GK MPPSC RRB SSC

General Knowledge Part – 18 !! Modern History of India GK Part – 04 !! Important GK Questions of Modern History

Important GK Questions of Modern History
Written by Nitin Gupta

Important GK Questions of Modern History

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 18th Part है , जिसमें हम आपको Modern History of India ( आधुनिक भारत का इतिहास ) का Part – 4 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geograhy, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

History से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Important GK Questions of Modern History

  • प्रश्‍न – ‘दीपावली घोषणा’ के तहत भारतीयों को डोमिनियन स्‍टेट्स देने तथा गोलमेज सम्‍मेलन के आयोजन की बात कही गई थी यह घोषणा किस गवर्नर जनरल ने की थी? उत्‍तर – लॉर्ड इरविन ने
  • प्रश्‍न – किस व्‍यक्ति ने गांधीजी के नमक सत्‍याग्रह की तुलना नेपोलियन की एल्‍वा से पेरिस यात्रा से की थी? उत्‍तर – सुभाष चन्‍द्र बोस ने
  • प्रश्‍न – किस उपलक्ष्‍य में अंग्रेज सरकार ने महात्‍मा गांधी को ‘कैसर-ए-हिन्‍द्र’ सम्‍मान से अलंकृत किया? उत्‍तर – प्रथम विश्‍व युद्ध में ब्रिटिश सरकार की अभूतपूर्व सहायता करने के उपलब्‍ध में
  • प्रश्‍न – गांधी-इरविन समझौते को भारतीय इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण स्‍थान प्राप्‍त है इस समझौते को अन्‍य किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – दिल्‍ली समझौता
  • प्रश्‍न – किस विदेशी को कांग्रेस का दो बार अध्‍यक्ष बनने का गौरव प्राप्‍त्‍ है –विलियम वेडरबर्न को
  • प्रश्‍न – मो. अली जिन्‍ना के लिए सर्वप्रथम किसने ‘कायदे-आजम’ (महान नेता) की उपाधि का प्रयोग किया? उत्‍तर – महात्‍मा गांधी ने
  • प्रश्‍न – एटली मन्त्रिमण्‍डल ने 1946 में ‘कैबिनेट मिशन’ की नियुक्ति की इस मिशन का अध्‍यक्ष कौन था? उत्‍तर – सर जॉन पैथिक लारेंस
  • प्रश्‍न – किसने कहा था ”मैंने बिटिश साम्राज्‍य का विघटन करने के लिए प्रधानमंत्री पद ग्रहण नहीं किया”– विन्‍स्‍टन चर्चिल ने
  • प्रश्‍न – भारत की स्‍वाधीनता के समय महात्‍मा गांधी कांग्रेस में क्‍या थे? उत्‍तर – वह कांग्रेस के सदस्‍य नहीं थे।
  • प्रश्‍न – बहादुरशाह द्वितीय को किसने गिरफ्तार किया था? उत्‍तर – हडसन ने
  • प्रश्‍न – असहयोग आन्‍दोलन के कार्यक्रम का अनुमोदन कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया गया? उत्‍तर – कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन (1920) में
  • प्रश्‍न – किस वर्ष भारत का विभाजन कर भारत व पाकिस्‍तान का निर्माण हुआ तथा ब्रिटिश सम्राट को भारत सम्राट की उपाधि समाप्‍त हुई? उत्‍तर – 1947
  • प्रश्‍न – किन दो लगातार वर्षों में कांग्रेस अधिवेशन के अध्‍यक्ष अंग्रेज थे? इनके नाम क्‍या थे? उत्‍तर – जॉर्ज यूले, इलाहाबाद अधिवेशन (प्रथम अंग्रेज अध्‍यक्ष), सर विलियम वैडरबर्न, बम्‍बई अधिवेशन
