MPPSC GK RRB SSC

General Knowledge Part – 52 !! General Science GK Part – 06 !! Most Important Science Questions in Hindi

Most Important Science Questions in Hindi
Written by Nitin Gupta

Most Important Science Questions in Hindi

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 52th Part है , जिसमें हम आपको General Science GK ( सामान्य विज्ञान ) का Part – 6 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geography, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

General Science से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Most Important Science Questions in Hindi

  • प्रश्‍न – महासागरीय जल में सर्वाधिक मात्रा में पाए जाने वाला लवण कौनसा है? उत्‍तर – सोडियम क्‍लोराइड
  • प्रश्‍न – कपड़े धोने का साबुन क्‍या है? उत्‍तर – प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले उच्‍चतर वसा अम्‍ल (फैटी अम्‍ल) से बने सोडियम लवणों का मिश्रण
  • प्रश्‍न – जल की सतह पर बहने वाले तेल की पतली परत में दिखने वाले बहुत रंगों का क्‍या कारण है? उत्‍तर – प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
  • प्रश्‍न – ‘बेरी-बेरी’ रोग द्वारा शरीर का कौनसा तन्‍त्र प्रभावित होता है? उत्‍तर – तंत्रिका तंत्र
  • प्रश्‍न – मानव शरीर में औसतन ऑक्‍सीजन का तत्‍व कितने प्रतिशत होता है? उत्‍तर–65%
  • प्रश्‍न – रेडार का क्‍या प्रयोग है? उत्‍तर – रेडियो तरंगों से पदार्थों की उपस्थिति और स्‍थान निर्धारित करना।
  • प्रश्‍न – एक अश्‍वशक्ति (1HP) बराबर होता है? उत्‍तर- 746 वाट
  • प्रश्‍न – EEG (Electroencephalograph) का प्रयोग किसके कार्य का पता लगाने के लिए किया जाता है? उत्‍तर – मस्तिष्‍क
  • प्रश्‍न – रक्‍त कोष में मनुष्‍य का रक्‍त किस रसायन के साथ मिलाकर रखा जाता है? उत्‍तर – सोडियम नाइट्रेट व डेक्‍सट्रेट रसायन के साथ
  • प्रश्‍न – भूमण्‍डलीय तापन का मुख्‍य कारण किसकी वृद्धि है? उत्‍तर – कार्बन डायऑक्‍साइड
  • प्रश्‍न – जैविक सिस्‍टम (Living System) में रासायनिकक्रिया की प्रक्रिया को तेज करने (Catalysing) में उत्‍तरदायी पदार्थ हैं? उत्‍तर – एनजाइम
  • प्रश्‍न – कवक और शैवाल के परस्‍पर सम्‍बन्‍ध में एक नया पादप वर्ग बनता है? उत्‍तर – लाइकेन
  • प्रश्‍न – सिन्‍दूर (Vermillion) का रासायनिक नाम क्‍या है? उत्‍तर – मरक्‍यूरिक सल्‍फाइड
  • प्रश्‍न – हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट के पाचन के लिए कौनसा एन्‍जाइम उत्‍तरदायी है? उत्‍तर – एमाइलेज (Amylase)
  • प्रश्‍न – पानी (H2O) के अणु में परमाणु किस बन्‍ध द्वारा जुड़े होते हैं? उत्‍तर – सहसंयोजी बंध
  • प्रश्‍न – क्रेब्‍स-चक्र कहाँ सम्‍पन्‍न होता है? उत्‍तर – माइटोकॉन्ड्रिया में
  • प्रश्‍न – पौधों की किस क्रिया में मॉलिब्‍डेनम महत्‍वपूर्ण योगदान करता है? उत्‍तर – नाइट्रोजन स्थिरीकरण (उपापचयन)
  • प्रश्‍न – तरंगदैर्ध्‍य (Wavelength) का कौनसा प्रतीक (Symbol) है? उत्‍तर–l
  • प्रश्‍न – पृथ्‍वी के द्रव्यमान (Mass) को किसने प्रथम बार मापा था? उत्‍तर – कै‍वेंडिस
  • प्रश्‍न – गुरूत्‍वीय स्थिरांक (Gravitational Constant) G की इकाई क्‍या है? उत्‍तर- nm2/kg2
  • प्रश्‍न – विस्‍थापन किसी वस्‍तु की अन्तिम एवं प्रारंभिक स्थितियों के बीच की दूरी को कहते हैं। यह किस प्रकार की राशि है? उत्‍तर – सदिश (Vector)
