MPPSC GK RRB SSC

General Knowledge Part – 37 !! India and World Geography GK Part – 06 !! Geography Objective Questions and Answers

Geography Objective Questions and Answers
Written by Nitin Gupta

Geography Objective Questions and Answers

नमस्कार दोस्तो , Welcome To Our Website 🙂

नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट Most Important GK Question and Answer से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !

Most Important GK Question and Answer in Hindi से संबंधित यह हमारा 37th Part है , जिसमें हम आपको India and World Geography ( भारत व विश्व का भूगोल ) का Part – 6 के Question and Answer उपलब्ध कराऐंगे !

इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geography, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !! 

India and World Geography से संबंधित Most Important PDF यहां से Download करें 

Join For Free PDF and Study Material

Geography Objective Questions and Answers

  • प्रश्‍न – 21 जून को दिन का प्रकाश उत्‍तरी ध्रुव पर कितने घण्‍टे दिखाई देता है? उत्‍तर – 24 घण्‍टे
  • प्रश्‍न – हिमाचल की कुल्‍लू घाटी को अन्‍य किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – देव घाटी
  • प्रश्‍न – एशिया व उत्‍तरी अमेरिका को जो जलडमरूमध्‍य अलग करता है, वह है? उत्‍तर – बेरिंग जलडमरूमध्‍य
  • प्रश्‍न – जस्‍ता (जिंक) के लिए प्रसिद्ध जावर खाने किस राज्‍य में स्थित है? उत्‍तर – राजस्‍थान में
  • प्रश्‍न – उष्‍णकटिबन्‍धीय चक्रवातों को आस्‍ट्रेलिया में क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – टारनैडो
  • प्रश्‍न – उत्‍तरांचल का प्रसिद्ध हिन्‍दू तीर्थ मन्दिर बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है? उत्‍तर – अलकनन्‍दा
  • प्रश्‍न – सूर्य के बाद पृथ्‍वी के सबसे निकट का तारा प्रौक्सिमा सेन्‍चुरी है, यह किस समूह का तारा है? उत्‍तर – अल्‍फा सेन्‍चुरी समूह का
  • प्रश्‍न – उत्‍तरी अमेरिका महादेश में मुख्‍य रूप से कौन-कौन सी प्रजातियाँ निवास करती है? उत्‍तर – रेड इण्डियन और नीग्रो
  • प्रश्‍न – उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलाने वाली काल्‍पनिक रेखा जो सूर्य के केन्‍द्र से गुजरती है, क्‍या कहलाती है? उत्‍तर – एपसाइड रेखा
  • प्रश्‍न – कृष्‍णा डेल्‍टा से गोदावरी डेल्‍टा तक का तट क्‍या कहलाता है? उत्‍तर – गोलकुंडा तट
  • प्रश्‍न – जानवरों, वनस्‍पतियों एवं सूक्ष्‍म जीवों के अवशेष किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं? उत्‍तर – अवसादी
  • प्रश्‍न – किस निश्चित तापमान पर हवा की अधिकतम नमी धारण करने की क्षमता तथा उसमें मौजूद आर्द्रता की वास्‍तविक मात्रा के अनुपात को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – सापेक्ष आर्द्रता
  • प्रश्‍न – मध्‍य रात्रि का सूर्य किस प्राकृतिक घटना का परिणाम माना जाता है? उत्‍तर – सूर्य के आभासी मार्ग के तल की ओर पृथ्‍वी की धुरी का झुकाव