  • प्रश्‍न – ‘शिमला का सन्‍यासी’ नाम से कौन विख्‍यात थे –ए.ओ.ह्यूम
  • प्रश्‍न – ‘बम्‍बई की त्रिमूर्ति’ नाम से विख्‍यात थे? उत्‍तर – फिरोजशाह मेहता, के.टी. तेलंग, दादाभाई नौरोजी
  • प्रश्‍न – ‘रिक्रूटिंग सार्जेण्‍ट’ किसे कहा गया? उत्‍तर – महात्‍मा गांधी को
  • प्रश्‍न – किस योजना ने सर्वप्रथम अल्‍पसंख्‍यकों की समस्‍या के हल को राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता के मार्ग में बड़ी रूकावट के रूप में लाकर खड़ा कर दिया था? उत्‍तर – अगस्‍त प्रस्‍ताव
  • प्रश्‍न – मुसलमानों के असहयोग आन्‍दोलन में भाग लेने का प्रमुख कारण बताया जाता है? उत्‍तर – खिलाफत आन्‍दोलन में मिला सहयोग
  • प्रश्‍न – ”भारतीय रियासते शेष भारत से अलक होकर नहीं रह सकती, रियासतों के भविष्‍य का निर्धारण करने का अधिकार जिस जनता को है, वह जनता निश्‍चय ही उन रियासतों की होगी” यह कथन किसका है? उत्‍तर – जवाहरलाल नेहरू का
  • प्रश्‍न – जलियांवाला बाग हत्‍याकाण्‍ड, 1919 के विरोध में किस एक भारतीय ने गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद से त्‍यागपत्र दिया था? उत्‍तर – शंकरन नायर ने
  • प्रश्‍न – किस राष्‍ट्रीय नेता ने पाकिस्‍तान के प्रश्‍न पर मुस्लिम लीग का समर्थन करते हुए 1942 में कांग्रेस से इस्‍तीफा दिया? उत्‍तर – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने
  • प्रश्‍न – ‘कामागाटामारू’ की घटना किस वर्ष हुई? उत्‍तर – 1914 ई. में
  • प्रश्‍न – मुस्लिम लीग ने अपने किस अधिवेशन में ‘डिवाइड एण्‍ड क्विट’ का नारा दिया? उत्‍तर – करांची अधिवेशन, 1943
  • प्रश्‍न – ”हालात की मजबूरी थी और यह महसूस किया गया कि जिस रास्‍ते पर हम चल रहे हैं उसके द्वारा गतिरोध को दूर नहीं किया जा सकता, अत: हमको देश का विभाजन स्‍वीकार करना पड़ा” यह कथन किसका है? उत्‍तर – पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – ब्रिटिश सरकार ने जलियावाला बाग हत्‍याकाण्‍ड की जाँच के लिए एक कमीशन की नियुक्ति की थी, इस कमीशन का नाम था? उत्‍तर – हंटर कमीशन
  • प्रश्‍न – वह कौनसी घटना थी जिसके बाद महात्‍मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध अपना सर्वप्रथम असहयोग आन्‍दोलन प्रारम्‍भ किया? उत्‍तर – रोलट कानून
  • प्रश्‍न – 1857 में अंग्रेजी साम्राज्‍य के विरूद्ध पंजाब में किसने सशस्‍त्र विद्रोह किया था? उत्‍तर – नामधारी सिखों ने
  • प्रश्‍न – ‘ग्लिम्‍प्‍सेज ऑफ द वर्ल्‍ड हिस्‍ट्री’ के रचयिता कौन है? उत्‍तर – पं. जवाहरलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – 20 फरवरी, 1947 को किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कॉमन्‍स सभा में भारत को स्‍वतंत्रता देने की घोषणा की? उत्‍तर – एटली
  • प्रश्‍न – 1905 ई. में बंगाल का विभाजन किसके द्वारा किया गया? उत्‍तर – लॉर्ड कर्जन