  • प्रश्‍न – विशिष्‍ट ऊष्‍मा का मात्रक (SI) है? उत्‍तर – जूल प्रति किलोग्राम प्रति कैल्विन (JKg-1K-1)
  • प्रश्‍न – भिन्‍न-भिन्‍न पदार्थों के अणुओं के बीच आकर्षण बल को कहा जाता है? उत्‍तर – आसंजक बल
  • प्रश्‍न – रिएक्‍टर स्‍केल से भूकम्‍प की तीव्रता मापी जाती है? भूकम्‍प का पता कौनसे यंत्र से लगाया जाता है? उत्‍तर – सिस्‍मोग्राफ
  • प्रश्‍न – पॉलीथीन एक थर्मोप्‍लास्टिक है, जो पाइप, तार के ऊपर के आवरण पैकिंग थैलियाँ आदि सामग्री बनाने में प्रयुक्‍त होता है। यह किसके बहुलकीकरण से प्राप्‍त किया जाता है? उत्‍तर – एथिलीन
  • प्रश्‍न – पानी का द्रवणांक और हिमांक दोनों क्‍या है? उत्‍तर–00C
  • प्रश्‍न – विषाणु की प्रथम खोज रूसी वैज्ञानिक इवानोवस्‍की (Ivanovsky) ने की। इन्‍होंने तम्‍बाकू की पत्‍ती में मोजेक रोग (Mosaic disease) का पता लगाया। इन्‍हें जीवित तरल संक्रामक का नाम किसने दिया? उत्‍तर – लुई पाश्‍चर एवं बीजरेक
  • प्रश्‍न – रंग वर्णान्‍धता (Colour blindness) को डाल्‍टोनिज्‍म भी कहते हैं, यह लिंग सम्‍बन्धित रोग होता है, जो वंशागति के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाता है, वर्णान्‍ध व्‍यक्ति किन रंगों में भेद नहीं कर पाते? उत्‍तर – लाल व हरा
  • प्रश्‍न – A-रेटिनॉन-दूध, मक्‍खन, अण्‍डा, जिगर, मछली का तेल आदि में होता है, इसकी कमी से कॉर्निया व त्‍वचा कोशाओं का शल्‍की भवन, रतौंधी आदि रोग हो जाते हैं, यह किसमें घुलनशील है? उत्‍तर – वसा में
  • प्रश्‍न – मुनष्‍य में हृदय सामान्‍यत: 75 बार प्रति मिनट स्‍पंदित होता है, जिसमें लगभग कितने लीटर रक्‍त की पम्पिंग होती है? उत्‍तर – पाँच लीटर
  • प्रश्‍न – मुनष्‍य के अतिरिक्‍त ऐसा कौन सा जानवर है, जो अलग-अलग रंगों की पहचान कर सकता है? उत्‍तर – बंदर (Ape)
  • प्रश्‍न – किसी गतिशील वस्‍तु की चाल, वस्‍तु द्वारा तय करने की दर होती है अर्थात इकाई समय में तय की गई दूरी, या चाल = तय की गई दूरी/समय, दिशा के अनुसार यह किस प्रकार की राशि है? उत्‍तर – अदिश Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – शारीरिक सुख, ताप व आर्द्रता दोनों पर निर्भर करता है, औसत व्‍यक्ति की सुखदायी अवस्‍थाएं ताप व आपेक्षिक आर्द्रता में क्‍या है? उत्‍तर–230C से 250C ताप के मध्‍य व 60 से 65 प्रतिशत के मध्‍य आपेक्षिक आर्द्रता
  • प्रश्‍न – द्रव का क्‍वथनांक उस पर पड़ने वाले बाह्य दाब पर निर्भर करता है। वायुमण्‍डलीय दाब पारे के 76 सेमी स्‍तम्‍भ के बराबर हो, तो जल 1000C पर उबलने लगता है। दाब के बढ़ने से उसका क्‍वथनांक? उत्‍तर – बढ़ जाता है।
  • प्रश्‍न – समस्‍थानिक परमाणुओं (Isotopes) की परमाणु संख्‍या (प्रोटॉन व इलेक्‍ट्रॉन की संख्‍या) समान होती है, परन्‍तु नाभिक के अन्‍दर न्‍यूट्रॉन की संख्‍या में भिन्‍नता होने के कारण इनको द्रव्‍यमान संख्‍याएं भिन्‍न होती है। हाइड्रोजन के तीन सम-स्‍थानिक हैं? उत्‍तर – प्रोटियम, ड्यूटेरियम व ट्रिटियम
  • प्रश्‍न – धातुएं विद्युत की सुचालक होती है, क्‍योंकि धातुओं में ऐसे इलेक्‍ट्रॉन होते हैं। जो संचलन के लिए मुक्‍त होते हैं। इसमें विद्युत धारा के प्रवाह में अल्‍प प्रतिरोध उत्‍पन्‍न होता है। विद्युत के सर्वश्रेष्‍ठ सुचालक दो तत्‍व कौनसे हें? उत्‍तर – सिल्‍वर तथा कॉपर
