Best PDF Notes के लिए हमारी App पर सबसे ज्यादा Popular Course

आप सभी हमारी APP पर उपलब्ध Best Course को Join कर सकते हैं - जिसमें बहुत ही कम दाम में आपको Best PDF Notes उपलब्ध कराये गए हैं


Free PDF

[Best 500**] – Current Affairs in Hindi 2024 -25 | करेंट अफेयर्स 2025

Current Affairs in Hindi
Written by Nitin Gupta

इस पोस्ट में हम आपको पिछले एक बर्ष के Top Best 500 Current Affairs 2024 – 2025 को हिन्दी में उपलब्ध कराएंगे, जो आपको आने वाले 2024 – 2025 के सभी Competitive Exams के लिए बहुत ही Usefull होंगे |

Daily करेंट अफेयर्स हमारी Website पर उपलब्ध हैं जिसे आप नीचे दी गई Link से पढ़ सकते हैं – Daily Current Affairs यहाँ से पढ़ें

नमस्कार दोस्तो , कैसे हैं आप सब ? आशा करता हूं कि आप सभी की पढाई बहुत अच्छी चल रही होगी

इस Post में आपको पिछले एक बर्ष के Top 500+ Most Important Current Affairs जिनके आने वाले Competitive Govt Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं SSC, RRB Railway, RRB NTPC, SSC CGL, SSC CHSL, All State PSC, UPPSC, MPPSC, Bank व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ) जिनमें Current Affairs से संबंधित प्रश्न पुंछे जाते हैं, उन सभी में पुंछे जाने के Full Chance हैं

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी Govt Competitive Exams में करेंट अफ़ेयर्स का महत्व कितना बढ गया है, आजकल सभी प्रकार के Competitive exams जैसे – UPSC, SSC, Bank, Railway, MPPSC, UPPSC, BPSC व अन्य State PSC व अन्य सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में Current Affairs के Quetions का प्रतिशत बढ़ता ही जा रहा है तो इसी बात को ध्यान में रखते हुये हम यहाँ पर Best 500 Current Affairs in Hindi 2024 – 2025 उपलब्ध करा रहे हैं

इस पोस्ट में Last One Year के Top Best 500 Current Affairs आपको उपलब्ध कराये गए हैं, इस पोस्ट को प्रत्येक 15 दिन में Update किया जायेगा, व New Current Affairs को इसमें Add किया जाएगा | तो आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को अपने Bookmark में Save कर लीजिये व जब भी आपको Current Affairs की जरूरत हो आप यहाँ से पढ़ सकते हैं |

करेंट अफेयर्स की बेहतरीन तैयारी के लिए हमारी APP पर उपलब्ध ” Current Affairs Course By Nitin Gupta “ को Join कर सकते हैं, जिसमें आपको मिलेगा –

  • Daily, Monthly and Yearly Current Affairs PDF in Hindi
  • Current Affairs Test Series in Hindi
  • सभी PDF को Mobile में Download करने की सुविधा
Current Affairs