  • प्रश्‍न – भारतीय राष्‍ट्रीय आन्‍दोलन के दौरान ‘भारतीय राजनीति का शान्तिकाल’ किस अवधि को कहा जाता है? उत्‍तर – प्रथम विश्‍वयुद्ध का काल
  • प्रश्‍न – 1916 का लखनऊ पैक्‍ट किन-किन के बीच हुआ था? उत्‍तर – कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच
  • प्रश्‍न – हण्‍टर समिति की नियुक्ति किस घटना की जाँच के लिए की गई थी? उत्‍तर – जलियांवाला बाग हत्‍याकाण्‍ड की जाँच के लिए
  • प्रश्‍न – बाल गंगाधर तिलक के सार्व‍जनिक रूप से ‘लोकमान्‍य’ की उपाधि से किस आन्‍दोलन के समय सम्‍मानित किया गया था? उत्‍तर – होमरूल आन्‍दोलन के समय
  • प्रश्‍न – भारतीय राष्‍ट्रीय आन्‍दोलन गरमपंथियों (Extremists) के प्रभावाधीन कब से आया? उत्‍तर – 1906 के बाद से
  • प्रश्‍न – लन्‍दन में जनरल ओ डायर को गोली किस कांन्तिकारी ने मारी थी? उत्‍तर – ऊधम सिंह
  • प्रश्‍न – ‘भारत छोड़ो आन्‍दोलन’ प्रारम्‍भ करने के पश्‍चात् महात्‍मा गांधी को नजरबंद करके कहाँ रखा गया था? उत्‍तर – आगा खाँ महल (पुणे) में
  • प्रश्‍न – 1920 में गांधीजी ने कांग्रेस अधिवेशन में सम्‍पूर्ण स्‍वराज को कांग्रेस का लक्ष्‍य बनाने का प्रस्‍ताव रखा था, यह अधिवेशन कहाँ हुआ था? उत्‍तर – अहमदाबाद
  • प्रश्‍न – भारत विभाजन टालने का अन्तिम अवसर किस घटना के पश्‍चात समाप्‍त हो गया? उत्‍तर – कैबिनेट मिशन को अस्‍वीकार करने के पश्‍चात
  • प्रश्‍न – गुरू रामसिंह किस आन्‍दोलन के अग्रणी थे? उत्‍तर – कूका आन्‍दोलन के
  • प्रश्‍न – 1857 ई. के समय भारत के गवर्नर जनरल कौन थे? उत्‍तर – लॉर्ड कैनिंग
  • प्रश्‍न – इलाहाबाद में आयोजित एक दरबार में लॉर्ड कैनिंग ने क्राउन के घोषणा-पत्र को बढ़कर सुनाया, इस घोषणा-पत्र को कुछ इतिहासकारों ने किसकी संज्ञा दी थी? उत्‍तर – भारतीय स्‍वतंत्रता का मैग्‍नाकार्टा
  • प्रश्‍न – ‘ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस'(AITUC) की स्‍थापना कब और कहाँ हुई? इसके प्रथम अधिवेशन की अध्‍यक्षता किसने की? उत्‍तर – 1920 बम्‍बई में, लाला लाजपत राय ने
  • प्रश्‍न – भारत सरकार अधिनियम,1935 को ‘अनेक ब्रेकों वाली परन्‍तु इंजन रहित मशीन की संज्ञा किसने दी? उत्‍तर – जवाहरलाल नेहरू ने
  • प्रश्‍न – भारत के अन्तिम वायसराय एवं स्‍वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे? उत्‍तर – लॉर्ड माउन्‍टबैटन
  • प्रश्‍न – ‘ग्रैण्‍ड ओल्‍ड मैन ऑफ इण्डिया’ के नाम से प्रसिद्ध दादाभाई नौरोजी ने कितनी बार कांग्रेस अधिवेशन की अध्‍यक्षता की? उत्‍तर – तीन बार (1886, 1893, एवं 1906)
  • प्रश्‍न – ‘इण्डियन होमरूल सोसायटी’ की स्‍थापना किसने, कहाँ और कब की? उत्‍तर – श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा ने, लंदन में, 1905 में
  • प्रश्‍न – किसको स्‍वामी विवेकानन्‍द ने ‘शेरनी’ रबीन्‍द्रनाथ टैगोर ने ‘लोकमाता’ एवं अरविन्‍द घोष ने ‘अग्निशिखा’ कहा? उत्‍तर – मारग्रेट नोबल (सिस्‍टर निवेदिता) को
  • प्रश्‍न – ‘विभाजन करो और जाओ'(Divide and Quit) का नारा किसने दिया था? उत्‍तर – मुस्लिम लीग ने 1943 के कराची अधिवेशन में