  • प्रश्‍न – प्रतिजीवी ऐसे रसोचिकित्‍सीय (Chemotherapeutic) पदार्थ हैं, जिन्‍हें विशिष्‍ट जीवों(जीवाणु, कवक, फफूँदी (Moulds)) से उपापचयी उत्‍पाद के रूप में प्राप्‍त किया जाता है और सूक्ष्‍म जीवों का नाश करने के लिए होता है। सन् 1929 में किसके द्वारा सबसे पहले पेनिसिलिन नामक प्रतिजीवी की खोज की गई? उत्‍तर – एलेक्‍जेंडर फ्लेमिंग द्वारा
  • प्रश्‍न – किसी विद्युत अपघट्य (ऐसे पदार्थ जो किसी विलायक में विलयन के रूप में या तरल अवस्‍था में अपने भीतर से विद्युत संचारित होने देते हैं) से विद्युत का संचार होने की क्रिया को विद्युत अपघटन (Electrolysis) कहते हैं। विद्युत अपघटन की क्रिया में इलेक्‍ट्रोड पर धातु की एक परत जमाने की प्रक्रिया को कहते हैं? उत्‍तर – इलेक्‍ट्रोप्‍लेटिंग
  • प्रश्‍न – धमनी हृदय से विभिन्‍न अंगों तक रूधिर ले जाती है। शिराएं विभिन्‍न अंगों से रूधिर को हृदय तक लाती हैं। कोशिकाएं धमनी को शिरा से जोड़ती हैं। इनका कार्य है? उत्‍तर – खाद्य पदार्थों, गैसों तथा अपशिष्‍ट पदार्थों का रूधिर और ऊतकों के बीच आदान प्रदान
  • प्रश्‍न – मेक्‍कुलाच ने 1827 में सर्वप्रथम मलेरिया शब्‍द का प्रयोग किया। लेवरन (1880) ने मलेरिया से पीडि़त व्‍यक्ति के रूधिर में मलेरिया परजीवी प्‍लाज्‍मोडियम की खोज की। किसने मलेरिया परजीवी द्वारा मलेरिया होने व मच्‍छर (मादा एनाफिलिज) के वाहक होने की पुष्टि की? उत्‍तर – रोनाल्‍ड रॉस (1887) ने
  • प्रश्‍न – जब मूत्र में जल तथा सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे कौनसा रोग होता है? उत्‍तर – एडिसन रोग Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – तुल्‍यकालिक उपग्रह पृथ्‍वी के संदर्भ में स्थिर दिखाई देता हैं। क्‍योंकि पृथ्‍वी 24 घण्‍टे में एक बार घूर्णित होती है और उपग्रह भी अपनी कक्षा में इतने ही समय में एक बार पृथ्‍वी की परिक्रमा पूरी करता है। यह पृथ्‍वी से लगभग कितनी ऊँचाई पर सम्‍भव है? उत्‍तर – उपग्रह के परिक्रमा की कक्षा पृथ्‍वी की सतह से लगभग 36000 किमी ऊपर हो।
  • प्रश्‍न – प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगे बल को दाब कहते हैं या‍नी दाब = बल / क्षेत्रफल, दाब का SI मात्रक क्‍या है? उत्‍तर – न्‍यूटन प्रति वर्ग मीटर अथवा पास्‍कल
  • प्रश्‍न – जब ध्‍वनि के स्रोत और श्रोता के बीच आपेक्षिक गति होती है। तब श्रोता को ध्‍वनि की आवृत्ति बदलती हुई प्रतीत होती है यानि बीच की दूरी बढ़ने पर आवृत्ति घटती व बीच की दूरी घटने पर आवृत्ति बढ़ती हुई प्रतीत होती है। (उदाहरण-कार का हॉर्न व मनुष्‍य) इसे कौनसा प्रभाव कहते हैं? उत्‍तर – डॉप्‍लर प्रभाव
  • प्रश्‍न – दो भिन्‍न तत्‍वों की द्रव्‍यमान संख्‍या समान हो सकती है, किन्‍तु उनकी परमाणु संख्‍या कभी भी एक नहीं हो सकती। (उदाहरण के लिए आर्गन व कैल्सियम की द्रव्‍यमान संख्‍या 40, कार्बन व नाईट्रोजन की द्रव्‍यमान संख्‍या 14) ऐसे तत्‍वों को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – समभारिक (Isobars)
  • प्रश्‍न – दो या अधिक पदार्थों (द्रव ठोस या गैस) का समांगी मिश्रण विलयन होता है (उदाहरण-शर्बत) ऐसा विलयन जिसमें विलय की और मात्रा नहीं मिलाई जा सकती है, को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – संतृप्‍त विलयन
  • प्रश्‍न – न्‍यूट्रॉन का आविष्‍कार किसने किया था – जेम्‍स चैडविक ने
