GK MPPSC RRB SSC

General Knowledge Part – 17 !! Modern History of India GK Part – 03 !! Modern Indian History GK Questions

Modern Indian History GK Questions
Written by Nitin Gupta

Modern Indian History GK Questions

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 17th Part है , जिसमें हम आपको Modern History of India ( आधुनिक भारत का इतिहास ) का Part – 3 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geograhy, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

History से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Modern Indian History GK Questions

  • प्रश्‍न – किस नेता को भारत का बिस्‍मार्क कहा जाता है? उत्‍तर – सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को
  • प्रश्‍न – मन्‍मथनाथ गुप्‍त को किस काण्‍ड में सम्मिलित होने के लिए दस वर्ष की सजा हुई थी, (अल्‍पायु होने के कारण फॉंसी की सजा नहीं हुई थी) – काकोरी रेल डकैती काण्‍ड में
  • प्रश्‍न – बिहार के महान स्‍वतंत्रता सेनानी कुँवर सिंह किस रियासत से सम्‍बन्धित थे? उत्‍तर – जगदीशपुर रियासत से
  • प्रश्‍न – सुरमा घाटी का किसान आन्‍दोलन किस प्रदेश से सम्‍बन्‍ध रखता है? उत्‍तर – असम
  • प्रश्‍न – भारत की स्‍वतंत्रता प्राप्ति के समय कांग्रेस के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – आचार्य जे. बी् कृपलानी
  • प्रश्‍न – चौरीचौरा काण्‍ड के कारण कौनसा सत्‍याग्रह एकाएक रोका गया? उत्‍तर – असहयोग आन्‍दोलन
  • प्रश्‍न – 1890 में कलकत्‍ता विश्‍वविद्यालय की पहली ग्रेजुएट महिला ने कांग्रेस अधिवेशन को सम्‍बोधित किया था, वह थी? उत्‍तर – कादम्बिनी गांगुली
  • प्रश्‍न – 17 अक्‍टूबर, 1940 को व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रह का उद्घाटन किसने किया था आचार्य विनोबा भावे ने
  • प्रश्‍न – भारत के स्‍वतंत्रता आन्‍दोलन के नारों में ‘करो या मरो'(Do or Die) बड़ा ही सशक्‍त नारा था, इसे किसने और कब दिया? उत्‍तर – महात्‍मा गाँधी ने, भारत छोड़ो आन्‍दोलन में
  • प्रश्‍न – मार्च 1908 में मुस्लिम लीग का ‘स्‍थायी'(Permanent) अध्‍यक्ष किसे चुना गया है? उत्‍तर – आगा खाँ को
  • प्रश्‍न – चटगांव शस्‍त्रागार पर आक्रमण के क्रान्तिकारी अभियान का नेतृत्‍व किसने किया था – सूर्य सेन ने
  • प्रश्‍न – दादा भाई नौरोजी ने अपने किस लेख में ‘धन के बहिर्गमन’ का सिद्धान्‍त प्रतिपादित किया इंग्‍लैण्‍ड डेट टु इण्डिया नामक लेख में
  • प्रश्‍न – किसान आन्‍दोलनों को संगठित करने की दिशा में बहुमूल्‍य योगदान के लिए किसे ‘किसान प्राण’ की उपाधि से सम्‍मानित किया गया? उत्‍तर – स्‍वामी सहजानन्‍द सरस्‍वती को
  • प्रश्‍न – रौलेट एक्‍ट के विरूद्ध किसने सत्‍याग्रह सभा गठित की जिसके सदस्‍यों को रौलेट एक्‍ट की अवहेलना करने की प्रतिज्ञा लेनी पड़ी थी? उत्‍तर – महात्‍मा गॉंधी ने
