MPPSC GK RRB SSC

General Knowledge Part – 41 !! Indian Economy GK Part – 01 !! Indian Economy GK in Hindi

Indian Economy GK in Hindi
Written by Nitin Gupta

Indian Economy GK in Hindi

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 41th Part है , जिसमें हम आपको Indian Economy GK ( भारतीय अर्थव्यवस्था ) का Part – 1 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geography, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

Indian Economy से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Indian Economy GK in Hindi

  • प्रश्‍न :- केन्‍द्रीय करों में राज्‍यों को कितने प्रतिशत हिस्‍सेदारी पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है? उत्‍तर – 29 प्रतिशत
  • प्रश्‍न :- विक्रेता बाजार क्‍या होता है? उत्‍तर – ऐसा बाजार जहाँ माँग की अपेक्षा पूर्ति कम होती है।
  • प्रश्‍न :- अंकटाड-IX (UNCTAD-IX) का आयोजन कहाँ किया गया था? उत्‍तर – मिडरैन्‍ड (दक्षिण अफ्रीका)
  • प्रश्‍न :- योजना में ‘कोर सेक्‍टर’ का क्‍या तात्‍पर्य है? उत्‍तर – चयनित आधारभूत उद्योग
  • प्रश्‍न :- भारत में सकल घरेलू बचतों में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक है? उत्‍तर – घरेलू क्षेत्र का
  • प्रश्‍न :- इण्डिया इज फॉर सेल नामक पुस्‍तक किसने लिखी है? उत्‍तर – चित्रा सुब्रह्मण्‍यम ने
  • प्रश्‍न :- दक्षेस (SAARC) की स्‍थापना कब हुई थी? उत्‍तर – 1985 में
  • प्रश्‍न :- स्‍वामीनाथन समिति किस क्षेत्र से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – जनसंख्‍या नीति (1994)
  • प्रश्‍न :- भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक (IRBI) की स्‍थापना कब हुई थी? उत्‍तर – 20 मार्च, 1985
  • प्रश्‍न :- भारत में सर्वाधिक कम आय वाला राज्‍य कौन सा है? उत्‍तर – बिहार
  • प्रश्‍न :- प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वोच्‍च प्राथमि‍कता दी गई? उत्‍तर – कृषि एवं सिंचाई
  • प्रश्‍न :- भारत का सबसे पहला बैंक कौनसा था? उत्‍तर – बैंक ऑफ हिन्‍दुस्‍तान
  • प्रश्‍न :- टाटा आयरन एण्‍ड स्‍टील कम्‍पनी (TISCO) की स्‍थापना कब हुई थी? उत्‍तर – 1907 में
  • प्रश्‍न :- भारत में सर्वाधिक गन्‍ना किस राज्‍य में उत्‍पन्‍न किया जाता है? उत्‍तर – उत्‍तर प्रदेश
  • प्रश्‍न :- भारत के किस राज्‍य में साक्षरता प्रतिशत सबसे अधिक है? उत्‍तर – केरल में
  • प्रश्‍न :- भारत के किस राज्‍य में जन्‍म-दर सबसे अधिक है? उत्‍तर – उत्‍तर प्रदेश में
  • प्रश्‍न :- भारत में शिशु मृत्‍यु-दर किस राज्‍य में सबसे अधिक है? उत्‍तर – उड़ीसा में
  • प्रश्‍न :- भारत में बाल-श्रमिकों की संख्‍या सबसे अधिक किस राज्‍य में है? उत्‍तर – आन्‍ध्र प्रदेश में
  • प्रश्‍न :- योजना आयोग द्वारा कौटिल्‍य पुरस्‍कार से सम्‍मानित पुस्‍तक ‘भारतीय आर्थिक नियोजन-यथार्थ और सम्‍भावनाएं’ के लेखक कौन हैं? उत्‍तर – प्रो. मधुसूदन त्रिपाठी
  • प्रश्‍न :- स्‍वर्ण जयन्‍ती शहरी रोजगार योजना कब से लागू की गई? उत्‍तर – 17 सितम्‍बर, 1997 से
  • प्रश्‍न :- नंजुनदप्‍पा समिति (1993) का सम्‍बन्‍ध किस विषय से था? उत्‍तर – रेल भाड़ा विषय से