  • प्रश्‍न – सभी एंजाइम प्राकृतिक रूप से प्रोटीन होते हैं। उन एंजाइमों को क्‍या कहा जाता है जिनमें प्रोटीन भाग के अलावा एक कार्बनिक अप्रोटीन घटक भी होता है? उत्‍तर – सहएंजाइम (Coenzyme)
  • प्रश्‍न – विलेयता के आधार पर विटामिनों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। जल में घुलनशील विटामिन B समूह एवं विटामिन C हैं, जबकि वसा में घुलनशील विटामिन कौन से हैं ? उत्‍तर–A, D, E एवं K
  • प्रश्‍न – पीलिया अथवा हिपेटाइटिस यकृत का रोग है। पीलिया के कारण यकृत के उत्‍तेजन से पाचन क्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यह किसके संक्रमण में होता है? उत्‍तर – हिपेटाइटिस विषाणु
  • प्रश्‍न – मानव लार में कौनसा एंजाइम होता है जो स्‍टार्च का पाचन कर उसे माल्‍टोज में परिवर्तित कर देता है? उत्‍तर – टायलिन
  • प्रश्‍न – फास्‍टब्रीडर टेस्‍ट रिएक्‍टर में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है? उत्‍तर – यूरेनियम प्‍लूटोनियम कार्बाइड
  • प्रश्‍न – ग्रहों की गति के नियम के नियम की खोज किसने की? उत्‍तर – योहानेस केप्‍लर ने
  • प्रश्‍न – एक किलो बाइट्स बराबर होता हे? उत्‍तर – 1024 बाइट्स के
  • प्रश्‍न – कम्‍प्‍यूटर के सन्‍दर्भ में ALU का तात्‍पर्य है? उत्‍तर – अरिथमेटिक एण्‍ड लॉजिकल यूनिट
  • प्रश्‍न – थैलेसीमिया के रोगी के शरीर में किसके संश्‍लेषण की क्षमता नहीं रहती है? उत्‍तर – हीमोग्‍लोबिन Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – गैस वेल्डिंग के लिए किस गैस मिश्रण का प्रयोग किया जाता है? उत्‍तर – ऑक्‍सीजन और एसिटिलीन गैस मिश्रण को
  • प्रश्‍न – रोगों के संचरण के लिए उत्‍तरदायी कीटों को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – वेक्‍टर
  • प्रश्‍न – दही खट्टा किसके कारण होता है? उत्‍तर – लैक्टिक अम्‍ल की उपस्थिति के कारण
  • प्रश्‍न – किस विटामिन की कमी के कारण मसूडों में रक्‍त आता है और दाँत हिलने लगते हैं? उत्‍तर – विटामिन C की कमी के कारण
  • प्रश्‍न – हुक का नियम किस सीमा तक परिभाषित है? उत्‍तर – प्रत्‍यास्‍थता की सीमा तक
  • प्रश्‍न – पास्‍कल मात्रक में वायुमण्‍डलीय दाब कितना होता है? उत्‍तर – 105 पास्‍कल
  • प्रश्‍न – सर्वाधिक क्रियाशील हैलोजन है? उत्‍तर – फ्लोरीन (F2)
  • प्रश्‍न – सिनेबार किसका प्रमुख अयस्‍क है? उत्‍तर – पारे (Hg) का
  • प्रश्‍न – कृत्रिम उपग्रह की कक्षीय चाल उसके द्रव्‍यमान पर किस प्रकार निर्भर करती है? उत्‍तर – निर्भर नहीं करती है।
  • प्रश्‍न – प्रेरित धारा की दिशा किस नियम से ज्ञात की जाती है? उत्‍तर – लेन्‍ज के नियम से
  • प्रश्‍न – नामकरण की द्विनामी पद्धति में किसी जीवधारी को दो नामों से व्‍यक्‍त किया जाता है। ये दो नाम होते हैं? उत्‍तर – जीनस एवं स्‍पीशीज
  • प्रश्‍न – हरे टमाटर पकने पर लाल किस कारण से हो जाते हैं? उत्‍तर – क्‍लोरोप्‍लास्‍ट क्रोमोप्‍लास्‍ट नामक वर्णक में परिवर्तित हो जाने से
  • प्रश्‍न – वह पदार्थ जो सामान्‍यत: खाद्य संरक्षण में प्रयुक्‍त होता है? उत्‍तर – ब्रेन्‍जोइक एसिड
  • प्रश्‍न – एस्पिरिन का रासायनिक नाम क्‍या है? उत्‍तर – एसिटिल सेलीसिलिक एसिड
  • प्रश्‍न – विरंजक चूर्ण (Bleaching Power) किसका ऑक्‍सीक्‍लोराइड है? उत्‍तर – कैल्सियम का
  • प्रश्‍न – कार्नोटाइट (Carnotite) किसका अयस्‍क है? उत्‍तर – यूरेनियम का
  • प्रश्‍न – विभवान्‍तर कैसी राशि है सदिश अथवा अदिश? उत्‍तर – अदिश (Scalar)