  • प्रश्‍न – बाल गंगाधर तिलक ने किसे ‘भारत का हीरा’ कहा? उत्‍तर – गोपालकृष्‍ण गोखले को
  • प्रश्‍न – ‘सविनय अवज्ञा आन्‍दोलन’ को अन्तिम रूप से कब वापस लिया गया? उत्‍तर – 7 अप्रैल, 1934
  • प्रश्‍न – कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच 1916 में ‘लखनऊ समझौता’ हुआ, इन दलों के उस समय अध्‍यक्ष क्रमश: कौन थे – अंबिका चरण मजूमदार तथा मोहम्‍मद अली जिन्‍ना
  • प्रश्‍न – एटली मंत्रीमण्‍डल द्वारा 1946 में नियुक्‍त ‘कैबिनेट मिशन’ का अध्‍यक्ष कौन था? उत्‍तर – पैथिक लारेन्‍स
  • प्रश्‍न – ‘भारतीय नारी घरेलू और राष्‍ट्रीय स्‍वाधीनता के लिए एक साथ लड़ रही है, यह किसका कथन है ? उत्‍तर – आई.जी पुलिस, डॉड की दिसम्‍बर 1930 की टिप्‍पणी
  • प्रश्‍न – ‘बम्‍बई की त्रिमूर्ति’ में शामिल थे? उत्‍तर – फिरोजशाह मेहता,के टी तेलंग और दादा भाई नौरोजी
  • प्रश्‍न – किसने कहा था ‘मैंने ब्रिटिश साम्राज्‍य का विघटन करने के लिए प्रधानमंत्री पद ग्रहण नहीं किया है? उत्‍तर – विन्‍स्‍टन चर्चिल का
  • प्रश्‍न – 1915 में ‘सत्‍याग्रह सभा’ की स्‍थापना किसने की थी? उत्‍तर – महात्‍मा गांधी ने
  • प्रश्‍न – कांग्रेस का प्रथम विभाजन कब और किस अधिवेशन में हुआ? उत्‍तर – 1907 सूरत अधिवेशन में
  • प्रश्‍न – यह कथन किसका है ”मुसलमान मूर्ख थे जो उन्‍होनें सुरक्षा की माँग की और हिन्‍दू उनसे भी बड़े मूर्ख थे जो उन्‍होंने इस माँग को ठुकरा दिया? उत्‍तर – मौलाना अबुल कलाम आजाद का
  • प्रश्‍न – आचार्य जे.बी.कृपलानी के कांग्रेस अध्‍यक्ष होने के समय में कौनसी सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण घटना घटी – भारत को स्वतंत्रता प्राप्‍त हुई।
  • प्रश्‍न – ‘पावर्टी एण्‍ड अनब्रिटिश रूल इन इण्डिया’ नामक पुस्‍तक की प्रसिद्धि का आधार क्‍या है? उत्‍तर – भारत से धन की निकासी का सिद्धान्‍त देना।
  • प्रश्‍न – 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्‍य क्‍या था? उत्‍तर – भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच सम्‍बन्‍धों की व्‍याख्‍या और स्‍पष्‍टीकरण
  • प्रश्‍न – स्‍वामी विवेकानन्‍द ने विश्‍व धर्म सम्‍मेलन कब सम्‍बोधित किया? उत्‍तर – 1893 ई. में शिकागो में
  • प्रश्‍न – कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिन्‍दी को सर्वप्रथम राष्‍ट्रभाषा के रूप में प्रस्‍तुत किया गया? उत्‍तर – वेलगाँव, 1924
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह को नृशंसतापूर्वक कुचलने वाले ब्रिटिश अधिकारियों में जनरल नील को सर्वाधिक क्रूर माना जाता है, इसका कार्य क्षेत्र कहाँ था? उत्‍तर – इलाहाबाद
  • प्रश्‍न – कांग्रेस के गरम दल के नेता थे? उत्‍तर – लाला लाजपतराय, विपिन चन्‍द्र पाल तथा बाल गंगाधर तिलक, यह कांग्रेस के नरम दल से कब अलग हुए? उत्‍तर – 1907 में
  • प्रश्‍न – व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रह आन्‍दोलन 17 अक्‍टूबर, 1940 से आरंभ हुआ, इसकी शुरूआत सर्वप्रथम किस स्‍थान से हुई? उत्‍तर – पवनार से