  • प्रश्‍न – स्‍वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – आचार्य जे.बी. कृपलानी
  • प्रश्‍न – ”भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस” को अल्‍पमत का प्रतिनिधि किसने कहा था? उत्‍तर – लॉर्ड डफरिन, तात्‍कालीन वासयराय ने
  • प्रश्‍न – किस अंग्रेज को ‘हरमिट ऑफ शिमला’ जैसी आदर सूचक संज्ञा दी गई थी? उत्‍तर – कांग्रेस के संस्‍थापक ए.ओ.ह्यूम को
  • प्रश्‍न – पहले ब्रिटिश सम्राट जो भारत यात्रा पर आए? उत्‍तर – जार्ज पंचम
  • प्रश्‍न – भारत को स्‍वतंत्रता प्राप्ति के समय इंग्‍लैण्‍ड में क्‍लीमेंट एटली के नेतृत्‍व में किस राजनीतिक दल की सरकार सत्‍तारूढ़ थी? उत्‍तर – लेबर पार्टी की सरकार
  • प्रश्‍न – ब्रिटिश शान को समाप्‍त करने के लिए कूका आन्‍दोलन कहाँ हुआ था? उत्‍तर – पंजाब में
  • प्रश्‍न – 1919 में अखिल भारतीय खिलाफत कांग्रेस किस स्‍थान पर आयोजित की गई थी? उत्‍तर – दिल्‍ली में
  • प्रश्‍न – ‘मैक्‍सवेल-ब्रूमफील्‍ड’ जाँच समिति किस सत्‍याग्रह से सम्‍बन्धित थी? उत्‍तर – बारदोली सत्‍याग्रह से
  • प्रश्‍न – ‘केसरी’ समाचार पत्र के सम्‍पादक कौन थे? उत्‍तर – बाल गंगाधर तिलक
  • प्रश्‍न – केशव चन्‍द्र सेन ने किस संगठन की थी? उत्‍तर – ब्रह्म समाज की
  • प्रश्‍न – आजाद हिन्‍द फौज के किन-किन नेताओं पर लाल किले में मुकदमा चलाया गया – शहनबाज खाँ, गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों, प्रेम सहगल
  • प्रश्‍न – ‘रॉयल इण्डियन नेवी’ ने कब विद्रोह किया था? उत्‍तर – फरवरी 1946 में
  • प्रश्‍न – ‘शिमला सम्‍मेलन’ किस वाइसराय के कार्यकाल में आयोजित किया गया? उत्‍तर – लॉर्ड वेबेल के कार्यकाल में
  • प्रश्‍न – भारत विभाजन के समय भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – आचार्य जे.बी.कृपलानी
  • प्रश्‍न – किस वर्ष मुस्लिम लीग ने एक अलग राष्‍ट्र (पाकिस्‍तान) का संकल्‍प स्‍वीकार किया? उत्‍तर – 1940 में
  • प्रश्‍न – ‘दिल्‍ली चलो’ का नारा किसने दिया था? उत्‍तर – सुभाषचन्‍द्र बोस ने
  • प्रश्‍न – बंगाल विभाजन किसके शासनकाल में हुआ था? उत्‍तर – लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में
  • प्रश्‍न – ‘अभिनव भारत’ क्‍या था? उत्‍तर – अतिवादी संगठन
  • प्रश्‍न – किस वायसराय के शासनकाल में इण्डियन पेनल कोड, सिविल प्रोसीजर कोड और क्रिमिनल प्रोसीजर कोड पारित किये गए? उत्‍तर – लार्ड कनिंग के शासनकाल में
  • प्रश्‍न – कैबिनेट मिशन योजना के अन्‍तर्गत संविधान निर्मात्री परिषद में प्रत्‍येक प्रान्‍त को आवंटित सदस्‍य संख्‍या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्‍या के अनुपात में था? उत्‍तर – 10 लाख व्‍यक्ति
  • प्रश्‍न – वह अमरीकी पत्रकार (Publicist) कौन था जो भारत छोड़ो आन्‍दोलन के दौरान महात्‍मा गांधी के साथ था? उत्‍तर – लुई फिशर
