MPPSC GK RRB SSC

General Knowledge Part – 45 !! Indian Economy GK Part – 05 !! Economics Objective Questions and Answers in Hindi

Economics Objective Questions and Answers in Hindi
Written by Nitin Gupta

Economics Objective Questions and Answers in Hindi

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 45th Part है , जिसमें हम आपको Indian Economy GK ( भारतीय अर्थव्यवस्था ) का Part – 5 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geography, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

Indian Economy से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Economics Objective Questions and Answers in Hindi

  • प्रश्‍न :- बैंक दर (Bank Rate) वह है जिस पर? उत्‍तर – केन्‍द्रीय बैंक सदस्‍य बैंकों के प्रथम श्रेणी के बिलों की पुनर्कटौती करता है अथवा स्‍वीकार्य प्रतिभूतियों पर ऋण देता है।
  • प्रश्‍न :- आर्थिक विकास का सर्वोत्‍तम सूचक माना जाता है? उत्‍तर – बढ़ता जीवन स्‍तर
  • प्रश्‍न :- ‘Capital and Growth’ नामक अर्थशास्‍त्र की पुस्‍तक के लेखक है? उत्‍तर – हिक्‍स
  • प्रश्‍न :- शून्‍य आधारित बजट (Zero Based Budget) का आशय है? उत्‍तर – व्‍यय की प्रत्‍येक मद पर इस प्रकार करना कि वह नई हो।
  • प्रश्‍न :- मुद्रा स्‍फीति बढ़ने से किसको लाभ होता है? उत्‍तर – ऋणी को
  • प्रश्‍न :- भारत में बैंक दर किसके द्वारा निश्चित की जाती है – रिजर्व बैंक द्वारा
  • प्रश्‍न :- ‘The wealth of Nations’ नामक पुस्‍तक के लेखक कौन है? उत्‍तर – एडम स्मिथ
  • प्रश्‍न :- ‘ऋणनीति’ किस व्‍यवस्‍था का अंग है? उत्‍तर – बैंकिंग व्‍यवस्‍था का
  • प्रश्‍न :- मजदूरी का लौह सिद्धान्‍त (Iron Law of Wages) कहलाता है? उत्‍तर – मजदूरी का जीवन-निर्वाह सिद्धान्‍त
  • प्रश्‍न :- भारत के लिए ‘विजन-2020’ नीतिगत प्रलेख के रूप को तैयार करने वाली समिति के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – डॉ. एस.पी.गुप्‍ता
  • प्रश्‍न :- भारत में पहली कृषि जनगणना किस वर्ष हुई थी? उत्‍तर – 1970-71 में
  • प्रश्‍न :- भारत सहस्राब्दि (Millennium) जमाएं अक्‍टूबर-नवम्‍बर 2006 में किसके द्वारा जारी की गई? उत्‍तर – भारतीय स्‍टेट बैंक द्वारा
  • प्रश्‍न :- विश्‍व में एक अरब से अधिक जनसंख्‍या वाले राष्‍ट्रों में भारत का कौनसा स्‍थान है? उत्‍तर – दूसरा
  • प्रश्‍न :- ”इकोनॉमिक एण्‍ड सोशल कमीशन फॉर एशिया एण्‍ड पैसिफिक” का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – बैंकाक
  • प्रश्‍न :- महिला की साक्षरता दर सबसे ऊॅंची किस राज्‍य में है? उत्‍तर – केरल में
  • प्रश्‍न :- ग्‍यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्‍या है? उत्‍तर – 2007-12
  • प्रश्‍न :- आर्थिक गतिशीलता का सिद्धान्‍त किसने प्रतिपादित किया? उत्‍तर – डब्‍ल्‍यू. डब्‍ल्‍यू. रोस्‍टोव ने
  • प्रश्‍न :- भारत में ग्रामीण बेरोजगारी के कौन-कौन से प्रमुख रूप है? उत्‍तर – मौसमी, अदृश्‍य और अल्‍प रोजगार
  • प्रश्‍न :- आयकर, निगम कर, व्‍यय कर, उपहार कर, सम्‍पत्ति कर व ब्‍याज कर आदि किसके द्वारा आरोपित प्रत्‍यक्ष कर है? उत्‍तर – केन्‍द्र सरकार