  • प्रश्‍न – भारत के प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम (1857)का पहला शहीद किसे माना जाता है? उत्‍तर – मंगल पांडे
  • प्रश्‍न – 1857 में दिल्‍ली पर दोबारा कब्‍जा करने के बाद अंग्रेजों ने किस दरवाजे को ‘विक्‍टोरिया गेट’ का नाम दिया? उत्‍तर – लाहौर गेट को
  • प्रश्‍न – किस वासयराय ने 1929 में एडविन लुटियन्‍स (Eswin Lutyens) को वाइसरीगल लॉज में मुगल गार्डन बनाने के लिए नियुक्‍त किया था? उत्‍तर – लार्ड इर्विन ने
  • प्रश्‍न – महात्‍मा गांधी ने किस आन्‍दोलन के दौरान भूख-हड़ताल को सर्वप्रथम सत्‍याग्रह के रूप में प्रयोग किया? उत्‍तर – अहमदाबाद आन्‍दोलन के दौरान
  • प्रश्‍न – ‘गांधी बनाम लेनिन’ पुस्‍तक किसने लिखी? उत्‍तर – एस.ए.डांगे ने
  • प्रश्‍न – किस गवर्नर जनरल ने अपने आपको ‘बंगाल का शेर’ कहा था? उत्‍तर – लार्ड वेलेजली ने
  • प्रश्‍न – ”कांग्रेस अपने पतन की कगार पर है और भारत में रहते हुए मेरी एक महती आकांक्षा इसके शान्तिपूर्ण ढंग से समाप्‍त हो जाने में हाथ बँटाने की है” यह कथन किसका है? उत्‍तर – लॉर्ड कर्जन का
  • प्रश्‍न – लाला हरदयाल किस पार्टी के नेता थे? उत्‍तर – गदर पार्टी के
  • प्रश्‍न – 1927 में साइमन कमीशन के बहिष्‍कार का प्रमुख कारण था? उत्‍तर – कमीशन में कोई भारतीय सदस्‍य नहीं था।
  • प्रश्‍न – 1908 में बम्‍बई में पहली बार राजनीतिक हड़ताल हुई जिसकी प्रशंसा लेनिन ने की, यह हड़ताल किस कारण हुई? उत्‍तर – बाल गंगाधर तिलक को बंदी बनाए जाने के विरोध में
  • प्रश्‍न – किसने कहा था ”भारत एक नहीं, दो राष्‍ट्र हैं”– मोहम्‍मद अली जिन्‍ना ने
  • प्रश्‍न – अंग्रेजों द्वारा किसी प्रान्‍त के गवर्नर बनाए जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? उत्‍तर – सत्‍येन्‍द्र प्रसाद सिन्‍हा
  • प्रश्‍न – स्‍वामी विवेकानन्‍द ने ‘शेरनी’, रवीन्‍द्रनाथ टैगोर ने ‘लोकमाता’ तथा अरविंद घोष ने ‘अग्निशिखा’ का प्रयोग किसके लिए किया था? उत्‍तर – मारग्रेट नोबल (सिस्‍टर निवेदिता) के लिए
  • प्रश्‍न – बंगाल विभाजन कब समाप्‍त किया गया? उस समय भारत का वायसराय कौन था? उत्‍तर – 1911 में, लार्ड हार्डिंग
  • प्रश्‍न – मूल अधिकार और आर्थिक कार्यक्रम नाम दस्‍तावेज कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्‍वीकार किए गए? उत्‍तर – कांग्रेस के कराची अधिवेशन 1931 में
  • प्रश्‍न – भारत की यात्रा पर आने वाले प्रथम ब्रिटिश सम्राट कौन थे? उत्‍तर – जॉर्ज पंचम
  • प्रश्‍न – ‘विभाजन करो और जाओ'(Divide and Quit) का नारा सर्वप्रथम किस संगठन ने और कब दिया? उत्‍तर – मुस्लिम लीग ने, लीग के कराची अधिवेशन 1942 में
  • प्रश्‍न – किस वासराय का सम्‍बन्‍ध ‘ब्रेक-डाउन-प्‍लान’ से था – लॉर्ड वेवेल का
  • प्रश्‍न – सर्वप्रथम किस प्रस्‍ताव/योजना/मिशन में भारतीयों के लिए अपने संविधान की बात कही गई थी? उत्‍तर – अगस्‍त प्रस्‍ताव में