  • प्रश्‍न – चम्‍पारण जनपद में ‘तिनकठिया’ प्रथा का तात्‍पर्य था? उत्‍तर – किसानों द्वारा 3/20 भू-भाग पर नील की खेती करना।
  • प्रश्‍न – कांग्रेस के नरमपंथी और गरमपंथी गुटों में विभाजन कहाँ हुआ? उत्‍तर – सूरत अधिवेशन (1907)
  • प्रश्‍न – नील दर्पण नामक नाटक किसने लिखा था? उत्‍तर – दीनबन्‍धु मिश्र ने
  • प्रश्‍न – बंकिम चन्‍द्र द्वारा लिखित आनन्‍दमठ का कथानक किस विद्रोह पर आधारित है? उत्‍तर – सन्‍यासी विद्रोह पर
  • प्रश्‍न – वर्नाक्‍यूलरप्रेस एक्‍ट से बचने के लिए कौनसा समाचार-पत्र रातों-रात बंगली की जगह अंग्रेजी में छपने लगा? उत्‍तर – अमृत बाजार पत्रिका
  • प्रश्‍न – कौनसा गीत 1905 में स्‍वदेशी आन्‍दोलन के दौरान सर्वाधिक लोकप्रिय था? उत्‍तर – आमार सोनार बंगला
  • प्रश्‍न – 1929 में लिडसे आयोग का गठन किस उद्देश्‍य से किया गया था? उत्‍तर – मिशनरी शिक्षा के विकास के लिए
  • प्रश्‍न – गांधीजी द्वारा अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्‍थापना किस वर्ष की गई थी? उत्‍तर – 1916 में
  • प्रश्‍न – किस मुस्लिम सुधारक ने हिन्‍दुस्‍तान को दारूल-हर्ब (काफिरों का देश)से दारूल-इस्‍लाम बनाने का आह्वान किया? उत्‍तर – शाह अब्‍दुल्‍ला अजीज ने
  • प्रश्‍न – ‘मैक्‍सवेल-ब्रूमफील्‍ड’ जाँच समिति का सम्‍बन्‍ध किस आन्‍दोलन से था? उत्‍तर – बारदोली आन्‍दोलन से
  • प्रश्‍न – ‘ईस्‍ट इण्डिया एसोसिएशन’ की स्‍थापना कहाँ गई थी? उत्‍तर – लन्‍दन में
  • प्रश्‍न – ‘साबरमती आश्रम’ की स्‍थापना महात्‍मा गांधीने कहाँ की? उत्‍तर – अहमदाबाद में
  • प्रश्‍न – विनायक दामोदर सावरकर किस क्रान्ति संगठन से सम्‍बन्धित थे? उत्‍तर – अभिनव भातर से
  • प्रश्‍न – ‘शिमला-सम्‍मेलन’ किस वायसराय के कार्यकाल में आयोजित किया गया था? उत्‍तर – लॉर्ड बेवेल के कार्यकाल में
  • प्रश्‍न – भारत की स्‍वतंत्रता की घोषणा कब की थी? उत्‍तर – 20 फरवरी,1947 को
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वतंत्रता की घोषणा किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने की थी? उत्‍तर – क्‍लीमेंट एटली ने
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह को ‘भारत का प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम’ किस इतिहासकार ने कहा है? उत्‍तर – वी.डी.सावरकर ने
  • प्रश्‍न – सन्‍यासी विद्रोही मूलत: क्‍या थे? उत्‍तर – किसान
  • प्रश्‍न – असहयोग आन्‍दोलन के कार्यक्रम का अनुमोदन राष्‍ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया गया? उत्‍तर – नागपुर अधिवेशन (1920) में
  • प्रश्‍न – ‘शिमला सम्‍मेलन’ किस वायसराय के कार्यकाल में बुलाया गया था? उत्‍तर – लॉर्ड बेवेल के कार्यकाल में
  • प्रश्‍न – किस देशी रियासत में जनमत संग्रह कराया गया था? उत्‍तर – जूनागढ़ में
  • प्रश्‍न – वसूदेव बलवन्‍त फड़के ने किस किसान आन्‍दोलन का नेतृत्‍व किया था? उत्‍तर – रामोसी किसान आन्‍दोलन का
  • प्रश्‍न – दयानन्‍द सरस्‍वती के गुरू कौन थे? उत्‍तर – स्‍वामी विराजानन्‍द