  • प्रश्‍न :- गरीबी उन्‍मूलन और आत्‍मनिर्भरता की प्राप्ति ये दो प्रमुख उद्देश्‍य किस पंचवर्षीय योजना से सम्‍बन्धित थे? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना
  • प्रश्‍न :- मिश्रित अर्थव्‍यवस्‍था पूँजीवादी एवं समाजवादी अर्थव्‍यवस्‍था एवं मिश्रित अर्थव्‍यवस्‍था है। मिश्रित अर्थव्‍यवस्‍था की अवधारणा किसके विचारों की उपज है? उत्‍तर – जे. एम. कीन्‍स
  • प्रश्‍न :- भारत के किस राज्‍य में निर्धनता रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों की संख्‍या सर्वाधिक है? उत्‍तर – उत्‍तरप्रदेश
  • प्रश्‍न :- निजी क्षेत्र की विमानन कम्‍पनी एयर सहारा का अधिग्रहण किस कम्‍पनी ने अप्रैल 2007 में किया? उत्‍तर – जेट एयरवेज
  • प्रश्‍न :- ‘शून्‍य आधार बजट'(Zero Based Budget) की अवधारणा के प्रतिपादक थे? उत्‍तर – पी. ए. पायर
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष की स्‍थापना किस घटना के परिणाम-स्‍वरूप हुई? उत्‍तर – बैटन वुड्स कान्‍फ्रेंस के परिणामस्‍वरूप
  • प्रश्‍न :- फार्म आय बीमा योजना (Farm Income Insurance Scheme LIIS) किसके द्वारा प्रायोजित है? उत्‍तर – जनरल इन्‍श्‍योरेंस कॉर्पोरेशन द्वारा
  • प्रश्‍न :- भारत की कौनसी योजना सोवियत मॉडल पर आधारित थी? उत्‍तर – द्वितीय योजना
  • प्रश्‍न :- भारत में बेरोजगारी के आँकड़े किस संगठन द्वारा एकत्रित एवं प्रकाशित किए जाते हैं? उत्‍तर – नेशनल सैम्‍पल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन (NSSO) द्वारा
  • प्रश्‍न :- विश्‍व में वह कौन प्रथम राष्‍ट्र है जिसने आधिकारिक रूप परिवारि‍ नियोजन कार्यक्रम को अपनाया? उत्‍तर – चीन
  • प्रश्‍न :- निगम कर लगाया जाता है? उत्‍तर – कम्‍पनियों की आय पर
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय आय के आकलन में मूल्‍य-ह्रास की गणना किस पर की जाती है? उत्‍तर – केवल पूँजीगत वस्‍तुओं पर
  • प्रश्‍न :- भारत की पहली जनगणना कब की गई थी? उत्‍तर – 1872 में
  • प्रश्‍न :- योजना आयोग का उपाध्‍यक्ष होता है? उत्‍तर – केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्‍त व्‍यक्ति
  • प्रश्‍न :- किस विधेयक के द्वारा सरकार वर्ष भर राजस्‍व एकत्र करने की व्‍यवस्‍था करती है? उत्‍तर – वित्‍त विधेयक द्वारा
  • प्रश्‍न :- वास्‍तविक राष्‍ट्रीय आय क्‍या दर्शाती है? उत्‍तर – स्थिर कीमतों पर राष्‍ट्रीय आय
  • प्रश्‍न :- इण्डिया ब्राण्‍ड ईक्विटी फण्‍ड की स्‍थापना किस वर्ष हुई? उत्‍तर – 1996 में
  • प्रश्‍न :- मल्‍होत्रा समिति का गठन किस प्रयोजन से किया गया था? उत्‍तर – बीमा क्षेत्र में सुधार के लिए सिफारिश देने के लिए
  • प्रश्‍न :- महान् विभाजन का वर्ष शब्‍द जनसंख्‍या के सन्‍दर्भ देने के लिए प्रयोग किया जाता है? उत्‍तर – 1921 के बाद तीब्र गति से बढ़ती जनसंख्‍या के लिए
  • प्रश्‍न :- डवाकरा (DWCRA) से क्‍या अभिप्राय है? उत्‍तर – ग्रामीण क्षेत्र में महिला और बाल विकास कार्यक्रम
  • प्रश्‍न :- घाटे की वित्‍त व्‍यवस्‍था (Deficit Financing) का अर्थ है? उत्‍तर – आगम (Revenue) से अधिक खर्च करना।
  • प्रश्‍न :- ‘सम्‍पत्ति की अवधारणा’ में मानवीय सम्‍पत्ति को किसने सम्मिलित किया था? उत्‍तर – फ्रीडमेन ने