  • प्रश्‍न – भारत में प्रवेश करने वाले शीतोष्‍ण कटिबन्‍धीय चक्रवातों की उत्‍पत्ति कहाँ होती है? उत्‍तर – भूमध्‍य सागर में
  • प्रश्‍न – कौनसी मिट्टी में सूखने पर सर्वाधिक दरार होती है और वह सिकुड़ती है? उत्‍तर – चिकनी  मिट्टी
  • प्रश्‍न – भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का समय क्‍या है? उत्‍तर – जून से सितम्‍बर
  • प्रश्‍न – प्रशान्‍त की अग्नि-मेखला (Pacific Girdle of Fire) प्रसिद्ध है? उत्‍तर – सक्रिय ज्‍वालामुखी के लिए
  • प्रश्‍न – आज विश्‍व के सभी देश उस देशान्‍तर को ‘प्राइम मेरीडियन’ मानते हैं? उत्‍तर – गीनविच से होकर गुजरती है।
  • प्रश्‍न – भारत में पर्लफिशिंग (Pearl Fishing) कहाँ पर की जाती है? उत्‍तर – दक्षिण-पूर्व तमिलनाडु तट पर
  • प्रश्‍न – उत्‍तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बीच कौनसा स्‍थल जलडमरूमध्‍य (Isthmus) है? उत्‍तर – पनामा
  • प्रश्‍न – विश्‍व का सबसे ऊँचा ज्‍वालामुखी पर्वत किसे माना जाता है? उत्‍तर – काटोपैक्‍सी (5897 मीटर)
  • प्रश्‍न – बाढ़ के मैदान का उच्‍च भाग जहाँ बाढ़ का जल नहीं पहुंच पाता क्‍या कहलाता है? उत्‍तर – बांगर मैदान
  • प्रश्‍न – आयन मण्‍डल की वह निचली परत जिससे दीर्घ तरंगों और रेडियो तरंगों का परावर्तन होता है? उत्‍तर – कैनेली-हेवीसाइड परत (Kenelly-Heaviside Layer)
  • प्रश्‍न – हरिकेन को चीन में क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – टायफून
  • प्रश्‍न – अश्‍व अक्षांश से डोल्‍ड्रम की तरफ बहने वाली हवाएं कहलाती है? उत्‍तर – व्‍यापारिक पवने (Trade Winds)
  • प्रश्‍न – मालागासी, सोकोत्रा, जंजीवार तथा कोमोरी किस महासागर के द्वीप है? उत्‍तर – हिन्‍द महासागर के
  • प्रश्‍न – तमिलनाडु और केरल को जोड़ने वाला दर्रा कहाँ स्थित है? उत्‍तर – नीलगिरि के दक्षिण में
  • प्रश्‍न – पुलीकट एक वलयाकार लैगून झील है, इसे समुद्र से अलग करने वाले द्वीप का नाम है? उत्‍तर – श्री हरिकोटा
  • प्रश्‍न – भारत का सबसे छोटा केन्‍द्रशासित राज्‍य है? उत्‍तर – लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी)
  • प्रश्‍न – भारत की सबसे छोटी स्‍थलीय सीमा किस देश के साथ संलग्‍न है? उत्‍तर – भूटान
  • प्रश्‍न – गंगा की मध्‍य एवं निचली घाटी के भावर एवं तराई प्रदेश में किस प्रकार के वन मिलते हैं? उत्‍तर – उष्‍ण कटिबंधीय पर्णपाती अथवा मानसूनी वन
  • प्रश्‍न – पश्चिमी घाट की महत्‍वपूर्ण वनस्‍पति है? उत्‍तर – सागौन
  • प्रश्‍न – पृथ्‍वी की ध्रुवीय परिधि है 40,008 किमी
  • प्रश्‍न – अन्‍तर्राष्‍ट्रीय तिथि रेखा के सामान्‍तर कौनसी जलसंधि स्थित है? उत्‍तर – बेरिंग जलसंधि
  • प्रश्‍न – अफ्रीका में एटलस पर्वत का विस्‍तार क्षेत्र है? उत्‍तर – उत्‍तर-पश्चिमी भाग
  • प्रश्‍न – मिस्र में ग्रीष्‍म ऋतु में दक्षिणी भाग से गरम, शुष्‍क तथा धूल भरी हवाएं चलती हैं, जिन्‍हें कहा जाता है? उत्‍तर – खमसिन