  • प्रश्‍न :- एशियाई विकास बैंक का मुख्‍यालय कहाँ स्थित है? उत्‍तर – मनीला (फिली‍पीन्‍स)
  • प्रश्‍न :- भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय दानदाता (Bilateral donor) देश है? उत्‍तर – जापान
  • प्रश्‍न :- डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू एफ का क्‍या अर्थ है? उत्‍तर – वर्ल्‍ड वाइड फण्‍ड फॉर नेचर
  • प्रश्‍न :- नाबार्ड (NABARD), जो ग्रामीण विकास के लिए ऋण देता है, क्‍या है? उत्‍तर – बैंक
  • प्रश्‍न :- किस समिति ने कृषि जोतों (Agricultural holdings) पर कर लगाने की संस्‍तुति की थी? उत्‍तर – राज समिति ने
  • प्रश्‍न :- क्‍या योजना आयोग सांविधिक आयोग है? उत्‍तर – नहीं
  • प्रश्‍न :- समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP) किस वर्ष प्रारम्‍भ किया गया था? उत्‍तर – 1978-79 में
  • प्रश्‍न :- आर्थिक नियेाजन किस सूची का विषय है? उत्‍तर – समवर्ती सूची का
  • प्रश्‍न :- कपार्ट (Council for Advancement of People’s Action and Rural Technology-CAPART) का मुख्‍यालय कहाँ स्थित है? उत्‍तर – नई दिल्‍ली
  • प्रश्‍न :- भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्‍थापना कब की गई थी? उत्‍तर – 1988 में
  • प्रश्‍न :- ग्रेशम का नियम किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – मुद्रा के प्रचलन से
  • प्रश्‍न :- निक्‍की (Nikkei) क्‍या है? उत्‍तर – टोकियो स्‍टॉक एक्‍सचेंज का शेयर मूल्‍य सूचकांक
  • प्रश्‍न :- भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM-Bank) की स्‍थापना कब की गई? उत्‍तर – 1 जनवरी, 1982
  • प्रश्‍न :- आर्बिट्रेज (Arbitrage) का क्‍या अभिप्राय है? उत्‍तर – स्‍वतंत्र विदेशी मुद्रा बाजार में कम मूल्‍य पर क्रय की गई मुद्रा की अन्‍यत्र ऊँचे मूल्‍य पर बेचने की क्रिया
  • प्रश्‍न :- ‘बी.एन.युगांधर समिति’ किस क्षेत्र से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायता योजना से
  • प्रश्‍न :- ”प्रत्‍येक पूर्ति अपनी माँग स्‍वयं पैदा करती है” यह नियम किसने प्रतिपादित किया था? उत्‍तर – जे.बी. से (J.B.Say)
  • प्रश्‍न :- उत्‍पादन की दृष्टि से विश्‍व का सबसे बड़ा चाय उत्‍पादक देश कौनसा है? उत्‍तर – भारत
  • प्रश्‍न :- विश्‍व व्‍यापार संगठन की स्‍थापना कब हुई? उत्‍तर – 1995 में
  • प्रश्‍न :- भारत में शेयर बाजारों के लिए मुख्‍य नियंत्रक का कार्य कौनसा संगठन करता है? उत्‍तर – भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)
  • प्रश्‍न :- भारत की अर्थव्‍यवस्‍था कैसी है? उत्‍तर – विकासशील
  • प्रश्‍न :- भारत की राष्‍ट्रीय आय किसके द्वारा अनुमानित होती है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्र व राज्‍य के बीच वित्‍तीय विवादों के निपटारे हेतु मुख्‍य एजेन्‍सी कौनसी है? उत्‍तर – वित्‍त आयोग
  • प्रश्‍न :- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन है? उत्‍तर – के. सुब्‍बा राव
  • प्रश्‍न :- मुद्रा के अवमूल्‍यन का क्‍या अर्थ है? उत्‍तर – अन्‍य मुद्राओं की तुलना में देशी मुद्रा के मूल्‍य में कमी