  • प्रश्‍न – मैंगनिन अथवा कास्‍टेटन को प्रामाणिक प्रतिरोधन बनाने में प्रयुक्‍त किया जाता है, क्‍योंकि? उत्‍तर – इनका विशिष्‍ट प्रतिरोध अधिक होता है तथा प्रतिरोध ताप गुणांक कम होता है।
  • प्रश्‍न – फोटॉन की ऊर्जा (E), संवेग (p) तथा वेग (c) में क्‍या संबंध है? उत्‍तर–E / c
  • प्रश्‍न – कम्‍प्‍यूटर का पिता (Father of Computer Science) किसे कहा जाता है? उत्‍तर – चार्ल्‍स बेवेज Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – मानव शरीर में मास्‍टर अन्‍त:स्रावी ग्रन्थि है? उत्‍तर – पिट्यूटरी
  • प्रश्‍न – पृथ्‍वी से निकटतम ऊँचाई पर घूमने वाले कृत्रिम उपग्रह का आवर्तकाल होगा? उत्‍तर–83.7 मिनट
  • प्रश्‍न – जल की सतह पर सुई किसके कारण तैरती है? उत्‍तर – पृष्‍ठ तनाव के कारण
  • प्रश्‍न – एक वृत्‍ताकार वलय (Circular Ring) का गुरूत्‍व केन्‍द्र कहाँ होता है? उत्‍तर – वृत्‍त के केन्‍द्र पर
  • प्रश्‍न – फैथोमीटर (Fathometer) से मापते हैं? उत्‍तर – समुद्र की गहराई
  • प्रश्‍न – टाइट्रियम किसका समस्‍थानिक (Isotope) है? उत्‍तर – एल्‍युमिनियम के
  • प्रश्‍न – सैफाअर तथा लेपिस लेलुजी किसके अयस्‍क हैं? उत्‍तर – हाइड्रोजन के
  • प्रश्‍न – मनुष्‍य में रूधिर वर्ग का पता किस जीव विज्ञानी ने लगाया? उत्‍तर – कार्ल लैंडस्‍टीनर ने
  • प्रश्‍न – किस रूधिर वग्र में कोई भी एंटीजन उपस्थित नहीं होता? उत्‍तर – रूधिर वर्ग O में
  • प्रश्‍न – काँच को गहरा नीला रंग किससे मिलता है? उत्‍तर – कोबाल्‍ट ऑक्‍साइड से
  • प्रश्‍न – मेसॉन पाये जाते हैं? उत्‍तर – अन्‍तरिक्ष किरणों (Cosmic rays) में
  • प्रश्‍न – क्‍या बनने से खुला रखा दूध कुछ देर बाद खट्टा लगने लगता है? उत्‍तर – लैक्टिक अम्‍ल बनने से
  • प्रश्‍न – उद्योग में पॉलिथीन का निर्माण किसके बहुलन (Polymerisation) द्वारा किया जाता है? उत्‍तर – इथिलीन के बहुलन से
  • प्रश्‍न – डेंगू ज्‍वर का कारण है? उत्‍तर – वायरस
  • प्रश्‍न – थैलासीमिया (Thalassaemia) एक अनुवांशिक रोग है। यह किसको प्रभावित करती है? उत्‍तर – रूधिर (Blood) को
  • प्रश्‍न – एस्पिरिन का रासायनिक नाम क्‍या है? उत्‍तर – ऐसीटिल सेलिसिलिक एसिड
  • प्रश्‍न – मानव शरीर की किस ग्रन्थि को मास्‍टर-ग्रन्थि कहा जाताहै? उत्‍तर – पिट्यूटरी ग्रन्थि को
  • प्रश्‍न – पे‍ट्रोल की गुणवत्‍ता प्रदर्शित की जाती है? उत्‍तर – ओक्‍टेन नम्‍बर से
  • प्रश्‍न – आइसोबार (Isobar) किसके उत्‍सर्जन के परिणामस्‍वरूप उत्‍पन्‍न होते हैं? उत्‍तर – बीटा कण के उत्‍सर्जन से
  • प्रश्‍न – डी. पी. टी. का टीका बच्‍चों को किन बीमारियों से बचाने के लिए लगाया जाता है? उत्‍तर – डिप्‍थीरिया, काली खाँसी, टिटनेस
  • प्रश्‍न – खून का वह महत्‍वपूर्ण घटक, जो सकन्‍दन (Clotting) में सहायता करता है? उत्‍तर – प्‍लेटलेट Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – टीबिया नामक हड्डी किस अंग में पाई जाती है? उत्‍तर – टाँग में
  • प्रश्‍न – थेरसीनिया पेस्टिस (Tersinia Pestis) किस रोग को फैलाने वाला विषाणु है? उत्‍तर – प्‍लेग
  • प्रश्‍न – जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के नाम के साथ किसका आविष्‍कार जुड़ा है? उत्‍तर – परमाणु बम का
  • प्रश्‍न – संगमरमर की रासायनिक संरचना क्‍या है? उत्‍तर – कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO3)
