MPPSC GK RRB SSC

General Knowledge Part – 46 !! Indian Economy GK Part – 06 !! Economics MCQ in Hindi

Economics MCQ in Hindi
Written by Nitin Gupta

Economics MCQ in Hindi

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 46th Part है , जिसमें हम आपको Indian Economy GK ( भारतीय अर्थव्यवस्था ) का Part – 6 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geography, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

Indian Economy से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Economics MCQ in Hindi

  • प्रश्‍न :- विश्‍व बैंक (IBRD) के अध्‍यक्ष रॉबर्ट जोएलिक किस देश के नागरिक है? उत्‍तर – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के
  • प्रश्‍न :- फ्रांस के नागरिक पास्‍कल लामी किस संगठन के महानिदेशक है? उत्‍तर – विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) के
  • प्रश्‍न :- भारत में सबसे अधिक शाखाएं किस विदेशी बैंक की है? उत्‍तर – ब्रिटेन के स्‍टैण्‍डर्ड चार्टर्ड बैंक (30 सितम्‍बर, 2006 तक 81 शाखाएं)
  • प्रश्‍न :- वह स्थिति क्‍या कहलाती है जिसमें कुल आगम कुल लागत के बराबर होता है? उत्‍तर – ब्रेक-इविन बिन्‍दु
  • प्रश्‍न :- व्‍यय कर को आयकर के विकल्‍प के रूप में किसने सुझाया था? उत्‍तर – कालडॉर ने
  • प्रश्‍न :- अमर्त्‍य सेन को अर्थशास्‍त्र में नोबेल पुरस्‍कार किस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया? उत्‍तर – कल्‍याणकारी अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में
  • प्रश्‍न :- जिस दर पर भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्‍य बैंकों के प्रथम श्रेणी के बिलों की पुनर्कटौती करता है उसे क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – बैंक दर
  • प्रश्‍न :- विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) के महानिदेशक पास्‍कल लामी किस देश के है? उत्‍तर – फ्रांस के
  • प्रश्‍न :- HAL किसके वृहत् उत्‍पादन (Manufacture) से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – एअरक्राफ्ट्स (Aircrafts) के उत्‍पादन से
  • प्रश्‍न :- विश्‍व आर्थिक मंच (World Economic Forum) का जनक किसे कहा जाता है? उत्‍तर – क्‍लॉस श्‍वाब को
  • प्रश्‍न :- भारत की श्‍वेत क्रान्ति (White Revolution) का जनक किसे कहा जाता है? उत्‍तर – डॉ. कुरियन वर्गीस
  • प्रश्‍न :- भारत में बीमा कम्‍पनियों के लिए मुख्‍य विनियामक प्राधिकरण कौन सा है? उत्‍तर – इरडा (IRDA)
  • प्रश्‍न :- 2001 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार किस राज्‍य की साक्षरता दर सबसे कम है? उत्‍तर – बिहार की
  • प्रश्‍न :- ‘इको मार्क’ किसी उत्‍पाद पर यह प्रमाणन के लिए दिया जाता है कि? उत्‍तर – यह पदार्थ पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल है।
  • प्रश्‍न :- दुर्गापुर इस्‍पात संयंत्र किस देश के सहयोग से बनाया गया था? उत्‍तर – ब्रिटेन के सहयोग से
  • प्रश्‍न :- इलेक्‍ट्रोनिक उत्‍पादों से सम्‍बद्ध बहुराष्‍ट्रीय कम्‍पनी ‘एल.जी. इलेक्‍ट्रोनिक्‍स’ किस देश की कम्‍पनी है? उत्‍तर – दक्षिण कोरिया की
  • प्रश्‍न :- हीरों का व्‍यापार करने वाला अग्रणी कम्‍पनी बियर्स (Beers) किस देश की है? उत्‍तर – दक्षिण अफ्रीका की
  • प्रश्‍न :- आशा (ASHA) योजना संबंधित है? उत्‍तर – सामाजिक स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं से
  • प्रश्‍न :- कौनसा देश विश्‍व व्‍यापार संगठन का 157वाँ सदस्‍य बना है? उत्‍तर – बनुआतु
  • प्रश्‍न :- भारत में वित्‍तीय घाटे का प्रमुख कारण क्‍या है? उत्‍तर – सामाजिक क्षेत्र की योजनाएं
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सन्‍दर्भ में कोटा किसे कहते हैं? उत्‍तर – विभिन्‍न देशों द्वारा आई. एम. एफ. को दिए गए अंशदान को