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय ग्रामीण विकास संस्‍थान कहाँ है? उत्‍तर – हैदराबाद में
  • प्रश्‍न :- बन्‍द अर्थव्‍यवस्‍था (Closed economy) का क्‍या अर्थ है? उत्‍तर – आयात-निर्यात की अनुपस्थिति
  • प्रश्‍न :- उद्योगों के तीव्र विकास तथा औद्योगिकीकरण की रणनीति मुख्‍य रूप से किस योजना का अंग थी? उत्‍तर – द्वितीय योजना का
  • प्रश्‍न :- ‘इण्डिया इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर’ रिपोर्ट किस समिति द्वारा प्रस्‍तुत की गई? उत्‍तर – राकेश मोहन समिति
  • प्रश्‍न :- ऐसा कोई भी कर, जिसका उल्‍लेख भारतीय संविधान में नहीं है, लगाने एवं वसूल करने का अधिकार किसको है? उत्‍तर – केन्‍द्र सरकार को
  • प्रश्‍न :- प्‍लास्टिक मनी क्‍या है? उत्‍तर – क्रेडिट कार्ड
  • प्रश्‍न :- आबिद हुसैन समिति का सम्‍बन्‍ध किससे है? उत्‍तर – लघु उद्योग क्षेत्र से
  • प्रश्‍न :- कस्‍तूरबा गांधी शिक्षा योजना किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – बालिका शिक्षा से
  • प्रश्‍न :- आर.एन. मल्‍होत्रा समिति ने किस क्षेत्र से सम्‍बन्धित सुधारों के लिए रिपोर्ट प्रस्‍तुत की थी? उत्‍तर – बीमा क्षेत्र से सम्‍बन्धित
  • प्रश्‍न :- भारत की राष्‍ट्रीय आय की गणना की जाती है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
  • प्रश्‍न :- भारत ने योजना आयोग का गठन कब किया था? उत्‍तर – 1950 में
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय आय की वृद्धि दर किस योजना में न्‍यूनतम रिकार्ड की गई? उत्‍तर – तृतीय योजना में
  • प्रश्‍न :- दूध के उत्‍पादन में भारत का विश्‍व में कौन सा स्‍थान है? उत्‍तर – पहला
  • प्रश्‍न :- विश्‍व बैंक का मुख्‍यालय कहाँ स्थित है? उत्‍तर – वाशिंगटन डी.सी.
  • प्रश्‍न :- ओपेक (Organisation of Petroleum Exporting Countries) का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – वियना में
  • प्रश्‍न :- भारत में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा किस पंचवर्षीय योजना के अन्‍तर्गत दिया गया था? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना के अन्‍तर्गत
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार का प्रमुख प्रहरी माना जाता है? उत्‍तर – विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) को
  • प्रश्‍न :- भारत के प्राचीनतम केन्‍द्रीय श्रमिक संगठन AITUC को किस अन्‍य श्रमिक संगठन में विलय की योजना है? उत्‍तर – हिन्‍दू मजदूर सभा
  • प्रश्‍न :- ‘द इण्डियन इन्‍स्‍टीट्यूट ऑफ एडवांस स्‍टडी’ भारत के किस शहर में स्थित है? उत्‍तर – शिमला में
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्र सरकार द्वारा घोषित योजना ‘संगम योजना’ ने किस वर्ग के कल्‍याण पर ध्‍यान केन्द्रित किया गया है? उत्‍तर – विकलांग वर्ग के
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – जेनेवा
  • प्रश्‍न :- यूरोपीय आर्थिक समुदाय का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – ब्रूसेल्‍स (बेल्जियम)
  • प्रश्‍न :- मोटर कारों के उत्‍पादन के लिए प्रसिद्ध हिन्‍दुस्‍तान मोटर्स लिमिटेड पर किस औद्योगिक घराने का आधिपत्‍य है? उत्‍तर – बिड़ला घराने का