  • प्रश्‍न – ‘व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रह’ आन्‍दोलन 17 अक्‍टूबर, 1940 से प्रारम्‍भ हुआ, सर्वप्रथम किस स्‍थान से इसकी शुरूआत हुई? उत्‍तर – पवनार से
  • प्रश्‍न – ‘गदर पार्टी की स्‍थापना 1913 ई. में अमरीका के नगर सेनफ्रांसिस्‍को में हुई, इसके प्रथम अध्‍यक्ष थे? उत्‍तर – सोहन सिंह भखना
  • प्रश्‍न – जलियावाला बाग हत्‍याकाण्‍ड 1919 के विरोध में किस भारतीय ने गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद से त्‍यागपत्र दिया था? उत्‍तर – शंकर नायर ने
  • प्रश्‍न – किस घटना के पश्‍चात महात्‍मा गांधी ने ब्रिटिश सरकारको ‘शैतानी लोग’ कहा था? उत्‍तर – रोलेट एक्‍ट पास होने के समय
  • प्रश्‍न – किस विधेयक को ‘भारतीय गुलामी नम्‍बर एक’ कहकर पुकारा गया था? उत्‍तर – सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक
  • प्रश्‍न – 11 अगस्‍त, 1942 को पटना सचिवालय काण्‍ड कितने लोग घटनास्‍थल पर ही शहीद हुए थे? उत्‍तर – 11
  • प्रश्‍न – जलियावाला बाग काण्‍ड के समय (13 अप्रैल, 1919) जनता वहाँ किस कारण एकत्रित हुई थी? उत्‍तर – लोकप्रिय नेता डॉ. सैफुद्दीन किचलू और डॉ. सत्‍यपाल की गिरफ्तारी के विरूद्ध विरोध प्रकट करने के लिए
  • प्रश्‍न – भारत विभाजन के समय विभाजन कौंसिल का अध्‍यक्ष कौन था? उत्‍तर – लार्ड माउण्‍टबंटन
  • प्रश्‍न – 18 जुलाई, 1947 को भारतीय स्‍वतंत्रता अधिनियम किसने पारित किया था? उत्‍तर – ब्रिटिश संसद ने Modern Indian History GK Questions
  • प्रश्‍न – भारतीयों को 1947 में सार्वभौम सत्‍ता सौंपने की योजना किस नाम से जानी जाती है? उत्‍तर – माउण्‍टबेटन योजना
  • प्रश्‍न – कांग्रेस के किस अधिवेशन में प्रथम बाद ‘वन्‍देमातरम्’ (बंकिमचंद चटर्जी द्वारा) गाया गया? उत्‍तर – कलकत्‍ता अधिवेशन 1896 (अध्‍यक्ष थे रहीमतुल्‍ला सयानी)
  • प्रश्‍न – ‘शिमला का सन्‍यासी’ नाम से कौन विख्‍यात थे? उत्‍तर – ए.ओ.ह्यूम
  • प्रश्‍न – हजारीबाग के जेल से भागने के बाद (9 नवम्‍बर, 1942) जयप्रकाश नारायण ने अपना अड्डा कहाँ बनाया? उत्‍तर – नेपाल में
  • प्रश्‍न – ‘अभिनव भारत’ क्‍या था? उत्‍तर – एक गुप्‍त क्रान्तिकारी संगठन
  • प्रश्‍न – किस आन्‍दोलन के दौरान महात्‍मा गांधी ने भूख हड़ताल को सर्वप्रथम सत्‍याग्रह के रूप में प्रयोग किया? उत्‍तर – अहमदाबाद आन्‍दोलन के दौरान
  • प्रश्‍न – राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता आन्‍दोलन के दौरान कुख्‍यात सेलुलर जेल कहाँ पर स्थित है? उत्‍तर – अण्‍डमान में
  • प्रश्‍न – अजीमुल्‍ला किसका मुख्‍य सलाहकार था? उत्‍तर – नाना साहब का
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह को राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता के लिए सुनियोजित संग्राम की संज्ञा किसने दी? उत्‍तर – वी.डी.सावरकर ने
  • प्रश्‍न – नाना साहब की सेना के सेनापति, जो बाद में पकड़े गए तथा अंग्रेजों ने उन्‍हें फांसी पर लटका दिया, कौन थे? उत्‍तर – तात्‍या टोपे