  • प्रश्‍न – मुस्लिम समाज में सुधार लाने एवं उसमें व्‍याप्‍त कुरीतियों को दूर करने के लिए किस मुस्लिम आन्‍दोलन द्वारा प्रयास कियागया? उत्‍तर – अहमदिया आन्‍दोलन द्वारा
  • प्रश्‍न – गदर पार्टी का गठन कहाँ हुआ था? उत्‍तर – सैन फ्रांसिस्‍को में
  • प्रश्‍न – ‘असहयोग आन्‍दोलन’ के कार्यक्रम का अनुमोदन कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया गया? उत्‍तर – नागपुर अधिवेशन, 1920
  • प्रश्‍न – सूर्यसेन किस संगठन से सम्‍बन्धित थे? उत्‍तर – इण्डियन रिपब्लिकन आर्मी से
  • प्रश्‍न – ‘रोलेट सत्‍याग्रह सभा’ की स्‍थापना किस वर्ष की गई? उत्‍तर – 1919 में
  • प्रश्‍न – ‘माण्‍टेग्‍यू-चेम्‍सफोर्ड’ सुधार का मुख्‍य कार्य क्‍या था? उत्‍तर – द्वैव शासन प्रणाली लागू करना।
  • प्रश्‍न – ‘कम्‍युनल-एवार्ड’ किस समझौते से रद्द हुआ? उत्‍तर – पूना पैक्‍ट से
  • प्रश्‍न – ट्रावनकोर में वहाँ के दीवान वेली थम्‍पू ने किसके विरूद्ध एक सशक्‍त विद्रोह को नेतृत्‍व किया था? उत्‍तर – कम्‍पनी की बढ़ती ज्‍यादतियों के विरूद्ध
  • प्रश्‍न – भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम की शुरूआत किस विद्रोह से मानी जाती है? उत्‍तर – 1857 के विद्रोह से
  • प्रश्‍न – भारत में क्राउन के शासन की घोषणा लॉर्ड केनिंग ने नबम्‍बर 1858 में कहाँ के दरबार में की थी? उत्‍तर – इलाहाबाद के दरबार में
  • प्रश्‍न – किस क्षेत्र के अधिग्रहण के मामले में कोर्ट ऑफ डाइरेक्‍टरर्स ने डलहौजी की राय को अस्‍वीकार किया– करौली
  • प्रश्‍न – मेरठ-हत्‍याकाण्‍ड में अंग्रेजी कमान का प्रधान कौन था? उत्‍तर – जनरल हेबिट
  • प्रश्‍न – किस मुस्लिम समाज सुधारक को अंग्रेजी ने ‘नाइटहुड’ की उपाधि प्रदान की थी? उत्‍तर – सर सैयद अहमद खाँ को
  • प्रश्‍न – ‘पूना होमरूल लीग’ की स्‍थापना किसके नेतृत्‍व में की गई थी? उत्‍तर – बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्‍व में
  • प्रश्‍न – सूर्यसेन ने क्रान्तिकारियों की किस योजना का नेतृत्‍व किया था? उत्‍तर – चटगांव आर्म्‍स डकैती का
  • प्रश्‍न – भारत छोड़ो आन्‍दोलन के दौरान बलिया में किसके नेतृत्‍व में समानान्‍तर सरकार की स्‍थापना की गई? उत्‍तर – चित्‍तू पांडे के नेतृत्‍व में
  • प्रश्‍न – 1857 के गदरकाल में भारत का गवर्नर जनरल कौन था? उत्‍तर – लॉर्ड केनिंग
  • प्रश्‍न – ‘मैक्‍सवेल-ब्रेमफील्‍ड’ जॉच समिति किस सत्‍याग्रह से सम्‍बन्धित थी? उत्‍तर – बारदोली सत्‍याग्रह से
  • प्रश्‍न – बाल गंगाधर तिलक किस समाचार-पत्र के सम्‍पादक थे? उत्‍तर – केसरी
  • प्रश्‍न – ‘इण्डिया हाउस’ की स्‍थापना किसने की थी? उत्‍तर – श्‍यामजी कृष्‍ण वर्मा ने
  • प्रश्‍न – भारत छोड़ो आन्‍दोलन के दौरान बलिया में किसने ‘समानान्‍तर सरकार’ की स्‍था‍पना की थी? उत्‍तर – चित्‍तू पाण्‍डेय ने
  • प्रश्‍न – ‘समानान्‍तर सरकारों में सबसे ज्‍यादा दिन चलने वाली सरकार कहाँ की थी? उत्‍तर – सतारा की