  • प्रश्‍न :- हरा सोना किसे कहा जाता है? उत्‍तर – चाय को
  • प्रश्‍न :- कम्‍पनी द्वारा लाभांश की घोषणा किस पर की जाती है? उत्‍तर – अभिदत्‍त (Subscribed) पूँजी पर
  • प्रश्‍न :- भारत सरकार ने पहली बार बैंकों का (14 बैंकों का) राष्‍ट्रीकरण कब किया था? उत्‍तर – 19 जुलाई, 1969 को
  • प्रश्‍न :- भुगतान सन्‍तुलन को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है? उत्‍तर – एक देश का शेष विश्‍व के साथ एक निश्चित समयावधि के दौरान किए जाने वाले मौद्रिक लेन-देन का विवरण
  • प्रश्‍न :- न्‍यूनतम आवश्‍यकता कार्यक्रम किस योजना की विशिष्‍टता थी? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना की
  • प्रश्‍न :- भारत के किस राज्‍य में औसत वार्षिक आय न्‍यूनतम आँकी गई है? उत्‍तर – बिहार में
  • प्रश्‍न :- वित्‍त आयोग का प्रमुख कार्य क्‍या है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय करों में राज्‍यों के भाग तथा केन्‍द्र द्वारा राज्‍यों के लिए दी जाने वाली वित्‍तीय सहायता के सिद्धान्‍त निर्धारित करना।
  • प्रश्‍न :- क्‍या भारतीय रिजर्व बैंक एक रूपये के नोट छापता है? उत्‍तर – नहीं
  • प्रश्‍न :- बोकारो इस्‍पात संयंत्र किस देश के सहयोग से स्‍थापित किया गया था? उत्‍तर – सोवियत संघ के सहयोग से
  • प्रश्‍न :- हरित क्रान्ति से सर्वाधिक उत्‍पादन किस खाद्यान्‍न का हुआ? उत्‍तर – गेहूँ का
  • प्रश्‍न :- भारत सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीति (New Industrial Policy) की घोषणा कब की गई? उत्‍तर – 24 जुलाई 1991 को
  • प्रश्‍न :- जानकी रामन समिति का गठन किस उद्देश्‍य से किया गया था? उत्‍तर – बैंकों की प्रतिभूतियों के सौदों की जाँच हेतु
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्रीय राजस्‍व बोर्ड का विभाजन करके ‘केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क सीमा शुल्‍क बोर्ड’ एवं ‘केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड’ का गठन किस वर्ष किया गया था? उत्‍तर – 1963 ई. में
  • प्रश्‍न :- अखिल भारतीय खादी एंव ग्रामोंद्योग आयोग की स्‍थापना कब की गई थी? उत्‍तर – 1957 ई. में
  • प्रश्‍न :- एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank-ADB) की स्‍थापना किस वर्ष की गई थी? उत्‍तर – दिसम्‍बर 1966 में
  • प्रश्‍न :- ट्राइसेम (TRYSEM : Training Rural Youth for Self Employment) का सूत्रपात एक केन्‍द्रीय प्रायोजित योजना के रूप में कब किया गया था? उत्‍तर – 15 अगस्‍त, 1979 को
  • प्रश्‍न :- पूर्ण रूप से भारतीय देश का प्रथम बैंक कौन सा था? उत्‍तर – पंजाब नेशनल बैंक
  • प्रश्‍न :- भारतीय जीवन बीमा निगम की स्‍थापना कब की गई थी? उत्‍तर – 1 सितम्‍बर, 1956 को
  • प्रश्‍न :- एशियाई विकास बैंक का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – मनीला
  • प्रश्‍न :- स्‍टैगफ्लेशन (Stagflation) क्‍या है? उत्‍तर – मन्‍दी के साथ मुद्रास्‍फीति
  • प्रश्‍न :- दुलहस्‍ती जलविद्युत परियोजना किस राज्‍य की बहुउद्देश्‍यीय परियोजना है? उत्‍तर – जम्‍मू-कश्‍मीर की
  • प्रश्‍न :- भारत में विनिवेश आयोग (Disinvestment Commission) की स्‍थापना कब की गई थी? उत्‍तर – अगस्‍त 1996 में