  • प्रश्‍न :- ‘प्रबल प्रयास’ सिद्धान्‍त (Big push theory) सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – आर. रोडान से
  • प्रश्‍न :- भारत की कौनसी योजना सोवियत मॉडल पर आधारित थी? उत्‍तर – द्वितीय योजना
  • प्रश्‍न :- कृषि विपणन के विषय में कौन अद्यतन जानकारियाँ प्रकाशित करता है? उत्‍तर – अर्थशास्‍त्र व सांख्यिकीय विभाग
  • प्रश्‍न :- भारतीय रेल किस प्रकार का उद्यम है? उत्‍तर – विभागीय उद्यम
  • प्रश्‍न :- बैंक दर क्‍या है? उत्‍तर – वह दर जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक औद्योगिक बैंकों को उधार देती है। Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- भारत के लिए किस औद्योगिक नीति में मिश्रित अर्थव्‍यवस्‍था की अवधारणा लाई गई थी? उत्‍तर – 1948 की नीति में
  • प्रश्‍न :- मूल्‍य वर्धित कर (VAT) लागू होता है? उत्‍तर – उत्‍पाद शुल्‍क पर
  • प्रश्‍न :- भारत में किस वर्ष में मु्द्रा के लिए दा‍र्शनिक प्रणाली (Decimal Currencies) अपनाई गई? उत्‍तर – 1957 में
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्‍य कार्य क्‍या है? उत्‍तर – सदस्‍य देशों के बाकी (Deficit) भुगतान की समस्‍याओं को हल करने में सहायता करना।
  • प्रश्‍न :- वह कर, जिसका कर आधार बदल जाने पर भी कर की दर समान रहती है, कहलाता है? उत्‍तर – आनुपातिक कर
  • प्रश्‍न :- ‘वैल्‍थ ऑफ नेशन्‍स’ (Wealth of Nations) नामक अर्थशास्‍त्री पुस्‍तक के लेखक कौन है? उत्‍तर – एडम स्मिथ
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्रीय करों में राज्‍यों के हिस्‍से का निर्णय कौन करता है? उत्‍तर – वित्‍त आयोग
  • प्रश्‍न :- ‘बैड मनी ड्राइव्‍स आउट गुड मनी'(Bad Money Drives our Good Money) अर्थशास्‍त्र में यह नियम किसका है? उत्‍तर – गेशम का
  • प्रश्‍न :- इडिया ब्रांड इक्विटी फंड का उद्देश्‍य क्‍या है? उत्‍तर – आईटी क्षेत्र में पूँजी की व्‍यवस्‍था करना।
  • प्रश्‍न :- अवमूल्‍यन का अर्थ होता है? उत्‍तर – विदेशी मुद्रा के सापेक्ष रूपये के मूल्‍य में कमी
  • प्रश्‍न :- म्‍यूच्‍युअल फण्‍ड तथा स्‍टॉक मार्केट को प्रतिबन्‍ध करने का मूल अधिकारी (Regulatory Authority) है? उत्‍तर – भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड
  • प्रश्‍न :- योजना आयोग के अनुसार किस व्‍यक्ति को शहरी क्षेत्र में निर्धनता की रेखा से नीचे मानने के लिए कितनी औसत कैलोरी प्रतिदिन है? उत्‍तर – 2100
  • प्रश्‍न :- निर्धनता की स्थिति के लिए डाटा कौनसा संगठन एकत्र करता है? उत्‍तर – NSSO
  • प्रश्‍न :- भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है? उत्‍तर – राजकोषीय घाटा Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- संसद में बजट पूर्व आर्थिक समीक्षा किस मंत्रालय द्वारा प्रस्‍तुत की जाती है? उत्‍तर – वित्‍त मंत्रालय
  • प्रश्‍न :- व्‍यापारिक बैंकों के लिए SLR वैधानिक तरलता अनुपात क्‍या होता है? उत्‍तर – कुल जमाओं का वह प्रतिशत जो नियमानुसार बैंक अपने पास (नकद मुद्रा, स्‍वर्ण अथवा अनुमोदित प्रतिभूतियाँ) तरल रूप में रहते है।
  • प्रश्‍न :- ”मुद्रा वही है जो मुद्रा का कार्य करे” मुद्रा की यह परिभाषा किस अर्थशास्‍त्री ने दी है? उत्‍तर – हार्टले विदर्स ने