  • प्रश्‍न – ‘संथाल विद्रोह’ का नेतृत्‍व किसने किया था? उत्‍तर – सिद्दू और कान्‍हू ने
  • प्रश्‍न – लोगों में राष्‍ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए शिवाजी तथा गणपति महोत्‍सव का आयोजन किसने किया था? उत्‍तर – बाल गंगाधर तिलक ने
  • प्रश्‍न – खुदाई खिदमदगार के नाम से किसे जाना जाता है – खान अब्‍दुल गफ्फार खान को  (फ्रंटियर गांधी)
  • प्रश्‍न – ”1857 की क्रान्ति मुस्लिम साम्राज्‍य की स्‍थापना के लिए एक षड़यंत्र थी” यह कथन है पी.ई. राबर्ट्स का
  • प्रश्‍न – अवध में 1857 की क्रांति का नेतृत्‍व किसने किया? उत्‍तर – बेगम हजरत महल ने
  • प्रश्‍न – 1857 की क्रांति के समय ब्रि‍टेन का प्रधानमंत्री कौन था? उत्‍तर – लॉर्ड पामर्स्‍टन
  • प्रश्‍न – ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की स्‍थापना किस वर्ष हुई? उत्‍तर – 1920 ई में
  • प्रश्‍न – “All India Depressed Classes Federation” की स्‍थापना कब और किसने की थी– 1920 में बी.आर. अम्‍बेडकर ने
  • प्रश्‍न – वर्ष 1907 में किस अधिवेशन में कांग्रेस के अन्‍दर फूट पड़ गई तथा उग्रवादी और उदारवादी दल पृथक हो गए? उत्‍तर – सूरत अधिवेशन में
  • प्रश्‍न – किसने कांग्रेस को ‘जनता के अत्‍यन्‍त अल्‍पमत'(Micro-scopic Minority) का प्रतिनिधि कहा था? उत्‍तर – लॉर्ड डफरिन ने
  • प्रश्‍न – वह कौनसी घटना थी जिसके बाद महात्‍मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध अपना सर्वप्रथम असहयोग आन्‍दोलन प्रारम्‍भ किया? उत्‍तर – रोलट एक्‍ट का लगना
  • प्रश्‍न – किस विभाजन के लिए ‘राष्‍ट्रीय शोक’ मनाया गया था? उत्‍तर – बंगाल विभाजन लागू होने के
  • प्रश्‍न – ‘1857 को विद्रोह’ और ‘भारतीय स्‍वतंत्रता का युद्ध’ के लेखक क्रमश: है? उत्‍तर – अशोक मेहता, वीर सावरकर
  • प्रश्‍न – 1857 की क्रांति के अग्रदूत मंगल पाण्‍डे को फांसी कब दी गई? उत्‍तर – 8 अप्रैल, 1857 को
  • प्रश्‍न – लॉर्ड डलहौजी के काल में भारतीय राजाओं को उत्‍तराधिकारी गोद लेने के अधिकार से वंचित कर दिया गया था, यह अधिकार पुन: किस अधिनियम द्वारा प्राप्‍त हुआ – महारानी का घोघणा पत्र 1858
  • प्रश्‍न – देश की प्रथम ट्रेड यूनियन मानी जाने वाली मद्रास लेबर यूनियन का निर्माण कब और किसके द्वारा हुआ – 1918 बी.पी.बाडिया
  • प्रश्‍न – कम्‍युनिस्‍ट इंटरनेशनल के नेतृत्‍व के लिए चुने जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे एम.एन.राय
  • प्रश्‍न – आल इण्डिया किसान सभा की स्‍थापना कब हुई तथा इसका प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ? उत्‍तर – 1936 में, लखनऊ में
  • प्रश्‍न – महात्‍मा गांधी एवं सरदार पटेल के द्वारा खेड़ा आन्‍दोलन प्रारम्‍भ करने का प्रमुख कारण क्‍या था? उत्‍तर – ब्रिटिश सरकार द्वारा मनमाने लगान-निर्धारण तथा उसे माफ करने से इनकार करने के कारण