  • प्रश्‍न – सागरीय क्षेत्रों में नदी का वह मुहाना, जिसमें प्राय: ज्‍वार आता रहता है, कहलाता है –एस्‍चुअरी
  • प्रश्‍न – एलीफेंटा पास किन-किन को अलग-अलग करता है? उत्‍तर – श्रीलंका के उत्‍तरी और दक्षिण भाग को
  • प्रश्‍न – जाली व्‍यास एक द्वीप है जो भारत के किस द्वीप समूह में स्थित है? उत्‍तर – अण्‍डमान द्वीप समूह में
  • प्रश्‍न – गल्‍फस्‍ट्रीम गर्म जलधारा तथा लेब्राडोर की ठण्‍डी जलधारा का मिलन स्‍थल है? उत्‍तर – न्‍यूफाउण्‍डलैण्‍ड
  • प्रश्‍न – नीलगिरि के दक्षिण में स्थित कौनसा दर्रा तमिलनाडु और केरल को जोड़ता है? उत्‍तर – पालघाट
  • प्रश्‍न – किस नदी को दक्षिणी गंगा के नाम से भी जाना जाता है? उत्‍तर – गोदावरी
  • प्रश्‍न – झेलम नदी का उद्गम स्‍थल पीर-पंजाल श्रेणी के किस स्‍थान में स्थित है? उत्‍तर – बेरीनाग में
  • प्रश्‍न – उटकमंड (उटकमंडलम-ऊटी) पर्यटन स्‍थल किस राज्‍य में है? उत्‍तर – तमिलनाडु
  • प्रश्‍न – कौनसा राज्‍य डाक क्षेत्र आठ के अन्‍तर्गत आता है? उत्‍तर – बिहार, झारखण्‍ड
  • प्रश्‍न – वायुमण्‍डलीय वायु में नाइट्रोजन का प्रतिशत कितना होता है? उत्‍तर – 78 प्रतिशत
  • प्रश्‍न – वर्ल्‍ड वाइड फण्‍ड (फॉर नेचर) जोकि सन्‍ 1961 में जीवों व पर्यावरण संरक्षण हेतु स्‍थापित किया गया था, का मुख्‍यालय कहाँ पर है? उत्‍तर – स्विटजरलैण्‍ड
  • प्रश्‍न – प्राकृतिक वनस्‍पति का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र कौन सा है? उत्‍तर – पतझड़ वन
  • प्रश्‍न – जीव जन्‍तुओं एवं वनस्‍पतियों के अवशेष को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – फॉसिल
  • प्रश्‍न – नंदा देवी बायोस्‍फेयर रिजर्व भारत का चौथा और हिमालयी राज्‍यों का प्रथम अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्‍त बायोस्‍फेयर रिजर्व है, यह भारत के किस राज्‍य में स्थित है? उत्‍तर – उत्‍तरांचल
  • प्रश्‍न – भारतीय मानक समय (Standard Time) तथा ग्रीनविच माध्‍य समय (Greenwich mean time) के कितना अन्‍तर (घण्‍टे में) है? उत्‍तर : +5½
  • प्रश्‍न – ‘बाबा बूदन की पहाडि़याँ’ किस राज्‍य में स्थित है तथा यहाँ से कौनसा खनिज निकाला जाता है? उत्‍तर – कर्नाटक – लौह अयस्‍क
  • प्रश्‍न – लम्‍बे समय तक शान्‍त रहने के पश्‍चात उद्गारित होने वाला ज्‍वालामुखी क्‍या कहलाता है? उत्‍तर – सुषुप्‍त ज्‍वालामुखी
  • प्रश्‍न – अटलांटिक क्षेत्र के ग्रांड बैंक तथा डॉनर बैंक किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – मछली उद्योग
  • प्रश्‍न – हर वर्ष मई-जून में मानसूनी हवाएं किधर से दक्षिण भारत के हिस्‍से में प्रवेश करती है? उत्‍तर – दक्षिण पश्चिम से
  • प्रश्‍न – तटरेखा से समुद्र में वह अधिकतम दूरी कितनी है जहाँ तक किसी देश का अनन्य आर्थिक क्षेत्र फैला हुआ होता है? उत्‍तर – 200 नाटिकल मील
  • प्रश्‍न – उत्‍तरांचल का प्रसिद्ध हिन्‍दू तीर्थ मन्दिर बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है? उत्‍तर – अलकनन्‍दा
  • प्रश्‍न – किस महासागर में द्वीपों की संख्‍या सर्वाधिक है? उत्‍तर – प्रशान्‍त महासागर में