  • प्रश्‍न :- भारतीय रूपये की विनिमय दर का सम्‍बन्‍ध है? उत्‍तर – चुनी हुई मुद्राओं के समूह से
  • प्रश्‍न :- यह किसका विचार है कि ”मुद्रा जो समाज के लिए अनेक लाभों का स्रोत है नियंत्रण के अभाव में हमारे लिए संकट और अशान्ति का कारण बन जाती है”? उत्‍तर – रॉबर्टसन का
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्रीय सरकार के राजस्‍व व्‍यय का सबसे महत्‍वपूर्ण घटक है? उत्‍तर – ब्‍याज-भुगतान
  • प्रश्‍न :- ‘नरेगा’ (NREG-National Rural Employment Guarantee) वर्तमान में (MNREG-Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee)योजना भारत सरकार द्वारा (राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्‍टी अधिनियम 2005 से संचालित) कब से शुरू की गई? उत्‍तर – 1 अप्रैल, 2008
  • प्रश्‍न :- भारत सरकार द्वारा ‘वर्षा बीमा योजना’ (Rain Insurance Yojana) कब से शुरू की गई? उत्‍तर – वर्ष 2004
  • प्रश्‍न :- योजना आयोग के सदस्‍यों की संख्‍या? उत्‍तर – सरकार की इच्‍छानुसार परिवर्तित होती रहती है।
  • प्रश्‍न :- किस समिति ने कृषि जोतों (Agriculture Holdings) पर कर लगाने की संस्‍तुति की थी? उत्‍तर – राज समिति ने
  • प्रश्‍न :- आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है? उत्‍तर – समवर्ती सूची का
  • प्रश्‍न :- भारत में बीमा कम्‍पन्यिों के लिए मुख्‍य विनियामक प्राधिकरण कौनसा है? उत्‍तर – IRDA Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- 11वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि है? उत्‍तर – 1 अप्रैल, 2007 से 31 मार्च, 2012
  • प्रश्‍न :- बैंकिंग में ATM का अर्थ है? उत्‍तर – ऑटोमेटिक टेलर मशीन (Automatic Teller Machine)
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय विकास परिषद का पदेन सचिव कौन होता है? उत्‍तर – योजना आयोग का सचिव
  • प्रश्‍न :- औद्योगिक क्रान्ति (Industrial Revolution) सर्वप्रथम किस देश में हुई थी? उत्‍तर – इंगलैण्‍ड में
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय आवास बैंक किसका नियंत्रित उपक्रम है? उत्‍तर – भारतीय रिजर्व बैंक का
  • प्रश्‍न :- खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – रोम (इटली) में
  • प्रश्‍न :- राउरकेला में इस्‍पात कारखाने की स्‍थापना किस देश के सहयोग से की गयी थी? उत्‍तर – जर्मनी के सहयोग से
  • प्रश्‍न :- 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्‍या विश्‍व की जनसंख्‍या की लगभग कितने प्रतिशत थी? उत्‍तर – 16.7%
  • प्रश्‍न :- बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है? उत्‍तर – देवास में
  • प्रश्‍न :- ‘ब्रेक ईवेन’ (Break Even) स्थिति का क्‍या अर्थ है? उत्‍तर – वह स्थिति जब फर्म को न लाभ हो रहा हो और न हानि हो रही हो।
  • प्रश्‍न :- बैंकिंग में साख-पत्र (Letter of credit) का क्‍या अभिप्राय है? उत्‍तर – किसी बैंक द्वारा बिना शर्त दिया गया ऐसी अधिवचन कि वह दी गयी तारीख को आदाव तो निर्दिष्‍ट धनराशि के भुगतान को सुनिश्चित करता है।
  • प्रश्‍न :- 1991-2001 के दशक में किस धर्म में सर्वाधिक जनसंख्‍या वृद्धि दर्ज की गई? उत्‍तर – मुस्लिम