  • प्रश्‍न – आसमान नीला क्‍यों दिखाई पड़ता है? उत्‍तर – प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering) के कारण
  • प्रश्‍न – किस वैज्ञानिक को जेनेटिक्‍स (Genetics) के पिता के रूप में जाना जाता है? उत्‍तर – ग्रेगर जोहान मेंडल
  • प्रश्‍न – बिजली की घण्‍टी में विद्युत धारा के किस प्रभाव का उपयोग किया जाताहै– चुम्‍बकीय प्रभाव
  • प्रश्‍न – ऐथैक्‍स विश्‍व का सर्वाधिक शक्तिशाली जैव आयुध है, यह एक एकल जीवाणु द्वारा फैलता है जिसका नाम है? उत्‍तर – बैसीलस ऐंथैसीज
  • प्रश्‍न – पीलिया रोग (Jaundice) शरीर के किस अंग में गड़बड़ी की वजह से होता है? उत्‍तर – लिवर (Liver)
  • प्रश्‍न – किसी वस्‍तु में जड़त्‍व (Inertia) का गुण किसके कारण होता है? उत्‍तर – द्रव्‍यमान
  • प्रश्‍न – गाड़ी के सुव्‍यवस्थित एवं सुचारू रूप से चलने के लिए गैसोलीन में ‘एण्‍टी-नॉक'(Anti-Knock) के रूप में कौनसा पदार्थ मिलाया जाता है? उत्‍तर – टेट्राथाइल सीसा (Tetraethyl Lead)
  • प्रश्‍न – परऑक्‍सीएसिटिल नाइट्रेट (Peroxyancetyl Nitrate-PAN) किस प्रकार पौधों को मारता है? उत्‍तर – प्रकाश संश्‍लेषण क्रिया को बन्‍द करके
  • प्रश्‍न – व्‍यक्तियों की श्रवन मान्‍यता (Hearing ability) नापने के लिए कौनसा यंत्र प्रयुक्‍त किया जाता है? उत्‍तर – ऑडियो मीटर (Audio Meter)
  • प्रश्‍न – ‘न्‍यूक्‍लीयर युद्ध के बाद न्‍यूक्‍लीयर शीत’ की भविष्‍यवाणी किसने की? उत्‍तर – कार्ल सागान (Cart Sagan) में
  • प्रश्‍न – कोयले की खदानों में कोयला की धूल में सांस लेते रहने से कौनसी बीमारी हो सकती है? उत्‍तर – एनथाकोसिस (Anthracosis)
  • प्रश्‍न – समुद्री जल में धात्‍वीक (Metalic) तथा अधात्विक (Non-Metalic) तत्‍व बहुतायत से पाए जाते हैं? उत्‍तर – सोडियम तथा आयोडीन
  • प्रश्‍न – X किरणों Y किरणों तथा प्रकाश किरणों के वेग होते हैं? उत्‍तर – बराबर
  • प्रश्‍न – टिटेनस का रोग किसके कारण होता है? उत्‍तर – जीवाणु (Bacteria)
  • प्रश्‍न – रक्‍त के स्‍कंदन (Coagulation) के लिए कौनसा विटामिन आवश्‍यक है? उत्‍तर – विटामिन K Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – भारत का परमाणु रियेक्‍टर ‘कामिनी’ कहाँ स्थित है? उत्‍तर – कलपक्‍कम में
  • प्रश्‍न – पनडुब्‍बी चालक किस यंत्र से सागर जल की सतह पर स्थित वस्‍तुओं को देखताहै? उत्‍तर – पेरिस्‍कोप से
  • प्रश्‍न – रक्‍तचाप में उच्‍चतम बिन्‍दु या रक्‍तचाप का ऊपरी पाठ्यांक कहा जाता है? उत्‍तर – प्रकुंचन दाब (Systolic Pressure)
  • प्रश्‍न – प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम क्‍या है? उत्‍तर – कैल्सियम सल्‍फेट
  • प्रश्‍न – हाइड्रोफोबिया के टीके के आविष्‍कारक है? उत्‍तर – लुई पाश्‍चर
  • प्रश्‍न – प्‍लाक नियतांक की विमाएं वहीं है जो होती है? उत्‍तर – कोणीय संवेग की
  • प्रश्‍न – पौधा के किस भाग से हल्‍दी प्राप्‍त होती है? उत्‍तर – तना से
  • प्रश्‍न – पृथ्‍वी के अलावा किस आकाशीय पिण्‍ड पर जीवन की सम्‍भावना है, क्‍योंकि वहाँ का पर्यावरण जीवन के अनुकूल है? उत्‍तर – मंगल (Mars)
  • प्रश्‍न – कौनसा ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्‍कर लगाता है? उत्‍तर – बुध (Mercury)
  • प्रश्‍न – फोटोग्राफी में ‘स्‍थायीकर’ के रूप में कौनसा रसायन इस्‍तेमाल किया जाता है? उत्‍तर – सोडियम थायोसल्‍फेट