  • प्रश्‍न – ‘चपाती और लाल गुलाब’ का सम्‍बन्‍ध था? उत्‍तर – 1857 के विद्रोह से
  • प्रश्‍न – अलीपुर बम काण्‍ड में अ‍रविंद घोष का बचाव करने वाले प्रमुख व्‍यक्ति थे? उत्‍तर – चितरंजन दास Modern Indian History GK Questions
  • प्रश्‍न – खेड़ा के किसानों का असन्‍तोष किसके विरूद्ध था? उत्‍तर – सरकार के विरूद्ध
  • प्रश्‍न – लालकुर्ती आन्‍दोलन (Red Shirt Movement) किसके नेतृत्‍व में चलाया गया? उत्‍तर – खान अब्‍दुल गफ्फार खाँ के नेतृत्‍व में
  • प्रश्‍न – 20 फरवरी, 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्‍लीमेंट एटली ने अन्‍तत: किस समय तक भारत से वापस चले जाने की ब्रिटिश सरकार के निर्णय की घोषणा की थी? उत्‍तर – जून 1948 तक
  • प्रश्‍न – चिटगाँव शास्‍त्रागार पर हमलाकरने वाले क्रांतिकारी दल का नेता कौन था? उत्‍तर – सूर्यसेन प्रश्‍न –
  • भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने भारत छोड़ो आन्‍दोलन का प्रस्‍ताव कहाँ पर अंगीकृत (Adopt) किया? उत्‍तर – बम्‍बई
  • प्रश्‍न – सम्राट पंचम जॉर्ज के भारत आगम के समय वायसराय कौन था? उत्‍तर – लॉर्ड हार्डिंग
  • प्रश्‍न – किस एक्‍ट के अन्‍तर्गत प्रान्‍तीय स्‍वायत्‍तता का सिद्धान्‍त लागू हुआ? उत्‍तर – भारत सरकार एक्‍ट, 1935 के अन्‍तर्गत
  • प्रश्‍न – व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रह आन्‍दोलन किस वर्ष प्रारम्‍भ किया गया? उत्‍तर – 1940 में
  • प्रश्‍न –
  • भगतसिंह ने पुलिस कमिश्‍नर सॉण्‍डर्स की हत्‍या क्‍यों की? उत्‍तर – सॉण्‍डर्स ने उस शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करवाया था जिसमें लाला लाजपतराय घायल हुए और अन्‍तत: उनकी मृत्‍यु हुई, इसका बदला लेने के लिए
  • प्रश्‍न – भारत के स्‍वतंत्रता प्राप्ति के बाद किसने यह सुझाव दिया था कि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस को समाप्‍त कर दिया जाए? उत्‍तर – महात्‍मा गांधी
  • प्रश्‍न – सेन्‍ट्रल असेम्‍बली में बम फेंकने के आरोप में भगतसिंह को क्‍या सजा मिली? उत्‍तर – आजीवन निर्वासन की सजा Modern Indian History GK Questions
  • प्रश्‍न – भगत सिंह को फाँसी की सजा किस आरोप के अन्‍तर्गत मिली? उत्‍तर – पुलिस अधिकारी साण्‍डर्स की हत्‍या के आरोप में
  • प्रश्‍न – ‘यदि भगवान अस्‍पृश्‍यता को सहन करता है, तो मैं उसे भगवान नहीं मानूँगा’ यह शब्‍द किसने कहे थे? उत्‍तर – बाल गंगाधर तिलक ने
  • प्रश्‍न – किस क्रांतिकारी ने कैदियों के लिए अच्‍छी सुविधाओं की माँग करते हुए 64 दिनों के उपवास के पश्‍चात दम तोड़ दिया? उत्‍तर – जतिनदास ने
  • प्रश्‍न – पूना के अंग्रेज अधिकारी रैंड की हत्‍या का जिम्‍मेदार कौन था? उत्‍तर – चोपकर बन्‍धु
  • प्रश्‍न – ‘इण्डिया हाउस’ की स्‍थापना किसने की? उत्‍तर – श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा ने
  • प्रश्‍न – सूर्य सेन किस संगठन से सम्‍बन्धित थे? उत्‍तर – इण्डियन रिपब्लिकन आर्मी से