  • प्रश्‍न – प्रसिद्ध महत्‍वपूर्ण मत्‍स्‍य ग्रहण क्षेत्र ‘ग्रैण्‍ड बैंक’ कहाँ स्थित है? उत्‍तर – उत्‍तर अटलांण्टिक महासागर
  • प्रश्‍न – भारत में खनिज तेल के भण्‍डार मुख्‍यत: किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं? उत्‍तर – अवसादी या परतदार
  • प्रश्‍न – कौनसा पर्वत महाद्वीपीय जल विभाजक (Continental Water Divider) के रूप में जाना जाता है? उत्‍तर – राकीज
  • प्रश्‍न – ब्रह्मपुत्र नदी तिब्‍बत में किस नाम से जानी जाती है? उत्‍तर – सांग्‍पो
  • प्रश्‍न – पूर्णिया तथा अमावस्‍या को उच्‍च ज्‍वार का अनुभव किया जाता है, निम्‍न ज्‍वार की उत्‍पत्ति कब होती है – कृष्‍ण तथा शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी को
  • प्रश्‍न – उत्‍तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया के बीच की सीमा रेखा को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – 38वी समांतर रेखा
  • प्रश्‍न – कश्‍मीर की वूलर झील किस प्रकार का उदाहरण है? उत्‍तर – विवर्तनिक झील का
  • प्रश्‍न – मरूस्‍थलों में रातें मैदानों की अपेक्षा अधिक ठण्‍डी रहती है, क्‍योंकि? उत्‍तर – रेत पृथ्‍वी की अपेक्षा अधिक द्रुत गति से ऊष्‍मा विकरित करता है।
  • प्रश्‍न – गर्मियों में एक खुले जलाशय का पानी ठण्‍डा रहता है, क्‍योंकि? उत्‍तर – वायुमंडल की अपेक्षा जल मन्‍द गति से ताप का अवशोषण करता है।
  • प्रश्‍न – विश्‍व की सर्वाधिक विश्‍वासघाती नदी (Treacherous River) किसको माना जाता है? उत्‍तर – ह्वांगहो
  • प्रश्‍न – ‘प्रगतिशील तरंग सिद्धान्‍त (Progressive Wave Theory) एक सिद्धात है? उत्‍तर – ज्‍वार भाटा की उत्‍पत्ति का
  • प्रश्‍न – कश्‍मीर की घाटी स्थित है? उत्‍तर – महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी के बीच
  • प्रश्‍न – भारत के दो सबसे अधिक साक्षर (Literate) राज्‍य (2001) है? उत्‍तर – केरल, मिजोरम
  • प्रश्‍न – 2001 की जनगणना के अनुसार किस प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्‍या का प्रतिशत सबसे अधिक है? उत्‍तर – मिजोरम
  • प्रश्‍न – वायुमण्‍डलीय आर्द्रता नापने के लिए जो यंत्र प्रयोग में लाते हैं, उसका नाम है? उत्‍तर – हाइग्रामीटर
  • प्रश्‍न – राष्‍ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्‍थान कहाँ स्थित है? उत्‍तर – गोवा में
  • प्रश्‍न – फिजी द्वीप समूह किस महासागर में स्थित है? उत्‍तर – दक्षिण प्रशांत महासागर में
  • प्रश्‍न – हम्‍बोल्‍ट धारा (Hamboldt Current) किस तट के नजदीक बहती है? उत्‍तर – दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के निकट
  • प्रश्‍न – अग्निवलय (Ring of Fire) से जुड़ी भूकम्‍पीय घटनाओं का क्षेत्र है? उत्‍तर – परिप्रशान्‍त महासागरीय मेखला
  • प्रश्‍न – सनातनी पवने सर्दव एक ही क्रम में वर्षभर एक निश्चित दिशा की ओर चलती रहती है। इसमें कौन सी पवने शामिल है? उत्‍तर – व्‍यापारिक पवने, पछुआ पवने और ध्रुवीय पवने