  • प्रश्‍न – जलियाँवाला बाग हत्‍याकाण्‍ड के बाद पंजाब में फैली अशान्ति की जाँच के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्‍त आयोग के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – मोतीलाल नेहरू
  • प्रश्‍न – वह कौन सी घटना थी जिसकेबाद महात्‍मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध अपना प्रथम अखिल भारतीय आंदोलन प्रारंभ किया? उत्‍तर – रोलेट एक्‍ट लागू होना
  • प्रश्‍न – हार्डिंग बम काण्‍ड के नेता कौन थे? उत्‍तर – रास बिहारी बोस
  • प्रश्‍न – 29 मार्च, 1857 को किस देशभक्‍त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपुर में फॉंसी की सजा दी गई थी? उत्‍तर – मंगल पाण्‍डे को
  • प्रश्‍न – ‘इक्‍नोमिक हिस्‍ट्री ऑफ इण्डिया (Economic History of India) के लेखक कौन है? उत्‍तर – आर.सी. दत्‍ता
  • प्रश्‍न – 1857 के विद्रोह की असफलता के पश्‍चात मुगल बादशाह बहादुशशाह जफर को कहाँ व किसने गिरफ्तार किया था? उत्‍तर – हुमायू की कब्र के पास, लेफ्टिेनंट हडसन ने
  • प्रश्‍न – वह कौन पहला भारतीय था, जिसे कम्‍युनिस्‍ट इन्‍टरनेशनल के नेतृत्‍व के लिए चुना गया? उत्‍तर – एम.एन.राय
  • प्रश्‍न – भारत में थियोसीफीकल सोसायटी का मुख्‍यालय कहाँ था? उत्‍तर – उड्यार
  • प्रश्‍न – बाल गंगाधर तिलक पर 1897 में किस आरोप में मुकदमा चलाया गया था? उत्‍तर – राजद्रोह के आरोप में
  • प्रश्‍न – 1907 के कांग्रेस के सूरत अधिवेशन (जिसमें कांग्रेस का प्रथम विभाजन गरम और नरम दलों में हुआ) की अध्‍यक्षता किसने की थी? उत्‍तर – डॉ. रासबिहारी घोष ने
  • प्रश्‍न – अवध में 1857 की क्रान्ति का नेतृत्‍व किसने किया था? उत्‍तर – बेगम हजरत महल ने
  • प्रश्‍न – आधुनिक भारत के संदर्भ में किसे भारत का ‘प्रथम देशभक्‍त राजकुमार’ कहा गया? उत्‍तर – नवाब सिराजुद्दौला

RRB 2019 परीक्षा से संबंधित अन्य PDF व पोस्ट 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Modern History of India GK, Modern History Questions in Hindi, Modern History MCQ in Hindi, History Questions and Answers in Hindi, Modern Indian History GK in Hindi, Adhunik Bharat ka Itihas in Hindi Question, Modern History Questions For Competitive Exams in Hindi, Modern Indian History GK Questions For Railway Exam in Hindi, Modern History Question for MPPSC, Modern History Question for SSC, Modern History Question for UPSC, Modern History Question for Railway, Modern India Questions and Answers, Modern Indian History Objective Questions and Answers PDF in Hindi, Most Important Questions of Modern History in Hindi, Very Important GK Questions of Modern History in Hindi, History GK Questions For Railway Exam in Hindi, Modern History GK For RRB in Hindi, Railway GK 2019, GK Railway 2019, Modern History GK For Railway, History Questions in Hindi

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment

Download App - GK Trick