  • प्रश्‍न – ‘आजाद हिन्‍द फौज’ के किन-किन नेताओं पर लाल किले में मुकदमा चलाया गया? उत्‍तर – शाहनवाज खाँ, गुरदयाल सिंह दिल्‍ली, प्रेम सहगल
  • प्रश्‍न – ‘भारत छोड़ो आन्‍दोलन’ के दौरान बलिया में किसने ‘समानान्‍तर सरकार’ स्‍थापित की थी? उत्‍तर – चितू पांडेय ने
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह के किस नेता का नाम ढोंडू पंत था? उत्‍तर – नाना साहब का
  • प्रश्‍न – बहादुरशाह द्वितीय को किसने गिरफ्तार किया था ? उत्‍तर – हडसन ने
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह को ‘भारत का प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम’ किस इतिहासकार ने कहा है? उत्‍तर – बी.डी.सावरकर ने
  • प्रश्‍न – कलकत्‍ता में ‘हिन्‍दू कॉलेज’ और ‘वेदान्‍त कॉलेज’ की स्‍थापना किसने की थी? उत्‍तर – राजा राममोहन राय ने
  • प्रश्‍न – किस मुस्लिम समाज सुधारक को अंग्रेजों ने ‘नाइटहुड’ की उपाधि प्रदान की थी? उत्‍तर – सर सैयद अहमद खान को
  • प्रश्‍न – ‘भारतीय साम्‍यवादी पार्टी’ की स्‍थापना कहाँ हुई थी? उत्‍तर – ताशकंद में
  • प्रश्‍न – बंगाल का विभाजन लॉर्ड कर्जन (वायसराय) के समय में हुआ इस विभाजन को किसके काल में रद्द किया गया था? उत्‍तर – लॉर्ड हार्डिंग
  • प्रश्‍न – गांधीजी ने असहयोग आन्‍दोलन को वापस क्‍यों ले लिया? उत्‍तर – चौरा-चौरी की हिंसक घटना के कारण
  • प्रश्‍न – सरदार वल्‍लभ भाई पटेल ने गुजरात के किस आन्‍दोलन में प्रथम बाद सक्रिय भूमिका निभाई थी? उत्‍तर – खेड़ा सत्‍याग्रह में
  • प्रश्‍न – लोगों में राष्‍ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए शिवाजी तथा गणपित महोत्‍सव का आयोजन किसके द्वारा किया गया था? उत्‍तर – बाल गंगाधर तिलक
  • प्रश्‍न – स्‍वदेशी आन्‍दोलन कब प्रारम्‍भ हुआ था? उत्‍तर – बंगाल विभाजन के विरूद्ध छेड़े गए आन्‍दोलन के समय
  • प्रश्‍न – ब्रिटिश सरकार ने किस योजना के द्वारा भारत छोड़ने तथा भारत के विभाजन के विरूद्ध की घोषणा की थी? उत्‍तर – माउण्‍टबेटन योजना
  • प्रश्‍न – ‘भारत एक खोज’ नामक पुस्‍तक किसके द्वारा लिखी गई है? उत्‍तर – जवाहरलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – ‘मांटेग्‍यू-चेम्‍सफोर्ड सुधार’ का मुख्‍य प्रावधान क्‍या था? उत्‍तर – द्वैध शासन प्रणाली लागू करना।
  • प्रश्‍न – 1856 ई. में विधवा पुनर्विवाह कानून किसके प्रयासों से बनाया गया? उत्‍तर – ईश्‍वरचन्‍द्र विद्यासागर
  • प्रश्‍न – ‘चम्‍पारण सत्‍याग्रह’ कब हुआ? इसका मुख्‍य कारण क्‍या था? उत्‍तर – 1917, तिनकाठिया प्रणाली
  • प्रश्‍न – ‘संथाल विद्रोह’ का नेतृत्‍व किसने किया? उत्‍तर – सिद्धू और कान्‍हू ने
  • प्रश्‍न – लाला लाजपतराय किस प्रकार की शिक्षा पर जोर देते थे? उत्‍तर – तकनीकीऔर औद्योगिक शिक्षा
  • प्रश्‍न – बिहार में असहयोग और चम्‍पारण आन्‍दोलन सत्‍याग्रह में कौन नेता सक्रिय भूमिका में उभरकर आया? उत्‍तर – राजेन्‍द्र प्रसाद