  • प्रश्‍न – वायुमण्‍डल के निचले स्‍तर में भारी गैसें (कार्बन डाइऑक्‍साइड 20 किमी, आक्‍सीजन तथा नाइट्रोजन 100 किमी तथा हाइड्रोजन 125 किमी) पाई जाती है। अधिक ऊँचाई पर कौनसी गैसें पाई जाती है? उत्‍तर – हल्‍की गैसें (हीलियम, नियोन, क्रिप्‍टान, जिनोन आदि)
  • प्रश्‍न – हिम क्षेत्रों में मुख्‍य हिमनद की घाटी का तल सहायक हिमनदी की घाटियों के तल से अधिक नीचा हो जाता है जिससे सहायक हिमनद घाटियाँ मुख्‍य हिमनद की घाटी को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – लटकती या निलम्‍बी घाटी
  • प्रश्‍न – 1948 के सर्वेक्षण से ज्ञात हुआ है कि एशिया में विश्‍व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील पंच पोखरी झील है, जो हिमालय क्षेत्र में स्थित है। इसकी ऊँचाई कितनी है? उत्‍तर 5,414 मीटर
  • प्रश्‍न – विश्‍व में सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला देश चीन है। विश्‍व की सर्वाधिक जनसंख्‍या घनत्‍व वाला देश कौन सा है? उत्‍तर – मकाउ (16520) व्‍यक्ति प्रति वर्ग किमी (2004 के अनुसार)
  • प्रश्‍न – 2001 की जनगणना के अनुसार मध्‍यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत है? उत्‍तर 20.3 प्रतिशत
  • प्रश्‍न – इंदिरा गांधी नहर परियोजना जो पूर्व में राजस्‍थान नहर परियोजना के नाम से जानी जाती थी, यह नहर पंजाब में सतलज एवं व्‍यास नदियों के संगम पर स्थित किस बाँध से निकाली गई है? उत्‍तर – हरिके बाँध
  • प्रश्‍न – सलाल परियोजना जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य की जलविद्युत परियोजना है, यह किस नदी पर बनी है? उत्‍तर – चिनाब नदी
  • प्रश्‍न – महानदी, गोदावरी, कृष्‍णा और कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है, नर्मदा और ताप्‍ती पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई किसमें गिरती है? उत्‍तर – खम्‍बात की खाड़ी (अरब सागर)
  • प्रश्‍न – भारत और श्रीलंका के बीच विभाजित समुद्री क्षेत्र कहलाता है? उत्‍तर – मन्‍नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्‍य
  • प्रश्‍न – हिमालय में गंगा के दो मुख्‍य उद्गम है? उत्‍तर – भागीरथी और अलकनंदा, भागीरथी गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्‍थान से निकलती है और अलकनंदा कहाँ से निकलती है? उत्‍तर – अलकापुरी के हिमनद से Geography Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न – पृथ्‍वी का एक उपग्रह चन्‍द्रमा है, शनि के 22 उपग्रह हैं, बुध और शुक्र के कितने उपग्रह है? उत्‍तर – कोई उपग्रह नहीं है।
  • प्रश्‍न – शुक्र अन्‍य ग्रहों से अधिक चमकीला है। बुध सबसे छोटा ग्रह है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? उत्‍तर – बृहस्‍पति
  • प्रश्‍न – सौर स्थिरांक से हमारा अभिप्राय सौर ऊर्जा की उस मात्रा से है, जो कि पृथ्‍वी का कोई भाग, सूर्य की किरणों से समकोण बनाने पर प्रति इकाई क्षेत्रफल प्रति मिनट प्राप्‍त करता है। इसका मान है? उत्‍तर – 2 ग्राम कैलोरी प्रतिवर्ग सेंटीमीटर प्रति मिनट
