'(Parh Way to Pakistan) किसकी कृति है? उत्‍तर – चौधरी खलीकुज्‍जमां की
  • प्रश्‍न – महात्‍मा गांधी ने किस आन्‍दोलन के दौरान भूख-हड़ताल को सर्वप्रथमसत्‍याग्रह के रूप में प्रयोग किया? उत्‍तर – अहमदाबाद आन्‍दोलन के दौरान
  • प्रश्‍न – ब्रिटिश सरकार ने भारत विभाजन की योजना की घोषणा कब की थी? उत्‍तर – 3 जून, 1947 को
  • प्रश्‍न – थियोसोफिकल सोसाइटी का अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय 1882 में कहाँ बनाया गया? उत्‍तर – अड्यार में
  • प्रश्‍न – ‘मद्य निषेध'(Prohibition of Liquor) किस आन्‍दोलन का प्रमुख मुद्दा था? उत्‍तर – सविनय अवज्ञा (Civil Disobedience) आन्‍दोलन का
  • प्रश्‍न – ‘नेहरू रिपोर्ट’ का सम्‍बन्‍ध है? उत्‍तर – पं. मोतीलाल नेहरू से
  • प्रश्‍न – दक्षिण भारतीय उदारवादी संघ की स्‍थापना किसने की थी? उत्‍तर – पी. त्‍यागराय तथा टी. एम. नैयर
  • प्रश्‍न – अंग्रेजों ने पेशवा नाना साहब की पेंशन क्‍या कह कर बन्‍द कर दी? उत्‍तर – वह बाजीराव के पुत्र न होने से पेंशन पद के हकदार नहीं है।
  • प्रश्‍न – कांग्रेस के जिस अधिवेशन में पूर्ण स्‍वतंत्रता की माँग की गई थी, उसके अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – पं. जवाहरलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – हण्‍टर आयोग की नियुक्ति किस घटना से सम्‍बन्धित हैं? उत्‍तर – जलियांवाला बाग हत्‍याकाण्‍ड से
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वतन्‍त्रता अधिनियम, 1947 किस दिन प्रभावी हुआ? उत्‍तर – 15 अगस्‍त, 1947 को
  • प्रश्‍न – ‘हिन्‍दुस्‍तान सोशलिस्‍ट रिपब्लिकन आर्मी’ का गठन किसने किया था? उत्‍तर – चन्‍द्रशेखर आजाद ने
  • प्रश्‍न – जयप्रकाश नारायण किस राजनीतिक दल से सम्‍बन्धित थे? उत्‍तर – कांग्रेस समाजवादी दल (कांग्रेस सोशलिस्‍ट पार्टी) से
  • प्रश्‍न – बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्‍य की उपाधि दी गई थी? उत्‍तर – होमरूल आन्‍दोलन के दौरान
  • प्रश्‍न – अलीगढ़ आन्‍दोलन के संस्‍थापक थे? उत्‍तर – सर सैयद अहमद खाँ
  • प्रश्‍न – ‘होमरूल’ आन्‍दोलन का मुख्‍य ध्‍येय था? उत्‍तर – भारत में ‘ब्रिटिश साम्राज्‍य’ के अन्‍दर ‘स्‍वशासन’ प्राप्‍त करना
  • प्रश्‍न – महात्‍मा गांधी के साथ चम्‍पारण सत्‍याग्रह में भाग लेने वाले दो प्रमुख नेता थे? उत्‍तर – राजेन्‍द्र प्रसाद तथा अनुग्रह नारायण सिन्‍हा
  • प्रश्‍न – ‘नेशनल लिबरेशन ऑफ इण्डिया’ किस कारण अस्तित्‍व में आया? उत्‍तर – कांग्रेस में ‘नरमपंथी’ तथा ‘उग्रपंथ्रियों’ में मतभेद के कारण
  • प्रश्‍न – किन दो कांग्रेस अध्‍यक्षों को गांधीजी के अनुयायियों के विरोध और असहयोग के कारण पद त्‍याग करना पड़ा था? उत्‍तर – चितरंजनदास और सुभाषचन्‍द्र बोस को
  • प्रश्‍न – द्वितीय विश्‍वयुद्ध के बाद 1946 में कौनसा मिशन भारत आया था? उत्‍तर – कैबिनेट मिशन
  • प्रश्‍न – किसके शासनकाल में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस पर प्रतिबन्‍ध लगाया गया तथा उसके 1,20,000 से अधिक सदस्‍यों को गिरफ्तार किया गया? उत्‍तर – लॉर्ड विलिंग्‍डन के शासनकाल में