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission) के अध्‍यक्ष कौन है? उत्‍तर – सुरेश डी. तेंदुलकर
  • प्रश्‍न :- ‘नाश्‍दाक’ (NAsdaq) ने किस शहर से एशिया में अपना व्‍यापार प्रारम्‍भ किया है? उत्‍तर – मैसूर से
  • प्रश्‍न :- बैंक ऑफ इन्‍टरनेशनल सेटलमेंट (BIS) का मुख्‍यालय बेसल किस देश में है? उत्‍तर – स्विटजरलैण्‍ड में
  • प्रश्‍न :- ‘फोर्ब्‍स’ पत्रिका के अनुसार एशिया के किस देश में अरबपतियों (बिलीनेयर) की संख्‍या सर्वाधिक है? उत्‍तर – भारत में
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्‍टी योजना के अन्‍तर्गत राज्‍यों द्वारा व्‍यय की गई निधि का कुल कितने प्रतिशत केन्‍द्र द्वारा प्रदान किया जाता है? उत्‍तर – 90 प्रतिशत
  • प्रश्‍न :- गिल्‍ट बाजार का क्‍या अर्थ है? उत्‍तर – सरकारी प्रतिभूतियों का बाजार
  • प्रश्‍न :- आर्थिक सर्वेक्षण प्रतिवर्ष संसद में कब प्रस्‍तुत किया जाता है? उत्‍तर – आगामी वर्ष के बजट के प्रस्‍तुतीकरण से एक दिन पूर्व
  • प्रश्‍न :- विश्‍व विकास रिपोर्ट किसका वार्षिक प्रकाशन है? उत्‍तर – वर्ल्‍ड बैंक का
  • प्रश्‍न :- टाइम्‍स ऑफ इण्डिया सर्वेक्षण द्वारा वर्ष 2008 के लिए किस उद्योगपति को ‘बिजनेस पर्सन’ घोषित किया गया है? उत्‍तर – रतन टाटा को
  • प्रश्‍न :- भारत सरकार का सबसे बड़ा उद्यम कौनसा है? उत्‍तर – रेलवे
  • प्रश्‍न :- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का प्रधान कार्यालय कहाँ है? उत्‍तर – मुम्‍बई
  • प्रश्‍न :- भारत में लोकप्रिय कार ब्राण्‍ड ‘स्‍कॉर्पियो कारों’ का निर्माण कौनसी कम्‍पनी करती है? उत्‍तर – महिन्‍द्रा एण्‍ड महिन्‍द्रा लिमिटेड
  • प्रश्‍न :- एशियन डेवलपमेंट बैंक का मुख्‍यालय कहाँ स्थित है? उत्‍तर – मनीला में
  • प्रश्‍न :- सेनवैट (CENVAT) का सम्‍बन्‍ध है? उत्‍तर – मूल्‍यवर्द्धित कर से
  • प्रश्‍न :- ‘नरेगा’ (NREGA) शब्‍द का पूर्णरूप है? उत्‍तर – National Rural Employement Guarantee Act (इस इसका नाम बदलकर महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्‍टी अधिनियम कर दिया गया है)
  • प्रश्‍न :- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनपूंजीकरण के लिए विश्‍व बैंक ने भारत को किस रूप में निधि देने का निर्णय किया है? उत्‍तर – सॉफ्ट लोन के रूप में
  • प्रश्‍न :- ‘डब्‍ल्‍यू. ई. एफ.’ (WEF) का पूर्ण विस्‍तार है? उत्‍तर – World Economic Forum
  • प्रश्‍न :- 13वें वित्‍त आयोग ने केन्‍द्र के विभाजनीय कर राजस्‍व में से कितने प्रतिशत हिस्‍सा राज्‍यों को उपलब्‍ध कराने की संस्‍तुति की है? उत्‍तर – 32.0 %
  • प्रश्‍न :- हीरों का व्‍यापार करने वाली अग्रणी कम्‍पनी ‘डी.बियर्स’ (Dee Beers) किस देश की है? उत्‍तर – द. अफ्रीका की
  • प्रश्‍न :- क्रिसिल केयर, इक्रा क्‍या है? उत्‍तर – क्रेडिट रेटिंग एजेंसी
  • प्रश्‍न :- ‘आम आदमी बीमा योजना’ किन्‍हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है? उत्‍तर – गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले समस्‍त भूमिहीन श्रमिकों को
  • प्रश्‍न :- विश्‍वसनीय प्रतिभूतियों (Blue Chip) से क्‍या तात्‍पर्य है? उत्‍तर – ऐसे शेयर जिन पर लगातार ऊँची दर का लाभ हो।
  • प्रश्‍न :- बैंकिंग क्षेत्र में प्रयुक्‍त शब्‍द BRA का पूरा रूप क्‍या है? उत्‍तर – Banking Regulation Act
  • प्रश्‍न :- भारत में महिलाओं को पूर्ण रोजगार देने तथा स्‍वावलम्‍बी बनाने के लिए बनाई संस्‍था है? उत्‍तर – सेवा (SEWA)
  • प्रश्‍न :- ‘Value and Capital’ किसकी रचना है? उत्‍तर – हिक्‍स की
  • प्रश्‍न :- ‘न्‍यूनतम आवश्‍यकता कार्यक्रम’ किस पंचवर्षीय योजना में प्रारम्‍भ किया गया था? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना में