  • प्रश्‍न – वायु दाब और तापमान का परस्‍पर उल्‍टा सम्‍बन्‍ध होता है। परन्‍तु ऊँचाई के साथ तापमान में गिरावट एवं/बल्कि वायुदाब में ……. होती है? उत्‍तर – गिरावट
  • प्रश्‍न – कौनसा चैनल अण्‍डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है? उत्‍तर – दस डिग्री चैनल Geography Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न – एओ किस राज्‍य की जनजाति है? उत्‍तर – नागालैण्‍ड की
  • प्रश्‍न – एसबेस्‍टॉस एक न जलने वाला रेशेदार तत्‍व है। जिसका प्रयोग इमारत निर्माण या चादरें बनाने के लिए किया जाता है। भारत में इसके निपेक्ष कहाँ पाए जाते हैं? उत्‍तर – आन्‍ध्रप्रदेश तथा झारखण्‍ड में
  • प्रश्‍न – पंजाब की प्रसिद्ध पाँच नदियाँ- सतलज, व्‍यास, रावी, चिनाब तथा झेलम का सम्मिलित जल जल मिठान-कोट के थोड़ा-सा ऊपर किस नदी में मिल जाता है? उत्‍तर – सिन्‍धु नदी में
  • प्रश्‍न – वूलर झील भूगर्भीय क्रिया के कारण बनी है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील है, यह किस प्रदेश में स्थित है? उत्‍तर – जम्‍मू तथा कश्‍मीर
  • प्रश्‍न – जनसंख्‍या के आकार में भारत संसार में चीन के बाद दूसरे स्‍थान पर हैं। भारत में संसार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत भाग हैं, जिसमें संसार की कुल जनसंख्‍या का 16.7 प्रतिशत भाग रहता है। अनुमानों के अनुसार कब तक जनसंख्‍या के सम्‍बन्‍ध में भारत चीन से आगे बढ़ जाएगा? उत्‍तर – 2045 ई. तक Geography Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न – पृथ्‍वी के समान चन्‍द्रमा की परिक्रमण पथ भी दीर्घवृत्‍ताकार है। चन्‍द्रमा के पृथ्‍वी से निकटतम होने की स्थिति को उपभू (Perigee) कहा जाता है। दूरतम होने की स्थिति को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – अपभू (Apogee)
  • प्रश्‍न – पवन सर्दव उच्‍च दाब क्षेत्रों से निम्‍न दाब क्षेत्रों की ओर चलती है। दाब प्रवणता की दिशा पवनों की दिशा तथा उनकी तीव्रता उनके …… को निर्धारित करती है? उत्‍तर – वेग
  • प्रश्‍न – विषुवतरेखीय निम्‍न वायुदाब पेटी से तापन वायु को गर्म हो जाने पर ऊपर उठने के लिए विवश करता है जिससे यहां निम्‍न वायुदाब की उत्‍पत्ति होती है। 50उत्‍तरी और दक्षिणी अक्षांशों के मध्‍य स्थित इस न्‍यून वायुदाब क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – डोलडम
  • प्रश्‍न – विश्‍व में जनसंख्‍या का औसत घनत्‍व हैं? उत्‍तर – लगभग 36 व्‍यक्ति प्रति वर्ग किमी
  • प्रश्‍न – ब्रह्मपुत्र को तिब्‍बत में सांगपो कहा जाता है। पूर्वी भाग (अरूणाचल प्रदेश में दिहांग कहा जाता है। बांग्‍लादेश में दक्षिण दिशा में बहती हुई ब्रह्मपुत्र पश्चिम से आने वाली गंगा में मिल जाती है। बांग्‍लादेश में इस संयुक्‍त नदी को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – पद्मा