  • प्रश्‍न :- ऑटोमेटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (ARAI) कहाँ स्थित है? उत्‍तर – पुणे में
  • प्रश्‍न :- नफेड (NAFED) की स्‍थापना किस उद्देश्‍य की पूर्ति हेतु की गई है? उत्‍तर – कृषि उपजों के विपणन के लिए
  • प्रश्‍न :- ‘पीली क्रान्ति’ (Yellow Revolution) का सम्‍बन्‍ध है? उत्‍तर – तिलहन उत्‍पादन से
  • प्रश्‍न :- ट्राइफेड (Tribal Co-operative Marketing Development Feberation of India Ltd.-TRIFED) की स्‍थापना कब की गई? उत्‍तर – 1987 में
  • प्रश्‍न :- ‘निर्धनता निवारण’ को एक उद्देश्‍य के रूप में किस पंचवर्षीय योजना में आर्थिक आयोजन के उद्देश्‍यों में शामिल किया गया? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना में
  • प्रश्‍न :- भारतीय निर्यात-आयात बैंक (ExIM-Bank) की स्‍थापना कब की गई? उत्‍तर – 1 जनवरी, 1982 Indian Economy GK in Hindi
  • प्रश्‍न :- स्‍वर्ण जयन्‍ती रोजगार योजना का सम्‍बन्‍ध किस क्षेत्र से है? उत्‍तर – नगरीय क्षेत्र से
  • प्रश्‍न :- भारत में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाला उद्योग है? उत्‍तर – सूती वस्‍त्र उद्योग
  • प्रश्‍न :- ट्रायसेम (TRYSEM) क्‍या है? उत्‍तर – ग्रामीण युवकों को स्‍वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम
  • प्रश्‍न :- 1934 में लिखी गई पुस्‍तक ‘प्‍लान्‍ड इकोनॉमी फॉर इण्डिया’ (Planned Economy for India) के लेखक कौन है? उत्‍तर – सर एम.विश्‍वेश्‍वरैया
  • प्रश्‍न :- ‘इकोनोमिक एण्‍ड सोशल कमीशन फॉर एशिया एण्‍ड पैसिफिक’ (ESCAP) का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – बैंकाक
  • प्रश्‍न :- भारत में विदेशी मुद्रा पर नियंत्रण किसका है? उत्‍तर – रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया का
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – वाशिंगटन
  • प्रश्‍न :- भारत में लीड बैंक योजना कब प्रारम्‍भ की गई? उत्‍तर – 1969 में
  • प्रश्‍न :- विश्‍व बैंक की उदार ऋण प्रदान करने वाली खिड़की किसे कहा जाता है? उत्‍तर – अन्‍तर्राष्‍ट्रीय विकास संघ (IDA) को
  • प्रश्‍न :- जवाहरलाल नेहरू बन्‍दरगाह है? उत्‍तर – न्‍हावा-शेवा
  • प्रश्‍न :- पाराद्वीप बन्‍दरगाह से मुख्‍य रूप से किस अयस्‍क का लदान किया जाता है? उत्‍तर – लौह अयस्‍क का
  • प्रश्‍न :- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1956 द्वारा किस नवीन व्‍यवस्‍था को लागू किया गया? उत्‍तर – न्‍यूनतम आरक्षित प्रणाली
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय आय की वार्षिक वृद्धि दर किस योजना में न्‍यूनतम रिकॉर्ड की गई? उत्‍तर – तृतीय योजना में
  • प्रश्‍न :- भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक (Industrial Reconstruction Bank of India- IRBI) की स्‍थापना किस वर्ष की गई थी? उत्‍तर – 20 मार्च, 1985
  • प्रश्‍न :- देश की प्रथम डिपॉजिटरी द नेशनल सिक्‍यूरिटीज डिपॉजिटरी लिमि. (NSDL) की स्‍थापना मुम्‍बई में किस वर्ष की गई थी? उत्‍तर – 8 नवम्‍बर, 1996 को