  • प्रश्‍न – क्रायोजनिक इंजन का प्रयोग होता है? उत्‍तर – रॉकेट में
  • प्रश्‍न – हेमेटाइट किसका अयस्‍क है? उत्‍तर – लोहा का
  • प्रश्‍न – भारी मशीनों में कार्बन का कौनसा अपरूप स्‍नेहक के रूप में प्रयुक्‍त किया जाता है? उत्‍तर – ग्रेफाइट
  • प्रश्‍न – ‘ओजोन'(Ozone) एक त्रि-परमाणिक अणु (Tri-atomic molecule) है, जो पृथ्‍वी के वायुमण्‍डल की ऊपरी परत पर सूर्य से निकलने वाली किस ऊर्जा विकिरण से गैस बनती है? उत्‍तर – उच्‍च-ऊर्जापराबैंगनी विकिरण (High-energyultraviolet-UV) द्वारा
  • प्रश्‍न – ‘भारतीय वनस्‍पति सर्वेक्षण’ (बी. एस. आई. –Botanical Survey of India) जिसकी स्‍थापना 13 फरवरी, 1890 को कहाँ (मुख्‍यालय)की गई थी, जिसके आप देशभर में 10 सर्किल कार्यालय है? उत्‍तर – कोलकाता (प. बंगाल)
  • प्रश्‍न – ‘प्रत्‍येक पदार्थ में उसके द्रव्‍यमान के कारण ऊर्जा भी होती है’ यह सिद्धान्‍त किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया? उत्‍तर – आइन्‍स्‍टीन
  • प्रश्‍न – ‘आस्टियो मैलिशिया'(Osteomalacia) नामक रोग में शरीर का कौनसा तन्‍त्र प्रभावित होता है? उत्‍तर – कंकाल-तंत्र
  • प्रश्‍न – आँख के किस भाग पर वस्‍तु का प्रतिबिम्‍ब (Image) बनता है? उत्‍तर – रेटिना (Retina)
  • प्रश्‍न – कौनसा उपकरण विद्युत ऊर्जा (Electric energy) को यांत्रिक (Mechanical energy) ऊर्जा में बदलता है? उत्‍तर – विद्युत मोटर
  • प्रश्‍न – पानी (H2O) के अणु में परमाणु किस बन्‍ध द्वारा जुड़े होते हैं? उत्‍तर – सह-संयोजी बंध
  • प्रश्‍न – क्रेब्‍स-चक्र (Krebs Cycle) कहाँ सम्‍पन्‍न होता है? उत्‍तर – माइटोकॉण्ड्रिया में
  • प्रश्‍न – मनुष्‍य शरीर में खून की शुद्धीकरण (Purification) की प्रक्रिया को कहते हैं? उत्‍तर – डायलेसिस Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – भारत में सर्वप्रथम 6 कृषि कॉलेज (साबोर, पूणे, कानपुर, नागपुर, कोयम्‍बटूर तथा लायलपुर (जो अब पाकिस्‍तान में है) किस वर्ष खोले गए? उत्‍तर – 1905-1907 के मध्‍य
  • प्रश्‍न – देश का ‘प्रथम राज्‍य कृषि विश्‍वविद्यालय’ जुलाई 1960 में कौनसा खोला गया? उत्‍तर – पंतनगर (उत्‍तराखण्‍ड)
  • प्रश्‍न – वर्तमान में (दिसम्‍बर 2006 तक) देश में कुल कितने ‘कृषि विज्ञान केन्‍द्र’ (के.वी.के.) हैं? उत्‍तर541 KVKs
  • प्रश्‍न – वर्ष 1974 में देश का ‘प्रथम’ कृषि विाान केन्‍द्र (KVK) कौन सा है? उत्‍तर – पाण्डिचेरी
  • प्रश्‍न – सड़क पर एक कार 60 किमी/घण्‍टा की एक समान चाल जा रही है, कार पर लगने वाला शुद्ध परिणामी बल होगा? उत्‍तर – शून्‍य
  • प्रश्‍न – एक भारहीन रबर के गुब्‍बारे में 200 cc जल भरा जाता है जल में इसका भार होगा? उत्‍तर – शून्‍य
  • प्रश्‍न – ताप बढ़ने पर द्रवों की श्‍यानता (Viscosity)? उत्‍तर – घट जाती है।
  • प्रश्‍न – क्‍लोरोफार्म की खोज किसने की थी? उत्‍तर – सर जेम्‍स हैरीसना
  • प्रश्‍न – प्‍लाज्‍मा प्रोटीनों का संश्‍लेषण कहाँ होता है? उत्‍तर – यकृत (Liver) में
  • प्रश्‍न – अश्रु गैस का रासायनिक नाम क्‍या है? उत्‍तर – क्‍लोरोएसिटो फिनॉन (Chloro- acetophenone)
  • प्रश्‍न – किसी वस्‍तु के त्रिविमीय प्रतिरूप को अंकित एवं उसकी पुनरावृत्ति करने की तकनीक क्‍या कहलाती है? उत्‍तर – होलोग्राफी
  • प्रश्‍न – देश में एकमात्र ‘केन्‍द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय'(Central Agricultural University) इम्‍फाल (मणिपुर)की स्‍थापनाकी गई? उत्‍तर – वर्ष 1993 में