  • प्रश्‍न :- 2001 के लिए धर्म आधारित आँकड़ों में किस धर्म में अधिकतम लिंगानुपात दर्ज किया गया है? उत्‍तर – सिख धर्म में (प्रति एक हजार पुरूषों पर 1009 महिलाएं)
  • प्रश्‍न :- विदेशी निवेश सम्‍ब‍न्‍धी ‘विश्‍व निवेश रिपोर्ट’ किस संस्‍थान / संगठन द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाती है? उत्‍तर – UNCTAD द्वारा
  • प्रश्‍न :- कपास उत्‍पादन में विश्‍व का अग्रणी देश कौनसा है? उत्‍तर – मिस्र (Egypt)
  • प्रश्‍न :- भारत में पहली ‘गरीब रथ एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी’ किन दो स्‍टेशनों के बीच चलाई गई है? उत्‍तर – सहरसा-अमृतसर के बीच Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा हरियाणा के किस जिले में एक रिफाइनरी की स्‍थापना की गई है? उत्‍तर – पानीपत जिले में
  • प्रश्‍न :- किस देश के साथ संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ ने ‘ऑयल फॉर फूड’ वार्ता की है? उत्‍तर – इराक के साथ
  • प्रश्‍न :- भारत की जनसंख्‍या वृद्धि के इतिहास में कौनसा वर्ष ‘महाविभाजन का वर्ष’ कहलाता है? उत्‍तर – 1921
  • प्रश्‍न :- राजकोषीय घाटे का अर्थ है? उत्‍तर – सरकारी व्‍यय-कर एवं गैर-कर राजस्‍व प्राप्तियाँ
  • प्रश्‍न :- भारत की पहली स्‍वर्ण रिफायनरी कहाँ स्‍थापित की गई है? उत्‍तर – शिरपुर (महाराष्‍ष्‍ट्र) में
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्रीय मूल्‍यवर्धित (CENVAT) आरोपित किया जाता है? उत्‍तर – उत्‍पादन और अन्तिम बिक्री के मध्‍य प्रत्‍येक चरण पर
  • प्रश्‍न :- कापार्ट (CAPART) का सम्‍बन्‍ध है? उत्‍तर – ग्रामीण कल्‍याण के कार्यक्रमों की सहायता एवं मूल्‍यांकन से
  • प्रश्‍न :- अल्‍पकालीन विदेशी ऋण किस अवधि तक के ऋण को कहा जाता है? उत्‍तर – 1 वर्ष तक की अवधि के ऋण को
  • प्रश्‍न :- एशियाई विकास बैंक ने भारत के किस नगर में अपना आवासीय कार्यालय  (Residential Office) खोला है? उत्‍तर – नई दिल्‍ली में
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) किन देशों को त्रण प्रदान करता है? उत्‍तर – केवल सदस्‍य देशों को
  • प्रश्‍न :- किसी फर्म में ‘ब्रेक ईवेन’  (Break Even) बिन्‍दु से क्‍या तात्‍पर्य है? उत्‍तर – वह स्थिति जब फर्म को न लाभ हो रहा हो और न हानि हो रही हो।
  • प्रश्‍न :- किस पंचवर्षीय योजना में आर्थिक संवृद्धि दर अपने लक्ष्‍य से अधिक रही? उत्‍तर – आठवी पंचवर्षीय योजना में
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार का प्रमुख प्रहरी है? उत्‍तर – विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO)
  • प्रश्‍न :- रेखांकित चैक को भुनाया जा सकता है, केवल? उत्‍तर – किसी बैंक के माध्‍यम से
  • प्रश्‍न :- ‘क्‍लोज्‍ड इकॉनोमी’ (Closed Economy) से तात्‍पर्य किस अर्थव्‍यवस्‍था से है? उत्‍तर – जिसमें आयात तथा निर्यात नहीं होते।
  • प्रश्‍न :- ‘सुपर-301’ क्‍या है? उत्‍तर – यह अमेरिकी व्‍यापार कानून की एक धारा है, जो उसे अपने आयात पर उच्‍च सीमा शुल्‍क लगाने की शक्ति देती है।
  • प्रश्‍न :- वर्तमान में कितनी राशि प्रत्‍येक नोबेल पुरस्‍कार के तहत प्रदान की जाती है? उत्‍तर – 10 करोड़ क्रोनर