  • प्रश्‍न :- 1950 में बनाया गया योजना आयोग एक – सलाहकारी निकाय है।
  • प्रश्‍न :- विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) के महानिदेशक कौन है? उत्‍तर – पॉस्‍कल लामी (Pascal Lamy) फ्रांस
  • प्रश्‍न :- कर सुधार समिति (Tax Reforms Committee) का अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया था? उत्‍तर – राजा चेलैया को
  • प्रश्‍न :- ग्रामीण विकास के लिए ऋण देने वाला नाबार्ड (NABARD) क्‍या है? उत्‍तर – बैंक
  • प्रश्‍न :- मार्केट-लॉ (Market Law) का प्रतिपादन किसने किया? उत्‍तर – जे. बी. से (J.B.Say) ने
  • प्रश्‍न :- ‘राष्‍ट्रीय आय’ किसे कहते हैं? उत्‍तर – शुद्ध राष्‍ट्रीय उत्‍पादन में से परोक्ष करों एवं अनुदानों से प्राप्‍त राशि को घटाने से बची आय को
  • प्रश्‍न :- ‘Value and Capital’ किसकी रचना है? उत्‍तर – जॉह्मरिचर्ड हिक्‍स की
  • प्रश्‍न :- भारत में राष्‍ट्रीय आय की गणना कौन करता है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन (Central Statistical Organization)
  • प्रश्‍न :- 1949 में गठित ‘राष्‍ट्रीय आय समिति’ के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – प्रो. वी. के. आर. वी. राव
  • प्रश्‍न :- सन् 1934 में लिखी गई पुस्‍तक ‘प्‍लानिंग फॉर इण्डिया’ किसकी कृति है? उत्‍तर – सर विश्‍वेश्‍वरैया की
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय सांख्यिकी दिवस 29 जून को किसके जन्‍म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है? उत्‍तर – डॉ. प्रसांत चन्‍द्र महालनोबिस (कलकत्‍ता स्थित भारतीय सांख्यिकीय संस्‍थान के संस्‍थापक) के जन्‍म दिवस पर
  • प्रश्‍न :- सुप्रसिद्ध अर्थशास्‍त्री सुरेश तेंदुलकर की अध्‍यक्षता में समिति किस प्रयोजन से बनाई गई है? उत्‍तर – निर्धनता रेखा से नीचे (BPL) जनसंख्‍या के आकलन हेतु मानकों के पुनर्निर्धारण
  • प्रश्‍न :- भारत में किस विदेशी बैंक की सबसे अधिक शाखाएं है? उत्‍तर – ए. एन. जैड ग्रिण्‍डलेज बैंक की
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय आवास बैंक किसका नियंत्रित उपक्रम है? उत्‍तर – भारतीय रिजर्व बैंक का
  • प्रश्‍न :- खुले बाजार की क्रियाएं (Open Market Operations) किस नीति का अंग है? उत्‍तर – साख नीति का
  • प्रश्‍न :- डॉ. विजय केलकर कौनसे वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष थे? उत्‍तर – तेरहवें वित्‍त आयोग के
  • प्रश्‍न :- ग्‍यारहवी पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल कब से कब तक है? उत्‍तर – वर्ष 2007-12 तक
  • प्रश्‍न :- अर्थव्‍यवस्‍था के विकास के लिए केन्‍द्रीकृत नियोजन सर्वप्रथम किस देश में अपनाया गया? उत्‍तर – सोवियत संघ में
  • प्रश्‍न :- भारत में विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश (FDI) का मुख्‍य स्रोत है? उत्‍तर – मॉरिशस
  • प्रश्‍न :- वर्तमान में स्‍टेट बैंक ऑफ इण्डिया का स्‍वामित्‍व किसके हाथ में है? उत्‍तर – भारत सरकार के हाथ में
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय निवेश विवाद निपटारा केन्‍द्र (International Centre for Settlement of Investment Disputes-ICSID) का सम्‍बन्‍ध किस अन्‍तर्राष्‍टीय आर्थिक संगठन से है? उत्‍तर – विश्‍व बैंक (WB) से
  • प्रश्‍न :- किस अन्‍तर्राष्‍ट्रीय आर्थिक संस्‍था द्वारा प्रतिवर्ष ‘विश्‍व निवेश रिपोर्ट’ (WIR) का प्रकाशन किया जाता है? उत्‍तर – अंकटाड (UNCTAD-United Nations Cenference on Trade and Development) द्वारा
  • प्रश्‍न :- भारत के भूमि विकास बैंक किस बैंकिंग संरचना के अंग है? उत्‍तर – सहकारी बैंक संरचना के
  • प्रश्‍न :- भारत के सीनियर सि‍टीजन के लिए आयकर छूट सीमा कितनी है? उत्‍तर – 2 लाख 40 हजार रूपए
  • प्रश्‍न :- भारत में सूक्ष्‍म औद्योगिक इकाई (Micro Enterprises) किस आधार पर तय की जाती है? उत्‍तर – जिसमें निवेश की राशि 10 लाख रूपए तक हो।