  • प्रश्‍न – किसकी स्‍मृति में 28 फरवरी प्रत्‍येक वर्ष राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है? उत्‍तर – रमन प्रभाव की खोज की स्‍मृति में
  • प्रश्‍न – जन-स्‍वास्‍थ्‍य को दृष्टि में रखते हुए किसे रोकने के लिए नमक का आयोडीनीकरण आवश्‍यक है? उत्‍तर – गलगंड रोग
  • प्रश्‍न – मम्‍प्‍स नामक रोग में शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है? उत्‍तर – लार ग्रन्थियां
  • प्रश्‍न –प्रकाशसंश्‍लेषण (Photosynthesis) के लिए कौनसी गैस आवश्‍यक है? उत्‍तरCO2
  • प्रश्‍न –कपड़े धोने का सोडा का रासायनिक सूत्र Na2CO3
  • प्रश्‍न – कोशिका का ‘सुसाइडल बैंग’ किसे कहते हैं? उत्‍तर – लाइसोसोम
  • प्रश्‍न – पुरूषों में कौनसा हॉर्मोन प्रजनन के लिए उत्‍तरदायी है? उत्‍तर – टेस्‍टोरटेरान
  • प्रश्‍न – कौनसा कार्बनिक यौगिक सबसे पहले संश्‍लेषित किया गया? उत्‍तर – यूरिया
  • प्रश्‍न – शैलविज्ञान का सम्‍बन्‍ध किस क्षेत्र से है? उत्‍तर – चट्टानों के अध्‍ययन
  • प्रश्‍न – ओजोन परत की सुरक्षा के लिए ओजोन दिवस (Ozone Day) कब मनाया जाता है? उत्‍तर – 16 सितम्‍बर को Most Important Science Questions
  • प्रश्‍न – ‘इन्‍टरनेशनल सेन्‍टर फॉर जैनेटिक इन्‍जीनियरिंग एण्‍ड बायोटेक्‍नोलॉजी'(ICGEB) कहाँ स्थित है? उत्‍तर – नई दिल्‍ली
  • प्रश्‍न – ‘रॉयल कमीशन ऑफ एग्रीकल्‍चर’ की सिफारिशों के आधार पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR-Indian Council of Agricultural Research) नई दिल्‍ली की स्‍थापना कब की गई? उत्‍तर – 16 जुलाई, 1929 को (सोसायटीज रजिस्‍ट्रेशन एक्‍ट, 1860 के अन्‍तर्गत)
  • प्रश्‍न –बल(Force) तथा संबेग परिवर्तन की दर (Rate of Change of Momentum) दोनों की विमाएं हैं? उत्‍तर[MLT-2]
  • प्रश्‍न – पृथ्‍वी के गुरूत्‍व से निकलने के लिए आवश्‍यक न्‍यूनतम होता है? उत्‍तर – 11.2 किमी/सेकेण्‍ड
  • प्रश्‍न – द्रव में गिरता पिण्‍ड द्रव के किस गुण के कारण सीमान्‍त वेग प्राप्‍त करता है? उत्‍तर – श्‍यानता (Viscosity) के कारण
  • प्रश्‍न – वायुमण्‍डल में कार्बन डाइऑक्‍साइड की उपस्थिति कितनी मानी जाती है? उत्‍तर0.03
  • प्रश्‍न – मनुष्‍य की कार्बन मोनोऑक्‍साइड के वातावरण में मृत्‍यु हो जाती है क्‍योंकि? उत्‍तर – यह रक्‍त के हीमोग्‍लोबिन के साथ संयोग करके रक्‍त को ऑक्‍सीजन अवशोषित करने के अयोग्‍य बना देता है।
  • प्रश्‍न – सूर्य के प्रकाश से पराबैंगनी विकिरण प्रक्रिया होती है जिससे क्‍या उत्‍पन्‍न होता है? उत्‍तर – ओजोन (O3)
  • प्रश्‍न – ‘पेडोजेनिसिस’ (Pedogenesis) के अन्‍तर्गत किसका अध्‍ययन किया जाता है? उत्‍तर – मृदा निर्माण (Soil Formation) का

Important Post You Must Read- 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Important Science Questions in Hindi, General Science MCQ Questions with Answers, General Science Quiz Questions with Answers, Good Science Questions and Answers in Hindi, Samanya Vigyan Question in Hindi, Most Important Science Questions in Hindi, Science ke Question Answer in Hindi, General Science in Hindi Online, Best Science Questions and Answers in Hindi, 

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment

Download App - GK Trick