  • प्रश्‍न :- ‘जनसंख्‍या घनत्‍व’ (Population density) से क्‍या तात्‍पर्य है? उत्‍तर – प्रति वर्ग किमी क्षेत्र में रहने वाले व्‍यक्तियों की संख्‍या
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मुद्रा एस.डी.आर. (SDR) होती है? उत्‍तर – बुक-कीपिंग एण्‍ट्री Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- भारत में वि़द्युत उत्‍पादन में सर्वाधिक अंशदान किसका है? उत्‍तर – ताप विद्युत का
  • प्रश्‍न :- भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में कौन सा क्षेत्र ‘बचत बाहुल्‍य’ (Saving Surplus) क्षेत्र है? उत्‍तर – घरेलू क्षेत्र
  • प्रश्‍न :- भारत का किस देश के साथ सबसे अधिक विदेशी व्‍यापार है? उत्‍तर – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के साथ
  • प्रश्‍न :- मुक्‍त व्‍यापार क्षेत्र (Free Trade Zone) घोषित किए जाने वाला भारत का पहला निर्यात प्रसंस्‍करण क्षेत्र कौनसा है? उत्‍तर – सांताक्रुज
  • प्रश्‍न :- निगम कर किसके द्वारा लगाया जाता है? उत्‍तर – केन्‍द्र सरकार द्वारा
  • प्रश्‍न :- किसकी संस्‍तुति पर एस.बी.आई. (SBI) की स्‍थापना हुई थी? उत्‍तर – गोरवाला समिति की संस्‍तुति पर
  • प्रश्‍न :- जब कोई सरकार अपनी आय से अधिक व्‍यय करती है, तो ऐसे आधिक्‍य (Excess) को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – बजट घाटा (Budget Deficit)
  • प्रश्‍न :- बारहवें वित्‍त आयोग की सिफारिशें किस समयावधि के लिए है? उत्‍तर – 2005-10 की समयावधि के लिए
  • प्रश्‍न :- वर्तमान में हमारे राष्‍ट्रपति को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है? उत्‍तर – डेढ़ लाख रूपए
  • प्रश्‍न :- ‘क्‍लोज्‍ड इकॉनोमी’ (Closed Economy) किसे कहते हैं? उत्‍तर – जिसमें आयात व निर्यात नहीं होते।
  • प्रश्‍न :- भारत में राष्‍ट्रीय आय की गणना कौन करता है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन (Central Statistical Organisation)
  • प्रश्‍न :- देश के हिन्‍दी भाषी क्षेत्रों में से पहला पूर्णरूप से साक्षर जिला किसे घोषित किया गया था? उत्‍तर – नरसिंहपुर (मध्‍यप्रदेश) को
  • प्रश्‍न :- किसी देश के जीवन स्‍तर की माप किससे की जाती है? उत्‍तर – प्रतिव्‍यक्ति वास्‍तविक राष्‍ट्रीय आय से Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- अगस्‍त 1949 में गठित ‘राष्‍ट्रीय आय समिति’ का अध्‍यक्ष किसे बनाया गया था? उत्‍तर – पी. सी. महालनोविस
  • प्रश्‍न :- ग्रामीण समृद्धि योजना का लाभ प्राप्‍त करने के लिए ग्रामीण महिलाएं अपना बचत खाता खोल सकती है? उत्‍तर – ग्रामीण डाकघरों में
  • प्रश्‍न :- मनी लॉड्रिंग बिल का क्‍या उद्देश्‍य है? उत्‍तर – अवैध रूप से प्राप्‍त किए धन की आवाजाही पर निगरानी रखना।
  • प्रश्‍न :- ‘इण्डिया ब्राण्‍ड इक्विटी फण्‍ड’ की स्‍थापना किस वर्ष में हुई? उत्‍तर – 1996 में
  • प्रश्‍न :- भारत में हरित क्रान्ति किन दो खाद्यान्‍नों में सर्वाधिक सफल रही है? उत्‍तर – गेहूँ और चावल में
  • प्रश्‍न :- भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्‍ते के निर्धारण का आधार क्‍या है? उत्‍तर – उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक
  • प्रश्‍न :- 2001 की जनगणना के अनुसार किस केन्‍द्रशासित प्रदेश (Union Territory) में साक्षरता प्रतिशत अधिकतम है? उत्‍तर – लक्षद्वीप में
  • प्रश्‍न :- ग्‍यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्‍या है? उत्‍तर – 2007-12
  • प्रश्‍न :- भारत में हरित क्रान्ति किन दो फसलों में सर्वाधिक सफल रही है? उत्‍तर – गेहूँ और चावल की फसलों में
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्‍थापना किस पंचवर्षीय योजना में की गई थी? उत्‍तर – छठवीं पंचवर्षीय योजना में
  • प्रश्‍न :- भारत की किस बैंक में कोई व्‍यक्ति अपना व्‍यक्तिगत खाता नहीं खोल सकता? उत्‍तर – भारतीय रिजर्व बैंक में
  • प्रश्‍न :- विश्‍व बैंक का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – वाशिंगटन डी.सी. में
  • प्रश्‍न :- अर्थतंत्र में ज्ञान, तकनीकी की कुशलता, शिक्षा आदि को क्‍या माना जाता है? उत्‍तर – मानव पूँजी
  • प्रश्‍न :- भारत सरकार के बजट के आँकड़ों में कुल व्‍यय और कुल प्राप्तियों के बीच अन्‍तर को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – बजटीय घाटा (Budget Deficit)
  • प्रश्‍न :- वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा राष्‍ट्रीयकृत उद्यम (Enterprise) है? उत्‍तर – भारतीय रेलवे Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- भारतीय बजट को किन-किन भागों में विभाजित किया जाता है? उत्‍तर – राजस्‍व बजट तथा पूँजी बजट भागों में
  • प्रश्‍न :- मुक्‍त व्‍यापार क्षेत्र (Free Trade Zone) घोषित किया जाने वाला भारत का पहला निर्यात प्रसंस्‍करण क्षेत्र कौन सा है? उत्‍तर – सांताक्रुज
  • प्रश्‍न :- मुद्रास्‍फीति (Inflation) से किसे लाभ होता है? उत्‍तर – ऋणी (Debtor) को
  • प्रश्‍न :- भारत में संघ सरकार के व्‍यय का सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण मद है? उत्‍तर – ब्‍याज भुगतान (Interest Payment)
  • प्रश्‍न :- भारत के फॉरेन एक्‍सचेंज रिजर्वस (Foreign Exchange Reserves of India) किसके संरक्षण में रखे जाते है? उत्‍तर – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संरक्षण में
  • प्रश्‍न :- यूरोपियन यूनियन (Eutopean Union) की सर्वनिष्‍ठ (Common) करेंसी क्‍या है? उत्‍तर – यूरो (Euro)
  • प्रश्‍न :- समाचार-पत्रों में अक्‍सर आने वाले पद IPO का अर्थ है? उत्‍तर – इनीशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offer)
  • प्रश्‍न :- भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए हिन्‍दू रेट ऑफ ग्रोथ (Hindu Rate of Growth) पद किसने बनाया? उत्‍तर – राज कृष्‍ण (Raj Krishna) ने
  • प्रश्‍न :- 11वीं पंचवर्षीय योजना में कितनी विकास दर (Growth Rate) का लक्ष्‍य रखा गया? उत्‍तर – 9%
  • प्रश्‍न :- भारत में सर्विस-सेक्‍टर कुल जी.डी.पी. (Total GDP) का लगभग कितने प्रतिशत है? उत्‍तर – 54%
  • प्रश्‍न :- प्रधानमंत्री ‘भारत जोड़ो परियोजना’ किस विषय से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – राजमागों (Highways) के विकास से
  • प्रश्‍न :- आम आदमी बीमा योजना किनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है? उत्‍तर – गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले सभी भूमिहीन ग्रामीण श्रमिकों को