  • प्रश्‍न – 1854 का वुड डिस्‍पैच (Wood Dispatch) किस विषय से सम्‍बन्धित था? उत्‍तर – शिक्षा
  • प्रश्‍न – किस अंग्रेज गवर्नर जनरल ने भारतीय स्‍मारकों के संरक्षण में रूचि दिखाई? उत्‍तर – लॉर्ड कर्जन
  • प्रश्‍न – 1916 का लखनऊ समझौता किन-किन के बीच हुआ था? उत्‍तर – अखिल भारतीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच
  • प्रश्‍न – 1840 ई. के दशक में कूका आन्‍दोलन को किसने आरम्‍भ किया था? उत्‍तर – गुरू रामसिंह ने
  • प्रश्‍न –
  • ‘खिलाफत’ आन्‍दोलन कब प्रारम्‍भ हुआ था? उत्‍तर – 1919 ई. में
  • प्रश्‍न – ‘चटगाँव आर्म्‍स डकैती’ को नेतृत्‍व प्रदान करने वाले सूर्यसेन किस संगठन से सम्‍बन्धित थे? उत्‍तर – इण्डियन रिपब्लिकन आर्मी से
  • प्रश्‍न – अरबिन्‍द घोष ने किस समाचार पत्रका कई वर्षों तक सम्‍पादन किया था? उत्‍तर – वन्‍देमातरम् समाचार पत्र का Modern Indian History GK Questions
  • प्रश्‍न – वेलूथम्‍पी, उन प्रा‍रम्भिक लोगों में से थे, जिन्‍होनें अंग्रेजों के प्रति विद्रोह किया, वह कहाँ के दीवान थे? उत्‍तर – ट्रावनकोर के
  • प्रश्‍न – 1857 ई. के विद्रोह में सिन्धिया से ग्‍वालियर छीन लिया – रानी लक्ष्‍मीबाई ने
  • प्रश्‍न – असहयोग आन्‍दोलन प्राप्ति को यकायक रोक देने का कारण क्‍या था? उत्‍तर – चौरी-चौरा काण्‍ड में हिंसा का फूट पड़ना।
  • प्रश्‍न – गांधीजी ने ‘करो या मरो’ जैसा सशक्‍त नारा किस आन्‍दोलन के समय दिया था? उत्‍तर – भारत छोड़ो आन्‍दोलन (1942) के समय
  • प्रश्‍न – 1946 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा गठित अन्‍तरिम सरकार में सरदार वल्‍लभभाई पटेल किस विभाग के मंत्री थे? उत्‍तर – गृह विभाग
  • प्रश्‍न – रावी के तट पर आयोजित कांग्रेस का अधिवेशन (1929) किसलिए ऐतिहासिक माना जाता है? उत्‍तर – इस अधिवेशन में पूर्ण स्‍वतंत्रता का प्रस्‍ताव पारित किया गया।
  • प्रश्‍न – भारतीय राष्‍ट्रीय आन्‍दोलन अतिवादियों (Extremists) के प्रभावाधीन कब से आया -1906 के बाद
  • प्रश्‍न – गांधीजी के नेतृत्‍व में सन् 1942 ई. में कौनसा आन्‍दोलन चलाया गया? उत्‍तर – भारत छोड़ो आन्‍दोलन
  • प्रश्‍न – महात्‍मा गांधी ने कब व किस तनाव से दु:खी होकर 21 दिनों तक उपवास रखा? उत्‍तर – 1924 ई. में साम्‍प्रदायिक तनाव से दु:खी होकर
  • प्रश्‍न – स्‍वदेशी आन्‍दोलन क्‍यों प्रारम्‍भ किया गया था? उत्‍तर – बंगाल विभाजन के विरोधस्‍वरूप
  • प्रश्‍न – दादा भाई नौरोजी द्वारा लिखित उस पुस्‍तक का नाम बताइये जिसमें अंग्रेजों द्वारा भारत के आर्थिक शोषण के विषय में लिखा गया है? उत्‍तर – पावर्टी एण्‍ड अनब्रिटिश रूल इन इण्डिया
  • प्रश्‍न – अछूतों व निम्‍न वर्ग के लोगों को प्रान्‍तीय एवं केन्‍द्रीय विधान-परिषदों में स्‍थान सुरक्षित करने के लिए 1932 में महात्‍मा गांधी और भीमराव अम्‍बेडकर के बीच कौन सा समझौता हुआ था? उत्‍तर – पूना समझौता
  • प्रश्‍न – कैबिनेट मिशन भारत क्‍यों भेजा गया था? उत्‍तर – भारत की सत्‍ता हस्‍तान्‍तरण का मार्ग खोजने के लिए