Best 500 Current Affairs in Hindi 2024 – 2025

  • हाल ही में भारत और किस देश की नौसेनाओं द्वारा संयुक्त अभ्यास ‘बोंगोसागर-2025’ किया गया? – बांग्लादेश
  • विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) किस तारीख को मनाया जाता है? 15 मार्च
  • सरकार के संरक्षण प्रयासों से देश में वन क्षेत्र बढ़कर कितना प्रतिशत हो गया है? – 25.17%
  • मार्च 2025 में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन बने? – अतुल कुमार गोयल
  • हाल ही में विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत वायु प्रदूषण के मामले में वैश्विक स्तर पर किस स्थान पर रहा? – पाँचवाँ
  • किस भारतीय खिलाड़ी ने हाल ही में ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड’ जीता? – विराट कोहली
  • मार्च 2025 में बलूचिस्तान में यात्री ट्रेन का अपहरण किसने किया? – बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)
  • मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन पाने वाले पहले भारतीय कौन बने? – नरेंद्र मोदी
  • रिलायंस जियो किस कंपनी की सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवा भारत में ला रही है? – स्टारलिंक
  • हाल ही में किसे 71वें मिस वर्ल्ड के फाइनल में ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ मिला है? – नीता अंबानी
  • माधव राष्ट्रीय उद्यान, जिसे मार्च 2025 में 58th टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था, मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? – शिवपुरी
  • संयुक्त विशेष बल अभ्यास, खंजर-XII का 12वां संस्करण 10 मार्च 2025 को किन देशों के बीच शुरू हुआ? – भारत और किर्गिस्तान
  • हाल ही में दिल्ली सरकार ने गरीब महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए किस योजना को मंजूरी दी है? – महिला समृद्धि योजना
  • हाल ही में ‘वंतारा’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया, यह किससे संबंधित है? – एक वन्यजीव संरक्षण पहल
  • 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विषय क्या था? – “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार। समानता। सशक्तिकरण।”
  • मार्च 2025 में कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है? – मार्क कार्नी
  • ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 किस क्रिकेट टीम ने जीती? – भारत
  • हाल ही में भारत ने दुबई में किस देश को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है? – न्यूजीलैंड
  • ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, वैश्विक संपत्ति रैंकिंग में भारत का कौन-सा स्थान है? – चौथा (Fourth)
  • हाल ही में किस मंत्रालय ने महिलाओं के वास्तविक नेतृत्व को बढ़ावा देने और ‘सरपंच पति’ संस्कृति को खत्म करने के लिए एक नई मुहिम शुरू की है? – पंचायती राज मंत्रालय
  • FIDE विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 किसने जीती? – प्रणव वेंकटेश
  • हाल ही में ‘वनतारा’ वन्यजीव बचाव केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया? – जामनगर (गुजरात)
  • मार्च 2025 में भारत सरकार द्वारा किन दो सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया गया? – इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC)
  • हाल ही में कहां भारत का पहला “विश्व शांति केंद्र” (World Peace Center) उद्घाटन किया गया? गुरुग्राम
  • हाल ही में भारतीय वायु सेना ने “डेजर्ट हंट 2025” अभ्यास कहाँ आयोजित किया? – जोधपुर
  • विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 3 मार्च (इस वर्ष का थीम “वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश” है,)
  • हाल ही में किसे फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स (FILA 2025) से सम्मानित किया गया? – जय शाह (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष)
  • 28 फरवरी, 2025 को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प किस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से भिड़ गए?रूस के साथ बातचीत करने से यूक्रेन का इनकार
  • हाल ही में कहां 10 टन जहरीले यूनियन कार्बाइड कचरे को जलाने का पहला परीक्षण शुरू हुआ है? – मध्य प्रदेश
  • भारत की पहली “हाइड्रोजन ट्रेन” किस रूट पर शुरू की गई है? – जींद – सोनीपत
  • सेबी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – तुहिन कांता पांडे
  • हाल ही में किस देश ने ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया (GTAI) पहल की घोषणा की है? – डेनमार्क
  • हाल ही में “गोल्ड कार्ड वीजा” योजना किस देश द्वारा लॉन्च की गई है? – अमेरिका
  • हाल ही में ISRO ने कौन सा नया उपग्रह लॉन्च किया है जो जलवायु परिवर्तन की निगरानी करेगा? – INSAT-3DS
  • “अंतरराष्ट्रीय महिला नेतृत्व पुरस्कार 2025″ किसने जीता है? – किरण मजूमदारशॉ
  • किस शहर ने हाल ही में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024’ में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है? – इंदौर (इंदौर ने लगातार 7 वीं बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है)
  • भारत-जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ कहाँ शुरू हुआ? जापान के फ़ूजी प्रशिक्षण क्षेत्र
  • ‘Prakriti 2025’ पहल किस क्षेत्र में समाधान प्रदान करने के लिए शुरू की गई है? – कार्बन बाजार समाधान
  • मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में कितनी राशि का निवेश प्राप्त हुआ? – ₹26.6 ट्रिलियन
  • हाल ही में ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2025 के अनुसार, रक्षा बजट के मामले में कौन-सा देश शीर्ष पर है? – अमेरिका
  • भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड ने हाल ही में किस राज्य सरकार के साथ सोलर प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है? – मध्य प्रदेश (200 मेगावाट की सौर परियोजना और 1000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) विकसित करने के लिए)
  • एक्सरसाइज ‘सागर कवच’ 21-22 फरवरी, 2025 को भारत के किस तटीय राज्य में आयोजित किया गया? – पश्चिम बंगाल
  • PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में किसे नियुक्त किया गया? शक्तिकांत दास
  • PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में किसे नियुक्त किया गया? शक्तिकांत दास
  • वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 किसने लॉन्च किया? – RBI
  • वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 का आयोजन कब किया जाएगा? – 24 से 28 फरवरी
  • RBI द्वारा लांच वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 का थीम क्या है? –  “वित्तीय साक्षरता – महिला समृद्धि
  • वन विभाग द्वारा वर्ष 2025 में जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कौन-सा राज्य अधिकतम गिद्धों वाला राज्य बन गया है? – मध्य प्रदेश
  • पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 का विषय क्या है? – उन्नत कृषि – विकसित भारत
  • हाल ही में किस फिल्म को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ का ऑस्कर पुरस्कार मिला है? –  पेरिस, पेरिस
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 17 वर्षों के बाद वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कितना मुनाफा कमाया है? – 262 करोड़ रुपए
  • हाल ही किस समूह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के 20 स्कूल खोलने के लिए 2000 करोड़ देने की घोषणा की है? – अदाणी समूह
  • टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 के अनुसार, किसे भारत का ‘सबसे प्रतिष्ठित’ संस्थान नामित किया गया है? – IISc, बेंगलुरु
  • पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है? – नई दिल्ली
  • हाल ही में भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है? – विवेक जोशी
  • हाल ही में ओपेक+ में कौन-सा देश शामिल हुआ है? – ब्राजील
  • कौन देश जुलाई, 2025 में अगले “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन” की मेजबानी करेगा? – ब्राजील
  • हाल ही में किसने “पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट AI” Grok 3 के लॉन्च की घोषणा की है? – एलन मस्क
  • फरवरी 2025 में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री कौन बने? – रेखा गुप्ता
  • हाल ही में भारत और किस देश ने “ट्रस्ट पहल” की शुरुआत की है? – अमेरिका (भारत और अमेरिका ने साइबर सुरक्षा, व्यापार और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ट्रस्ट पहल शुरू की है)
  • भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – ज्ञानेश कुमार
  • भारत किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का छठा संस्करण आयोजित कर रहा है? जापान (25 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक जापान के माउंट फ़ूजी में आयोजित किया जाएगा)
  • ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता के लिए कितनी पुरस्कार राशि की घोषणा की है? – 2.24 मिलियन USD
  • 6-7 जुलाई को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित किया जाएगा? – रियो डी जेनेरियो
  • हाल ही अमेरिका-भारत ने अगले कितने वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है? – पांच वर्ष
  • हाल ही में किस देश ने भारत को अत्यधिक उन्नत “F-35 लड़ाकू विमान” बेचने की घोषणा की है? – अमेरिका
  • हाल में एक बार फिर चर्चा में रहे ‘ग्रॉस डोमेस्टिक नॉलेज प्रोडक्ट (GDKP)’ की अवधारणा का उद्देश्य है? – ज्ञान-आधारित गतिविधियों का अर्थव्यवस्था में योगदान को मापना
  • हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग की एशिया के 20 सबसे अमीर परिवारों की सूची में कौन सा परिवार पहले स्थान पर है? – मुकेश अंबानी परिवार
  • हाल ही में किस राज्य में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है? – मणिपुर
  • 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में पदक तालिका में कौन सी टीम शीर्ष पर रही? – सर्विसेज
  • 2026 में 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा? – मेघालय
  • 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) में, 180 देशों में से भारत की रैंकिंग क्या थी? – 96वां
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच सौदे में कौन सा उन्नत लड़ाकू जेट शामिल है? – F-35 लाइटनिंग II
  • संविधान के किस अनुच्छेद के तहत 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था? – अनुच्छेद 356
  • राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल कब मनाया जाता है? – 13 फरवरी
  • सेबी ने हाल ही में कौन-सा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है? – ‘मित्रा’