  • प्रश्‍न :- ‘स्‍वर्ण जयन्‍ती ग्रामीण स्‍वरोजगार योजना’ पर होने वाले व्‍यय को केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकारों द्वारा किस आधार पर पूरा किया जाता है? उत्‍तर – 25:75 के आधार पर
  • प्रश्‍न :- भारत में वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के अनुसूचित बैंकों की संख्‍या कितनी है? उत्‍तर – 28 Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- भारत में 11वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्‍या है? उत्‍तर – 2007-12
  • प्रश्‍न :- किस शहर को भारत की वित्‍तीय राजधानी कहा जाता है? उत्‍तर – मुम्‍बई को
  • प्रश्‍न :- किस देश की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियाँ (Stock of Foreign Exchange reserves) विश्‍व में सर्वाधिक है? उत्‍तर – यू.एस.ए.(USA) की
  • प्रश्‍न :- ‘न्‍यू शेकेल’ (Shequel) किस देश की मुद्रा है? उत्‍तर – इजराइल की
  • प्रश्‍न :- ‘सूखा प्रवण क्षेत्र कार्यक्रम’ (DPAP) के व्‍यय में केन्‍द्र-राज्‍य भागीदारी किस अनुपात में है? उत्‍तर – 75:25
  • प्रश्‍न :- सार्वजनिक क्षेत्र’ का अर्थ है? उत्‍तर – वाणिज्‍य एवं व्‍यापार पर सरकार का स्‍वामित्‍व
  • प्रश्‍न :- निवेशित परिसम्‍पत्ति की दृष्टि से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था का सबसे बड़ा उद्योग कौनसा है? उत्‍तर – इस्‍पात उद्योग
  • प्रश्‍न :- भारत के कुल निर्यात का सबसे बड़ा भाग जाता है? उत्‍तर – यूरोपीय आर्थिक समुदाय को
  • प्रश्‍न :- विभेदी ब्‍याज दर (DRI) का उद्देश्‍य किसे रियायती दरों पर बैंक ऋण उपलब्‍ध कराना है? उत्‍तर – समाज के निर्धनों में निर्धनता वर्ग को
  • प्रश्‍न :- ‘सुपर 301’ क्‍या है? उत्‍तर – यह अमे‍रिकी व्‍यापार कानून की वह धारा है जिसके अन्‍तर्गत आयात पर उच्‍च सीमा शुल्‍क लगाने की व्‍यवस्‍था है।
  • प्रश्‍न :- अर्थव्‍यवस्‍था के विकास के लिए केन्‍द्रीयकृत नियोजन सर्वप्रथम किस देश में अपनाया गया? उत्‍तर – सोवियत संघ में
  • प्रश्‍न :- ‘खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग’ की स्‍थापना किस पंचवर्षीय योजना के अन्‍तर्गत की गई थी? उत्‍तर – दूसरी पंचवर्षीय योजना के अन्‍तर्गत
  • प्रश्‍न :- यूरोपीय आर्थिक समुदाय के देशों का मुख्‍यालय कहाँ स्थित है? उत्‍तर – ब्रूसेल्‍स में
  • प्रश्‍न :- लिमिटेड कम्‍पनी से क्‍या अभिप्राय है? उत्‍तर – जिसमें शेयरधारकों का दायित्‍व उनकी चुकता पूँजी की सीमा तक सीमित है। Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- OECD का पूर्ण रूप क्‍या है? उत्‍तर – Organisation for Economic Co-operation and Development
  • प्रश्‍न :- बैंक किस लक्ष्‍य समूह के लिए बायोमीट्रिक ऑटोमेटेड टेलर मशीनें (Biometric Automated Teller Machines) लगाने की योजना बना रही है? उत्‍तर – ग्रामीण ग्राहकों (Rural Customers) के लिए
  • प्रश्‍न :- बैंकों ने हाल की में ‘नो फ्रिल’ (No Frill) खाते खोलना शुरू किया है, ये खाते ग्राहकों के किस वर्ग की सहायतार्थ है? उत्‍तर – समाज के कमजोर वर्ग की
  • प्रश्‍न :- अर्थशास्‍त्र का प्रथम अमेरिकी नोबल विजेता कौन था? उत्‍तर – सैमुलसन (Samuelson)
  • प्रश्‍न :- भारत में नगरों में निवास करने वाली जनसंख्‍या कितने प्रतिशत है? उत्‍तर – 28 प्रतिशत
  • प्रश्‍न :- ‘भारत निर्माण कार्यक्रम’ के किस भाग को व्‍यय राशि का सबसे बड़ा हिस्‍सा आवंटित किया गया है? उत्‍तर – सिंचाई को
  • प्रश्‍न :- संयुक्‍त राष्‍ट्र के ‘डेवलपमेंट गोल’ के तहत किस वर्ष तक भूख के प्रभाव को घटाकर आधा कर देने का लक्ष्‍य रखा गया है? उत्‍तर – 2015 तक
  • प्रश्‍न :- वार्षिक मुद्रास्‍फीति की किस दर को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया का ‘कम्‍फर्ट जोन लेवल’ (Comfort Zone Level) कहते है? उत्‍तर – 5.0-5.5 %