  • प्रश्‍न – भारत की स्‍वतंत्रता के समय इंग्‍लैंण्‍ड के प्रधानमंत्री एटली थे, भारत के वायसराय कौन थे? उत्‍तर – लार्ड माउण्‍टबेटन
  • प्रश्‍न – 1857 का विद्रोह किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में हुआ था? उत्‍तर – लॉर्ड कैनिंग
  • प्रश्‍न – बंगाल विभाजन किस वायसराय के शासनकाल में रद्द किया गया था? उत्‍तर – लार्ड हार्डिंग के शासनकाल में
  • प्रश्‍न – ‘विवियन कर्जन बाइली’ की हत्‍या किसने की? उत्‍तर – मदनलाल धींगरा ने
  • प्रश्‍न – आजाद हिन्‍द फौज के किन नेताओं पर लाल किले में मुकदमा चलाया गया? उत्‍तर – शाहनवाज खाँ, गुरदयाल सिंह ढिल्‍लो, प्रेम सहगल
  • प्रश्‍न – अगस्‍त 1932 में मैक्‍डोनाल्‍ड अवार्ड की घोषणा के पश्‍चात यरबदा जेल में आमरण अनशन क्‍यों प्रारम्‍भ किया – अवार्ड में दलितों को पृथक प्रतिनिधित्‍व प्रदान किया गया था।
  • प्रश्‍न – लालकुर्ती आन्‍दोलन के नेता कौन थे? उत्‍तर – खान अब्‍दुल गफ्फार खाँ
  • प्रश्‍न – धारासंरगा नमक कारखाने में प्रदर्शन के समय गांधीजी की गिरफ्तारी के पश्‍चात् किसने आन्‍दोलन का नेतृत्‍व किया? उत्‍तर – सरोजिनी नायडू ने
  • प्रश्‍न – 1945 में शिमला सम्‍मेलन का आयोजन किस वायसराय ने किया था? उत्‍तर – लॉर्ड वेवल ने
  • प्रश्‍न – आजाद हिन्‍द फौज की महिला शाखा का क्‍या नाम था? उत्‍तर – रानी झांसी रेजीमेंट
  • प्रश्‍न – किसने कहा था ”यदि अस्‍पृश्‍यता का कलंक हमारे माथे पर लगा रहता है तो स्‍वराज्‍य मिल ही नहीं सकता”– महात्‍मा गांधी ने
  • प्रश्‍न – कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिन्‍दी को सर्वप्रथम राष्‍ट्रभाषा के रूप में प्रस्‍तुत किया गया? उत्‍तर – बेलगांव अधिवेशन, 1924

RRB 2019 परीक्षा से संबंधित अन्य PDF व पोस्ट 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Modern History of India GK, Modern History Questions in Hindi, Modern History MCQ in Hindi, History Questions and Answers in Hindi, Modern Indian History GK in Hindi, Adhunik Bharat ka Itihas in Hindi Question, Modern History Questions For Competitive Exams in Hindi, Modern Indian History GK Questions For Railway Exam in Hindi, Modern History Question for MPPSC, Modern History Question for SSC, Modern History Question for UPSC, Modern History Question for Railway, Modern India Questions and Answers, Modern Indian History Objective Questions and Answers PDF in Hindi, Most Important Questions of Modern History in Hindi, Very Important GK Questions of Modern History in Hindi, History GK Questions For Railway Exam in Hindi, Modern History GK For RRB in Hindi, Railway GK 2019, GK Railway 2019, Modern History GK For Railway, History Questions in Hindi

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment

GK Tricks By Nitin Gupta Course