  • हाल ही में किसके द्वारा बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का उद्घाटन किया गया है? – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • हाल ही में भारत ने कितने गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है? – 100 गीगावाट
  • ओलंपिक ईस्पोर्ट्स गेम्स 2027 का आयोजन कहां किया जायेगा? –  रियाद (सऊदी अरब)
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में किस पार्टी ने जीत दर्ज की? – भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट 2025 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है? – फ्रांस
  • भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “साइक्लोन 2025” 10 फरवरी 2025 को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ? – मिस्र
  • एयरो इंडिया शो 2025 10 से 14 फरवरी, 2025 तक कहाँ आयोजित किया जा रहा है? – बेंगलुरु
  • भारतीय नौसेना का द्विवार्षिक “ट्रोपेक्स अभ्यास” 7 फरवरी, 2025 को किस महासागर में आयोजित किया जा रहा है? – हिंद महासागर
  • भारत ने वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से कितना विद्युत क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 50%
  • इसरो की किस वाणिज्यिक शाखा ने अंतरिक्ष से संबंधित गतिविधियों में उद्योग की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है? – न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL)
  • भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया जायेगा? – महाराष्ट्र में
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने FEAST 2025 का नवीनतम संस्करण कहाँ लॉन्च किया? – आईआईटी हैदराबाद
  • किस भारतीय-अमेरिकी संगीतकार को हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया? – चंद्रिका टंडन
  • टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 2025 का टाइटल किसने जीता? – आर प्रग्नानंदा (आर प्रग्नानंदा ने 2025 टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन गुकेश डी को हराकर खिताब जीता| वह विश्वनाथन आनंद के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं)
  • भारत किस देश के साथ सैन्य अभ्यास, एकुवेरिन का आयोजन करता है? मालदीव (13वां संस्करण 2 फरवरी, 2025 को मालदीव में शुरू हुआ।)
  • हाल ही में भारत के पहले वाइट टाइगर प्रजनन केंद्र को मंजूरी किस राज्य में मिली है? – मध्य प्रदेश (इसे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य सफेद बाघों का संरक्षण और प्रजनन करना है, जो बंगाल टाइगर की एक दुर्लभ प्रजाति है.)
  • 2 फरवरी 2025 को अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप किस देश ने जीता? – भारत (दक्षिण अफ्रीका को हराकर)
  • फरवरी 2025 तक भारत में किस राज्य में सबसे अधिक रामसर स्थल हैं? – तमिलनाडु
  • केंद्रीय बजट 2025-26 का थीम क्या था? – ‘सबका विकास’
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 तक लगातार कितने बजट पेश किए हैं? आठ
  • बजट 2025 में नई कर व्यवस्था के तहत कितनी राशि तक कोई आयकर देय नहीं है?₹12 लाख
  • 1 फरवरी 2025 को मुंबई में आयोजित बोर्ड के वार्षिक समारोह में BCCI के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया? सचिन तेंदुलकर
  • वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार का राजकोषीय घाटा कितना होने का अनुमान है? – 15 लाख करोड़
  • केंद्रीय बजट 2025 – 26 का कुल व्यय कितना होने का अनुमान है? – 50.65 लाख करोड़
  • इसरो ने अपना 100वां मिशन किस रॉकेट से लांच किया? – GSLV-F15
  • ICC विमेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर 2024 चुनी गयी अमेलिया केर किस देश की खिलाड़ी है? – न्यूज़ीलैंड
  • ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से किसे सम्मानित किया गया है? – जसप्रीत बुमराह
  • GSLV-F15 मिशन ISRO के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? – यह सतीश धवन स्पेस सेंटर से ISRO का 100वां मिशन है
  • 29 जनवरी, 2025 को श्रीहरिकोटा से NVS-02 उपग्रह का प्रक्षेपण ISRO के लिए कौन सी उपलब्धि है? – 100वाँ प्रक्षेपण
  • ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2025 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता? – यानिक सिनर
  • अगले अमेरिकी रक्षा सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – पीट हेगसेथ
  • रामसर कन्वेंशन के तहत ‘वेटलैंड सिटी’ के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता हाल ही में किन दो शहरों को मिली? – उदयपुर और इंदौर
  • वर्ष 2025 में गणतंत्र दिवस की थीम क्या है? – ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत’ (Golden India: Heritage and Development)
  • 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में किस राज्य की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता? – उत्तर प्रदेश (प्रयागराज में महाकुंभ को दर्शाती उत्तर प्रदेश की झांकी ने गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता।)
  • क्रिप्टोकरेन्सी $MELANIA किसने पेश की? – पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने
  • हाल ही में भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता बढ़कर कितना गीगावाट हो गया है? – 217 गीगावाट