  • प्रश्‍न :- ‘मैड्रिड प्रोटोकॉल’ किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – चिन्‍हों के अन्‍तर्राष्‍ट्रीय पंजीकरण से
  • प्रश्‍न :- भारत में सीमान्‍त किसानों में कितनी धारिता वाले किसानों को सम्मिलित किया जाता है? उत्‍तर – 1 हेक्‍टेयर तक
  • प्रश्‍न :- बीमा क्षेत्र की किसी कम्‍पनी में भागीदारी के लिए बैंक की नेट वर्थ (Net worth of the bank) कम से कम कितनी होनी चाहिए? उत्‍तर – 500 करोड़ रूपए
  • प्रश्‍न :- भारत में आयकर प्रारम्‍भ करने में कौन उत्‍तरदायी था? उत्‍तर – जेम्‍स विल्‍सन
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्र सरकार द्वारा प्रारम्‍भ की गई ‘सर्वप्रिय योजना’ का सम्‍बन्‍ध किससे है? उत्‍तर – आवश्‍यक वस्‍तुएं सस्‍ते मूल्‍य पर उपलब्‍ध कराने से
  • प्रश्‍न :- भारत में लघु उद्योग की परिभाषा किस पर आधारित है? उत्‍तर – किसी इकाई में संयंत्रों और यंत्रों के लिए निवेश के मान पर
  • प्रश्‍न :- 1949 में गठित राष्‍ट्रीय आय समिति के अध्‍यक्ष कौन थे? उत्‍तर – पी. सी. महालनोबिस
  • प्रश्‍न :- भारतीय रिजर्व बैंक ने रूस के किस बैंक को भारत में पहली बार नई दिल्‍ली में अपनी शाखा खोलने के लिए लाइसेन्‍स प्रदान किया? उत्‍तर – इनकम बैंक को
  • प्रश्‍न :- निगम कर किसके द्वारा लगाया जाता है? उत्‍तर – केन्‍द्र सरकार द्वारा
  • प्रश्‍न :- भारत में मुद्रा स्‍फीति किसके आधार पर मापी जाती है? उत्‍तर – थोक मूल्‍य सूचकांक के आधार पर
  • प्रश्‍न :- ई-कॉमर्स से क्‍या अभिप्राय है? उत्‍तर – इलेक्‍ट्रॉनिक कॉमर्स
  • प्रश्‍न :- खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – रोम में
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय विकास परिषद का पदेन सचिव कौन होता है? उत्‍तर – योजना आयोग का सचिव
  • प्रश्‍न :- सेल (Sail) की स्‍थापना कब की गई थी? उत्‍तर – 24 जनवरी, 1973
  • प्रश्‍न :- राज समिति ने किस पद कर लगाने की संस्‍तुति की थी? उत्‍तर – कृषि जोतों पर (Agricultural Holdings)
  • प्रश्‍न :- ‘इकोनॉमिक एण्‍ड सोशल कमीशन फॉर एशिया एण्‍ड पैसिफिक’ का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – बैंकॉक में Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- दूसरी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किस अर्थशास्‍त्री ने तैयार किया था? उत्‍तर – पी. सी. महालनोबिस ने
  • प्रश्‍न :- मीरा सेठ समिति का सम्‍बन्‍ध किस विषय से है? उत्‍तर – हथकरघे (Handlooms) के विकास से
  • प्रश्‍न :- कर सुधार समिति (Tax Reform Committee) का अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया था? उत्‍तर – राजा चेलैया को
  • प्रश्‍न :- ‘क्‍लोज्‍ड इकोनोमी’ से तात्‍पर्य किस अर्थव्‍यवस्‍था से है? उत्‍तर – जिसमें आयात-निर्यात नहीं होते।
  • प्रश्‍न :- शेयर बाहार का प्रभावपूर्ण नियंत्रण किसके माध्‍यम से किया जाता है? उत्‍तर – सेबी (SEBI) के माध्‍यम से
  • प्रश्‍न :- विश्‍व विकास रिपोर्ट किस संस्‍था का वार्षिक प्रकाशन है? उत्‍तर – वर्ल्‍ड बैंक का
  • प्रश्‍न :- भारतीय स्‍टेट बैंक द्वारा देश में पहला तैरता हुआ ए. टी. एम. कहाँ स्‍थापित किया गया था? उत्‍तर – कोच्चि में
  • प्रश्‍न :- ‘धूम मचा दे, रंग जमा दे’ यह किस उत्‍पाद की विज्ञापन पंक्ति है? उत्‍तर – पान पराग की
  • प्रश्‍न :- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को उनके प्रवर्तक बैंकों (Sponsor Banks) में विलय करने की संस्‍तुति किसने की थी? उत्‍तर – प्रो. ए. एम. खुसरो की अध्‍यक्षता में गठित (1989) कृषि साख समीक्षा समिति ने
  • प्रश्‍न :- नी‍ली-क्रांति का सम्‍बन्‍ध किसके उत्‍पादन-पालन से है? उत्‍तर – मत्‍स्‍य पालन से