  • प्रश्‍न :- 1956 की औद्योगिक नीति में ‘अ’,’ब’ एवं ‘स’ तीन वर्गों में उद्योगों को वर्गीकृत किया गया। कौनसा वर्ग सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के लिए था? उत्‍तर – वर्ग
  • प्रश्‍न :- आधारित संरचना वित्‍त कम्‍पनी (IDFC) का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – चेन्‍नई में
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय महिला कोष की स्‍थापना किस योजना में की गई? उत्‍तर – आठवी योजना में
  • प्रश्‍न :- मत्‍स्‍य उत्‍पादन वृद्धि को किस क्रान्ति का नाम दिया जाता है? उत्‍तर – नीली क्रान्ति
  • प्रश्‍न :- पंचवर्षीय योजना का अन्तिम प्रारूप स्‍वीकार किया जाता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय विकास परिषद द्वारा
  • प्रश्‍न :- ‘गुलाबी क्रान्ति’ से किसकी उत्‍पादन वृद्धि का आशय होता है? उत्‍तर – झींगा मछली उत्‍पादन
  • प्रश्‍न :- भारत का अनन्‍य आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone) भारत के समुद्र तट से कितनी दूर तक है? उत्‍तर – समुद्र में 200 नौटीकल मील तक
  • प्रश्‍न :- सार्वजनिक इक्विटी की सहायता से स्‍थापित किए जाना वाला देश का पहला अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ स्थित है? उत्‍तर – कोचीन में
  • प्रश्‍न :- योजना आयोग के वर्तमान उपाध्‍यक्ष कौन है? उत्‍तर – मोंटेक सिंह अहलुवालिया
  • प्रश्‍न :- भारत में नारियल का सर्वाधिक उत्‍पादन करने वाला राज्‍य है? उत्‍तर – केरल
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्‍थापना किस समिति की सिफारिश के आधार पर की गई थी? उत्‍तर – शिवारमन समिति की
  • प्रश्‍न :- भारत में एक रूपये के नोट पर किसके हस्‍ताक्षर होते हैं? उत्‍तर – वित्‍त मंत्रालय के सचिव के
  • प्रश्‍न :- न्‍यूयार्क स्‍टॉक एक्‍सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कम्‍पनी है? उत्‍तर – आई.सी.आई.सी.आई. (ICICI)
  • प्रश्‍न :- ग्रामीण विकास हेतु राष्‍ट्रीय कोष किसके द्वारा  संचालित होता है? उत्‍तर – प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता वाली एक समिति द्वारा
  • प्रश्‍न :- DDP का सम्‍बन्‍ध है? उत्‍तर – मरूस्‍थल विकास कार्यक्रम से
  • प्रश्‍न :- सम्‍बन्धित ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम (ARWSP) कब प्रारम्‍भ किया गया? उत्‍तर – 1972-73 में
  • प्रश्‍न :- विश्‍व बैंक द्वारा विभिन्‍न देशों की प्रतिव्‍यक्ति आय, की गणना करने के लिए क्रय शक्ति समता की गणना हेतु किस देश की कीमतों को मानक के रूप में प्रयुक्‍त किया जाता है? उत्‍तर – सं.रा. अमेरिका की Indian Economy GK in Hindi
  • प्रश्‍न :- बन्‍द अर्थव्‍वस्‍था से क्‍या तात्‍पर्य है? उत्‍तर – ऐसी अर्थव्‍यवस्‍था जिसमें आयात-निर्यात व्‍यापार न हो।
  • प्रश्‍न :- भारत की पहली जनगणना कब की गई थी? उत्‍तर – 1872 ई. में
  • प्रश्‍न :- भारत सरकार ने अपनी पहली लघु क्षेत्र औद्योगिक नीति की घोषणा कब की थी? उत्‍तर – 6 अगस्‍त, 1991
  • प्रश्‍न :- विश्‍व जनसंख्‍या दिवस किस दिन मनाया जाता है? उत्‍तर – 11 जुलाई
  • प्रश्‍न :- गरीबी हटाना तथा आत्‍मनिर्भरता की प्राप्ति किस पंचवर्षीय योजना का प्रमुख लक्ष्‍य था? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना का