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वतंत्रता संघर्ष के दौरान अप्रैल 1906 में युगान्‍तर नामक साप्‍ताहिक का प्रारम्‍भ किसने किया था? उत्‍तर – बारीन्‍द्र कुमार घोष तथा भूपेन्‍द्रनाथ दत्‍त ने
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वतंत्रता संघर्ष के दौरान ज्‍यूरिख स्थित इन्‍टरनेशनल प्री इण्डिया कमेटी का अध्‍यक्ष कौन था, जिसने बाद में इण्डियन नेशनल पार्टी का प्रारम्‍भ किया? उत्‍तर – चम्‍पकरामन पिल्‍लै
  • प्रश्‍न – किस आन्‍दोलन से अरविन्‍द घोष द्वारा लिखित ‘डॉक्ट्रिन ऑफ पैसिव रेजिस्‍टेंस’ नामक लेख श्रृंखला सम्‍बद्ध हैं? उत्‍तर – स्‍वदेशी तथा बहिष्‍कार आन्‍दोलन से
  • प्रश्‍न – द्वि‍तीय गोलमेज काफ्रेंस में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी की? उत्‍तर – महात्‍मा गांधी ने
  • प्रश्‍न – आम जनता के लिए जीवनयापन तथा कार्य की बेहतर स्थितियाँ उपलब्‍ध कराने के लिए सन् 1911 में सोशल सर्विस लीग की स्‍थापना किसने की थी? उत्‍तर – नारायण मल्‍हार जोशी ने
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वतंत्रता संघर्ष के दौरान किसने ‘दी इण्डियन सोशयोलोजिस्‍ट’ नामक पत्रिका प्रारंभ की? उत्‍तर – श्‍यामजी कृष्‍णा वर्मा ने
  • प्रश्‍न – भारत विभाजन के सन्‍दर्भ में उत्‍तर-पश्चिमी सीमान्‍त प्रान्‍त (NWFP) के राजनीतिक स्‍वरूप के विषय में खान-अब्‍दुल गफ्फार खाँ ने क्‍या घोषणा की थी? उत्‍तर – उत्‍तर-पश्चिमी सीमान्‍त प्रान्‍त न तो भारत के साथ सम्मिलित होगा और न पाकिस्‍तान के साथ वरन एक स्‍वतंत्र प्रभुता सम्‍पन्‍न (Sovereingn) पख्‍तुनिस्‍तान राज्‍य बनेगा
  • प्रश्‍न – अक्‍टूबर 1943 में सुभाष चन्‍द्र बोस ने आरजी हुकूमत-ए-हिन्‍द की स्‍थापना कहाँ की थी? उत्‍तर – सिंगापुर में
  • प्रश्‍न – किस एक कांग्रेस अधिवेशन में मूलभूत अधिकारों तथा आर्थिक नीति पर प्रस्‍ताव पारित किया गया? उत्‍तर – करांची (1930) अधिवेशन में

RRB 2019 परीक्षा से संबंधित अन्य PDF व पोस्ट 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Modern History of India GK, Modern History Questions in Hindi, Modern History MCQ in Hindi, History Questions and Answers in Hindi, Modern Indian History GK in Hindi, Adhunik Bharat ka Itihas in Hindi Question, Modern History Questions For Competitive Exams in Hindi, Modern Indian History GK Questions For Railway Exam in Hindi, Modern History Question for MPPSC, Modern History Question for SSC, Modern History Question for UPSC, Modern History Question for Railway, Modern India Questions and Answers, Modern Indian History Objective Questions and Answers PDF in Hindi, Most Important Questions of Modern History in Hindi, Very Important GK Questions of Modern History in Hindi, History GK Questions For Railway Exam in Hindi, Modern History GK For RRB in Hindi, Railway GK 2019, GK Railway 2019, Modern History GK For Railway, History Questions in Hindi

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment

GK Tricks By Nitin Gupta Course