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय उड़ान भरने वाली भारत की निजी क्षेत्र की पहली विमान सेवा कौनसी है? उत्‍तर – एयर सहारा
  • प्रश्‍न :- इलेक्‍ट्रानिक्‍स उत्‍पादों से सम्‍बद्ध बहुराष्‍ट्रीय कम्‍पनी ‘एल. जी. इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स’ मूलत: किस देश की कम्‍पनी है? उत्‍तर – द. कोरिया की
  • प्रश्‍न :- ‘समन्वित ग्रामीण विकास योजना’ (Integrated Rural Development Project IRDP) का मुख्‍य लक्ष्‍य क्‍या है? उत्‍तर – ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को रोजगार दिलाना।
  • प्रश्‍न :- भारतीय रिजर्व बैंक की स्‍थापना किस वर्ष हुई थी? उत्‍तर – 1935 ई. में
  • प्रश्‍न :- श्‍वेत-पत्र कौन प्रकाशित करता है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन
  • प्रश्‍न :- भारत के राज्‍यों में सड़क मार्ग की लम्‍बाई में प्रथम स्‍थान किस राज्‍य का है? उत्‍तर – महाराष्‍ट्र का
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य क्‍या है? उत्‍तर – ऋण उपलब्‍ध कराना।
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्रीय मूल्‍यवर्धित कर (CENVAT) आरोपित किया जाता है? उत्‍तर – उत्‍पादन और अन्तिम बिक्री के मध्‍य प्रत्‍येक चरण पर
  • प्रश्‍न :- ‘निक्‍की’ (Nikkei) क्‍या है? उत्‍तर – टोकियो स्‍टॉक एक्‍सचेंज का शेयर मूल्‍य सूचकांक Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- योजना आयोग के सदस्‍यों की संख्‍या कितनी होती है? उत्‍तर – सरकार की इच्‍छानुसार बदलती रहती है। 
  • प्रश्‍न :- ‘कापार्ट’ (CAPART) का सम्‍बन्‍ध किससे है? उत्‍तर – ग्रामीण कल्‍याण कार्यक्रमों में सहायता से
  • प्रश्‍न :- ‘कर सुधार समिति’ (Tax Reforms Committee) का अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया था? उत्‍तर – राजा चेलैया को
  • प्रश्‍न :- किस समिति ने कृषि जोतों (Agricultural Holdings) पर कर लगाने की संस्‍तुति की थी –राज समिति ने
  • प्रश्‍न :- आर्थिक विकास की माप के लिए बेहतर माप माना जाता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय आय को
  • प्रश्‍न :- औद्योगिक क्रान्ति (Industrial Revolution) सर्वप्रथम किस देश में हुई? उत्‍तर – इंगलैण्‍ड में
  • प्रश्‍न :- ‘समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम’ (IRDP) का प्रमुख लक्ष्‍य क्‍या है? उत्‍तर – ग्रामीण क्षेत्र में चयनित परिवारों को गरीबी रेखा को पार करने में समर्थ बनाना।
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्‍टी कार्यक्रम अन्‍य रोजगार कार्यक्रमों से अलग है क्‍योंकि? उत्‍तर – यह रोजगार की एक योजना न होकर कानूनी व्‍यवस्‍था है।
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्‍टी योजना का नाम बदलकर क्‍या कर दिया गया है? उत्‍तर – महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्‍टी योजना
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य क्‍या है? उत्‍तर – ऋण उपलब्‍ध कराना।
  • प्रश्‍न :- नदी घाटी परियोजनाओं को किसने ‘आधुनिक भारत के मन्दिर’ की संज्ञा दी थी? उत्‍तर – जवाहरलाल नेहरू ने Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- बाजार अर्थव्‍यवस्‍था का प्रबल समर्थन करने वाले प्रमुख अर्थशास्‍त्री हैं? उत्‍तर – एडम स्मिथ, रिकार्डो, जे. के. गालब्रेथ
  • प्रश्‍न :- भारत का प्रथम वित्‍त आयोग कब गठित किया गया था? उत्‍तर – 1951 में
  • प्रश्‍न :- भारत में आयकर प्रारम्‍भ करने में उत्‍तरदायी है? उत्‍तर – जेम्‍स विल्‍सन
  • प्रश्‍न :- भारत के किस राज्‍य को ‘भारत का सिलिकॉन राज्‍य’ (Silicon State of India) कहते हैं? उत्‍तर – कर्नाटक राज्‍य को
  • प्रश्‍न :- इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उत्‍पादों से सम्‍बद्ध बहुराष्‍ट्रीय कम्‍पनी ‘एल. जी. इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स’ मूलत: किस देश की कम्‍पनी है? उत्‍तर – द. कोरिया की