  • प्रश्‍न – देश में 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्‍या का औसत घनत्‍व 324 व्‍यक्ति प्रति वर्ग किमी है। देश में सर्वाधिक जनसंख्‍या घनत्‍व (9294) राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में तथा राज्‍यों में सबसे अधिक घनत्‍व (904) पं. बंगाल में हैं। सबसे कम घनत्‍व किस राज्‍य में है? उत्‍तर – अरूणाचल प्रदेश (13) Geography Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न – संसार की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी K2या गॉडविन आस्टिन (8610 मीटर) भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह किस श्रेणी में स्थित है? उत्‍तर – काराकोरम
  • प्रश्‍न – लौटते मानसून से कारोमण्‍डल तट या तमिलनाडु में वर्षा होने का मुख्‍य कारण हैं? उत्‍तर – स्‍थानीय उच्‍चावच
  • प्रश्‍न – हिमालयीय सीमा क्षेत्र एवं पूर्वोत्‍तर भारत में मंगोलॉयड प्रजाति के लोग निवास करते हैं। नीग्रिटो प्रजातियों का निवास स्‍थान है? उत्‍तर – अण्‍डमान एवं निकोबार द्वीप समूह
  • प्रश्‍न – मवेशियों की संख्‍या की दृष्टि से भारत का विश्‍व में प्रथम स्‍थान है। बकरियों की संख्‍या सबसे अधिक किस देश में है? उत्‍तर – भारत में
  • प्रश्‍न – किस ज्‍वालामुखी को ‘भूमध्‍यसागर का प्रकाश स्‍तम्‍भ’ (Light House of Mediterranean) कहा जाता है? उत्‍तर – स्‍ट्राम्‍बोली ज्‍वालामुखी को
  • प्रश्‍न – हम्‍बोल्‍ट धारा (Humbolrt Current) किस तट के नजदीक से बहती है? उत्‍तर – दक्षिणी अमेरिका के पश्‍च‍िमी तट के पास से
  • प्रश्‍न – भारत में आने वाली हिमालय की सबसे ऊॅंची चोटी हैं? उत्‍तर K-2 गाडविन आस्टिन
  • प्रश्‍न – पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट पर्वत श्रेणियाँ किस पहाड़ी में मिलती हैं? उत्‍तर – पालनी पहाड़ी में Geography Objective Questions and Answers
  • प्रश्‍न – तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किसकी सहायक नदियाँ हैं? उत्‍तर – कृष्‍णा नदी की
  • प्रश्‍न – सलाल जलविद्युत परियोजना किस नदी पर तथा किस राज्‍य में हैं? उत्‍तर – चिनाव नदी पर, जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य में
  • प्रश्‍न – भारत के किस राज्‍य में जिप्‍सम सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता हैं? उत्‍तर – राजस्‍थान में
  • प्रश्‍न – महाराष्‍ट्र का नासिक शहर किस नदी के तट पर स्थित हैं? उत्‍तर – गोदावरी नदी के तट पर

Important Post You Must Read- 

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – India and world Geography GK in Hindi, Geography GK Questions in Hindi, World Geography MCQ in Hindi, Geography Most Important Question in Hindi, Geography General Knowledge in Hindi, Geography General Awareness, Bharat ka Bhugol Question Answer in Hindi, Geography Objective Questions and Answers for Competitive Exams in Hindi, Geography One Liner in Hindi, Most Important Geography Questions in Hindi, Geography Questions and Answers in Hindi

About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

1 Comment

Leave a Comment

Download App - GK Trick