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय सुरक्षा कोष की स्‍थापना कब की गई थी? उत्‍तर – 22 अक्‍टूबर, 1962 को
  • प्रश्‍न :- देश का पहला राज्‍य कौनसा है जिसके सभी विकास खण्‍डों को कम्‍प्‍यूटर नेटवर्क से जोड़ दिया गया है? उत्‍तर – आन्‍ध्रप्रदेश
  • प्रश्‍न :- भारत में वर्तमान में रूपये की परिवर्तनीयता लागू है भुगतान सन्‍तुलन के? उत्‍तर – चालू खाते पर
  • प्रश्‍न :- समाधान योजना का सम्‍बन्‍ध है? उत्‍तर – कर विवाद से
  • प्रश्‍न :- विजन-2000 किस राज्‍य सरकार द्वारा प्रशासन एवं विकास के लिए की गई योजना है? उत्‍तर – तमिलनाडु
  • प्रश्‍न :- बेकॉन 98 क्‍या था? उत्‍तर – बैंक अर्थशास्त्रियों का सम्‍मेलन
  • प्रश्‍न :- यूनिट ट्रस्‍ट ऑफ इण्डिया का प्रमुख उद्देश्‍य क्‍या है? उत्‍तर – छोटी-छोटी बचतों को प्रोत्‍साहन देना।
  • प्रश्‍न :- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष किस सम्‍मेलन की देन है? उत्‍तर – वेटनबुड सम्‍मेलन की
  • प्रश्‍न :- शून्‍य आधारित बजट से क्‍या तात्‍पर्य है? उत्‍तर – बिलकुल नए सिरे से बजट तैयार करना। Indian Economy GK in Hindi
  • प्रश्‍न :- सेबी के अध्‍यक्ष कौन है? उत्‍तर – यू.के. सिन्‍हा
  • प्रश्‍न :- विश्‍व बैंक की स्‍थापना कब हुई? उत्‍तर – दिसम्‍बर 1945
  • प्रश्‍न :- भारत में पर्यटन व होटल उद्योग को कौन बढ़ावा देता है? उत्‍तर – आई.टी.डी.सी.
  • प्रश्‍न :- भारतीय वेतन नीति का आधार क्‍या है? उत्‍तर – जीवन निर्वाह लागत
  • प्रश्‍न :- बोल्‍ट (BOLT) सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – मुम्‍बई स्‍टॉक एक्‍सचेंज से
  • प्रश्‍न :- काम के बदले अनाज कार्यक्रम किस पंचवर्षीय योजना में प्रारम्‍भ किया गया था? उत्‍तर – पाँचवी पंचवर्षीय योजना में
  • प्रश्‍न :- उपभोक्‍ता दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? उत्‍तर – 15 मार्च को
  • प्रश्‍न :- भारत में अफीम का सर्वाधिक उत्‍पादन किस राज्‍य में होता है? उत्‍तर – मध्‍य प्रदेश में
  • प्रश्‍न :- मुद्रा अवमूल्‍यन का आयात-निर्यात पर क्‍या प्रभाव पड़ता है? उत्‍तर – आयात महँगा और निर्यात सस्‍ता हो जाता है।
  • प्रश्‍न :- ब्‍याज का तरलता अधिगम अधिमान सिद्धान्‍त किसने प्रतिपादित किया था? उत्‍तर – कीन्‍स ने
  • प्रश्‍न :- सेनवेट का सम्‍बन्‍ध किससे है? उत्‍तर – उत्‍पाद शुल्‍क से
  • प्रश्‍न :- डाभोल पॉवर प्‍लांट किस राज्‍य में है? उत्‍तर – महाराष्‍ट्र में
  • प्रश्‍न :- आई सी आई सी आई (ICICI) की स्‍थापना कब हुई? उत्‍तर – 1955 में
  • प्रश्‍न :- जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण कब हुआ – 1956 में
  • प्रश्‍न :- रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया की स्‍थापना किस वर्ष हुई? उत्‍तर – 1935 में
  • प्रश्‍न :- बोर्ड फॉर इण्‍डस्ट्रियल एण्‍ड फाइनेंशियल रिकंस्‍ट्रक्‍शन (BIFR) की स्‍थापना कब हुई थी? उत्‍तर – 1987 में Indian Economy GK in Hindi
  • प्रश्‍न :- स्‍वतंत्र भारत का प्रथम आम बजट (1947 में) को प्रस्‍तुत करने वाले वित्‍त मंत्री कौन थे? उत्‍तर – आर.के.षणा मुख शेट्टी