  • प्रश्‍न :- हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर उद्योग से सम्‍बन्धित ‘टाइडल पार्क’ की स्‍थापना कहाँ की गई है? उत्‍तर – चेन्‍नई में
  • प्रश्‍न :- कम्‍पनियों के साथ-पत्रों का मूल्‍यांकन करने वाली संस्‍था है? उत्‍तर – क्रिसिल (CRISIL)
  • प्रश्‍न :- अमेरिकी ‘सब-प्राइम’ संकट किस क्षेत्र से सम्‍बद्ध है? उत्‍तर – रियल्‍टी क्षेत्र से
  • प्रश्‍न :- नवगठित ‘एन-एच.बी. रेसीडेक्‍स’ सूचकांक का प्रारम्‍भ में किन पाँच शहरों में प्रचलन किया गया है? उत्‍तर – दिल्‍ली, मुम्‍बई, बंगलुरू, कोलकाता और चेन्‍नई में
  • प्रश्‍न :- विश्‍व व्‍यापार संगठन ने किस वर्ष दोहा दौर की वार्ता प्रारम्‍भ की? उत्‍तर – 2001
  • प्रश्‍न :- किस देश ने हाल ही में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्‍व बैंक से अपनी सदस्‍यता त्‍यागने की धमकी दी है? उत्‍तर – वेनेजुएला ने Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- बेसल जहाँ बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) का मुख्‍यालय है, किस देश में है? उत्‍तर – स्विटजरलैण्‍ड में
  • प्रश्‍न :- आर्थिक विकास, व्‍यापार एवं शान्ति के बीच सम्‍बन्‍धों पर आधारित ‘ग्‍लोबल पीस इन्‍डेक्‍स’ (GPI) सूचकांक कौनसा ‘थिक टैंक’ जारी करता है? उत्‍तर – इन्‍स्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्‍स एण्‍ड पीस (IEP)
  • प्रश्‍न :- वार्षिक मुद्रास्फिीति की किस दर को भारतीय रिजर्व बैंक का ‘कम्‍फर्ट जोन लेवल’ (Comfort Zone Level) कहते हैं? उत्‍तर – 5.0-5.5 % की
  • प्रश्‍न :- ‘मैड्रिड प्रोटोकॉल’ किस विषय से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – चिह्नों के अंतर्राष्‍ट्रीय पंजीकरण से
  • प्रश्‍न :- ‘आाशा’ (ASHA) योजना सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – सामाजिक स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं से
  • प्रश्‍न :- भारतीय सकल कर में सर्वाधिक योगदान किसका है? उत्‍तर – निगम कर का
  • प्रश्‍न :- कर सुधार समिति (Tax Reforms Committee) का अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया था? उत्‍तर – राजा चेलैया को
  • प्रश्‍न :- SAIL, BHEL, ONGC तथा ESSAR OIL में कौनसा एक अन्‍य जैसा नहीं है? उत्‍तर – ESSAR OIL
  • प्रश्‍न :- असन्‍तुलित विकास की अवधारणा की वकालत किसने की थी? उत्‍तर – ए. ओ. हर्शमैन ने Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- आर्थिक विकास की माप के लिए कौनसी बेहतर माप है? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय आय
  • प्रश्‍न :- भारत में केन्‍द्रीय बैंक के सभी कार्यों को कौनसा बैंक सम्‍पादित करता है? उत्‍तर – रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया
  • प्रश्‍न :- मनी लॉड्रिंग बिक का उद्देश्‍य क्‍या है? उत्‍तर – अवैध रूप से प्राप्‍त किए धन की आवाजाही पर निगरानी रखना।
  • प्रश्‍न :- मिश्रित अर्थव्‍यवस्‍था का क्‍या अर्थ है? उत्‍तर – निजी व सार्वजनिक उद्योगों का सह-अस्तित्‍व
  • प्रश्‍न :- ऐसी विदेशी मुद्रा जिसमें शीघ्र पलायन कर जाने की हो, वह क्‍या कहलाती है? उत्‍तर – गर्म मुद्रा (Hot Currency)
  • प्रश्‍न :- भारत के किस राज्‍य में शिशु मृत्‍यु दर सबसे कम है? उत्‍तर – केरल में
  • प्रश्‍न :- ग्‍यारहवी पंचवर्षीय योजना की मध्‍यावधि समीक्षा में औसत आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्‍य 9% से घटाकर कितना कर दिया है? उत्‍तर – 8.1%
  • प्रश्‍न :- भारत में उत्‍तर प्रदेश राज्‍य का प्रथम स्‍थान किन-किन के उत्‍पादन में है? उत्‍तर – खाद्यान्‍न, दुग्‍ध तथा गन्‍ना एवं चीनी के उत्‍पादन में