  • प्रश्‍न :- ‘संगम योजना’ का उद्देश्‍य है? उत्‍तर – विकलांगों (Handicapped) का कल्‍याण सुनिश्चित करना।
  • प्रश्‍न :- किसे प्‍लास्टिक मनी कहा जाता है? उत्‍तर – क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड दोनों को
  • प्रश्‍न :- आई.पी.ओ. (IPO) का पूर्णरूप क्‍या है? उत्‍तर – इनीशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offer)
  • प्रश्‍न :- कौन सा सूचकांक किसी देश के लोगों की आयु सम्‍भाविता, साक्षरता स्‍तर, शिक्षा और जीवन स्‍तर मापने के लिए तैयार किया गया है? उत्‍तर – मानव विकास सूचकांक (Human Development Index)
  • प्रश्‍न :- पूँजी बाजार का विनियामक (Capital Market Regulator) है? उत्‍तर – सेबी (SEBI)
  • प्रश्‍न :- पद BRICS में R किसके लिए इस्‍तेमाल किया गया है? उत्‍तर – रूस (Russia) के लिए
  • प्रश्‍न :- FDI का अर्थ है? उत्‍तर – Foreign Direct Investment
  • प्रश्‍न :- किस विदेशी बैंक की भारत में सर्वाधिक शाखाएं है? उत्‍तर – ब्रिटेन के स्‍टैण्‍डर्ड चार्टर्ड बैंक Economics Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न :- NASDAQ में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कम्‍पनी कौनसी है? उत्‍तर – इन्‍फोसिस (Infosys)
  • प्रश्‍न :- भारत में क्रेडिट रेटिंग (Credit Rating) एजेंसियों का विनियामक (Regulator) कौन है? उत्‍तर – सेबी (SEBI)
  • प्रश्‍न :- बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रान्डिंग पंक्ति (Branding Line) क्‍या है? उत्‍तर – India’s International Bank
  • प्रश्‍न :- बैंक ऑफ बड़ौदा का लोगो (Logo) है? उत्‍तर – Baroda Sun
  • प्रश्‍न :- भारत में आजकल बहुत से बैंक अपने ग्राहकों को M-बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं। M-बैंकिंग में M का इस्‍तेमाल किसके लिए किया गया है? उत्‍तर – Mobile Phone के लिए
  • प्रश्‍न :- द्वीप विकास प्राधिकरण (Island Development Authority) का अध्‍यक्ष कौन होता है? उत्‍तर – प्रधानमंत्री
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय विकास परिषद का पदेन सचिव कौन होता है? उत्‍तर – योजना आयोग का सचिव

Important Post You Must Read- 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Indian Economy GK in Hindi, Economics One Liner Question in Hindi, Economics Important Question in Hindi, Economics GK in Hindi 2020, Economics Question in Hindi, Economics For SSC in Hindi, Bhartiya Arthvyavastha Important Questions in Hindi, SSC Economics Questions in Hindi, Economics Objective Questions and Answers in Hindi, Current Economic Question in Hindi, Economics MCQ in Hindi 

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

1 Comment

  • Dear Sir
    Me apke is kaam se bahut impress hu aap jo metrial provid karvate ho vah bhut useful hota hai meri aapse ek request hai mujhe HP GK ke notes provide karva do aapka bahut aabhari rahuga Dhanayavad

Leave a Comment

GK Tricks By Nitin Gupta Course