  • प्रश्‍न :- वाणिज्यिक स्‍तर की देश की पहली सौर ऊर्जा परियोजना कहाँ स्‍थापित की जा रही है? उत्‍तर – मथानिया (जोधपुर) में
  • प्रश्‍न :- CRISIL का पूरा विस्‍तार क्‍या है? उत्‍तर – क्रेडिट रेटिंग इन्‍फॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ इण्डिया लिमिटेड
  • प्रश्‍न :- शेयर बाजार में उस व्‍यक्ति को क्‍या कहा जाता है जो भविष्‍य में शेयर कीमतों में वृद्धि होने का अनुमान करता है और इसे देखते हुए भविष्‍य में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्‍य से शेयर की खरीददारी करता है? उत्‍तर – बुल (Bull)
  • प्रश्‍न :- उदार मुद्रा (Soft Currency) क्‍या होती है? उत्‍तर – वह मुद्रा जिसकी अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाजार में माँग की तुलना में पूर्ति अधिक होती है।
  • प्रश्‍न :- भारत में बेरोजगारी का मुख्‍य स्‍वरूप है? उत्‍तर – संरचनात्‍मक बेरोजगारी
  • प्रश्‍न :- G-8 संगठन में सम्मिलित किया आठवाँ राष्‍ट्र कौन है? उत्‍तर – रूस
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय योजना समिति (National Planning Committee) की स्‍थापना कब हुई थी। इसके अध्‍यक्ष कौन नियुक्‍त हुए? उत्‍तर – 1938 में जवाहरलाल नेहरू
  • प्रश्‍न :- भारत की किस पंचवर्षीय योजना में प्राथमिकता को विकास से हटाकर प्रतिरक्षा की ओर केन्द्रित किया गया? उत्‍तर – तृतीय योजना में
  • प्रश्‍न :- भारत में किस राज्‍य ने सर्वप्रथम रोजगार गारंटी कार्यक्रम चलाया था? उत्‍तर – महाराष्‍ट्र में Indian Economy GK in Hindi
  • प्रश्‍न :- केन्‍द्र सरकार ने वर्ष 2001 को घोषित किया है? उत्‍तर – महिला अधिकारिता वर्ष
  • प्रश्‍न :- राष्‍ट्रीय इक्‍वटी निधि स्‍कीम (National Equity Fund Scheme) का संचालन किसके द्वारा किया जाता है? उत्‍तर – भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)
  • प्रश्‍न :- सेनवेट (CENVAT) क्‍या है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय मूल्‍यवर्धित कर प्रणाली
  • प्रश्‍न :- नवीन राष्‍ट्रीय साक्षरता मिशन के अन्‍तर्गत साक्षरता दर 75 प्रतिशत कर लेने की क्‍या समय सीमा निर्धारित की गई है? उत्‍तर – सन् 2005 तक
  • प्रश्‍न :- भारत में औसतन एक डाकघर कितने वर्ग किमी क्षेत्र को सेवा प्रदान करता है? उत्‍तर – 21.42 वर्ग किमी क्षेत्र को
  • प्रश्‍न :- इंटरनेट का सम्राट (King of the Internet) किसे कहा जाता है? उत्‍तर – मासायोशी सन
  • प्रश्‍न :- भारत में श्‍वेत क्रान्ति का प्रथम चरण (ऑपरेशन फ्लड-I) कब प्रारम्‍भ किया गया है? उत्‍तर – 1970 में

Important Post You Must Read- 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Indian Economy GK in Hindi, Economics One Liner Question in Hindi, Economics Important Question in Hindi, Economics GK in Hindi 2020, Economics Question in Hindi, Economics For SSC in Hindi, Bhartiya Arthvyavastha Important Questions in Hindi, SSC Economics Questions in Hindi, Economics Objective Questions and Answers in Hindi, Current Economic Question in Hindi, Economics MCQ in Hindi 

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment

Download App - GK Trick