  • प्रश्‍न :- विश्‍व का कौनसा देश गेहूँ उत्‍पादन में सबसे आगे है? उत्‍तर – चीन
  • प्रश्‍न :- जानकीरमन समिति का गठन किस उद्देश्‍य से किया गया था? उत्‍तर – प्रतिभूतियों के सौदों की जाँच के लिए
  • प्रश्‍न :- निगम कर किसके द्वारा लगाया जाता है? उत्‍तर – केन्‍द्र सरकार द्वारा
  • प्रश्‍न :- किसी कम्‍पनी का वास्‍तविक स्‍वामित्‍व किसके पास होता है? उत्‍तर – इक्विटी शेयर धारकों के पास Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- विश्‍व में खनिज तेल का सबसे बड़ा उत्‍पादक देश कौन सा है? उत्‍तर – अमेरिका
  • प्रश्‍न :- ब्रेटनबुड्स सम्‍मेलन के परिणामस्‍वरूप किस अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मौद्रिक संस्‍थान की स्‍थापना हुई? उत्‍तर – अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की
  • प्रश्‍न :- ‘गोल्‍डन हैण्‍ड शेक स्‍कीम’ किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति से
  • प्रश्‍न :- किस वित्‍तीय संस्‍था का सम्‍बन्‍ध भारत की कृषि एवं ग्रामीण वित्‍त की आवश्‍यकता तक ही सीमित है? उत्‍तर – नाबार्ड का
  • प्रश्‍न :- शिवारमन समिति की सिफारिशों के आधार पर किस बैंकिंग संस्‍थान की स्‍थापना की गई थी? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD-National Bank for Agriculture and Rural Development)
  • प्रश्‍न :- कर सुधार समिति (Tax Reform Committee) के अध्‍यक्ष कौन नियुक्‍त किए गए? उत्‍तर – राजा चेलैया
  • प्रश्‍न :- नाबार्ड (NABARD) की स्‍थापना किस पंचवर्षीय योजना की अवधि में की गई थी? उत्‍तर – छठवी पंचवर्षीय योजना की अवधि में
  • प्रश्‍न :- औद्योगिक क्रान्ति (Industrial Revolution) सर्वप्रथम किस देश में हुई? उत्‍तर – इंगलैण्‍ड में
  • प्रश्‍न :- ‘करेंसी एण्‍ड फाइनेन्‍स’ पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है? उत्‍तर – रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा
  • प्रश्‍न :- GNP और GDP में क्‍या अन्‍तर है? उत्‍तर – विदेश से शुद्ध साधन आय का
  • प्रश्‍न :- कम्‍पनी द्वारा लाभांश की घोषणा किस पर की जाती है? उत्‍तर – अभिदत्‍त (Subscribed) पूँजी पर
  • प्रश्‍न :- हिन्‍दू वृद्धि दर किस वृद्धि दर (Growth Rate) से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय आय वृद्धि दर Economics MCQ in Hindi
  • प्रश्‍न :- निजी क्षेत्र के काशीनाथ सेठ बैंक का विलय किस बैंक में कर दिया गया है? उत्‍तर – भारतीय स्‍टेट बैंक में
  • प्रश्‍न :- हीरों का व्‍यापार करने वाली अग्रणी कम्‍पनी ‘डी बियर्स’ (Dee Beers) किस देश की है? उत्‍तर – दक्षिण अफ्रीका की
  • प्रश्‍न :- ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एवं उनमें बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्‍साहन देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ कब प्रारम्‍भ की गई थी? उत्‍तर – 2 अक्‍टूबर, 1993 को
  • प्रश्‍न :- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को उनके प्रवर्तक बैंकों (Sponsor Banks) में विलय करने की संस्‍तुति किसने की थी? उत्‍तर – प्रो. ए. एम. खुसरो की अध्‍यक्षता में 1989 में गठित कृषि साख समीक्षा समिति ने

Important Post You Must Read- 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Indian Economy GK in Hindi, Economics One Liner Question in Hindi, Economics Important Question in Hindi, Economics GK in Hindi 2020, Economics Question in Hindi, Economics For SSC in Hindi, Bhartiya Arthvyavastha Important Questions in Hindi, SSC Economics Questions in Hindi, Economics Objective Questions and Answers in Hindi, Current Economic Question in Hindi, Economics MCQ in Hindi

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment

Download App - GK Trick