  • हाल ही में किस देश ने पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा की है? – अमेरिका
  • हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस संगठन से अलग होने की घोषणा की है? – विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है? 24 जनवरी
  • भारत के डीप ओशन मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है? – पानी के भीतर संसाधनों की खोज और गहरे समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र के ज्ञान को बढ़ाना
  • पराक्रम दिवस हर साल 23 जनवरी को किस भारतीय नेता की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है? – सुभाष चंद्र बोस
  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है? – लद्दाख
  • ‘संजय – युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली (बीएसएस)’ का मुख्य उद्देश्य क्या है? – युद्धक्षेत्र की पारदर्शिता बढ़ाना और निर्णय प्रणाली को जानकारी प्रदान करना
  • हाल ही में किस शहर के वर्जिन नारियल तेल को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है? – निकोबार
  • हाल ही में भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी कौन बने है? – डी गुकेश
  • शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? – भारत
  • गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि प्रबावो सुबियांतो किस देश के राष्ट्रपति है? – इंडोनेशिया
  • हाल ही में किस देश ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया है? – यूएसए
  • 22 जनवरी, 2025 को किस सरकारी योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई? – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति कौन बने? – डोनाल्ड ट्रम्प
  • जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उपराष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली? – जे.डी. वेंस
  • किस राज्य ने जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए मैनुअल को मंजूरी दी? – उत्तराखंड
  • खो खो विश्व कप 2025 के महिला और पुरुष दोनों फाइनल किस देश ने जीते? – भारत
  • ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम का कप्तान किसे बनाया गया है? – रोहित शर्मा
  • निम्नलिखित में से किसे 2024 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ? – डी. गुकेश (विश्व शतरंज चैंपियन), मनु भाकर (ओलंपिक डबल पदक विजेता), हरमनप्रीत सिंह (पुरुष हॉकी टीम कप्तान), प्रवीण कुमार (पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता)
  • स्वामित्व योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है? – ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को अधिकार अभिलेख प्रदान करना
  • उस मिशन का नाम क्या है जिसके तहत भारत ने अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल किया? – स्पैडेक्स (16 जनवरी 2025 को, इसरो ने घोषणा की कि भारत ने स्पैडेक्स मिशन के तहत सफलतापूर्वक अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल की, जिससे वह रूस, अमेरिका और चीन के बाद ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।)
  • 2025 में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे? – प्रबोवो सुबिआंतो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
  • 16 जनवरी से 24 फरवरी, 2025 तक “संस्कृति का महाकुंभ” किस कार्यक्रम में आयोजित किया जा रहा है? – महाकुंभ मेला
  • भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के निर्यात के लिए किस देश के साथ डील की है? – इंडोनेशिया
  • नाग एमके-2′ एंटी-टैंक मिसाइल, जिसे हाल ही में भारत द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया, किस पीढ़ी की मिसाइल है? – तीसरी (DRDO द्वारा विकसित की गई है)
  • अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा? – एस जयशंकर
  • भारत में 15 जनवरी 2025 को कौन सा दिवस मनाया गया? सेना दिवस / Army Day
  • नाग मार्क 2 (Nag Mark 2) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल किस संगठन द्वारा विकसित की गई है? – डीआरडीओ
  • हाल ही में कौन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय परमाणु इकाइयों से प्रतिबंध हटाएगा?अमेरिका
  • भारत में वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2024 में किस स्थान पर रहा? – 105वां
  • ज़ेड-मोड़ टनल या सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किसने किया? – PM नरेंद्र मोदी
  • ज़ेड-मोड़ टनल या सोनमर्ग टनल किन दो शहरों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा? – जम्मू और श्रीनगर
  • राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल कब मनाया जाता है? – 12 जनवरी
  • 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर किस प्रमुख हस्ती की जयंती मनाई जाती है? स्वामी विवेकानंद
  • थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण 10 जनवरी से 16 जनवरी, 2025 तक किन शहरों में आयोजित किया जाएगा?मुंबई और ठाणे
  • हेनेले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारतीय पासपोर्ट किस स्थान  पर है? 85वें
  • हाल ही में किसे प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है? – डॉ सैयद अनवर खुर्शीद (सऊदी अरब में प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक)
  • हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में कौन शीर्ष पर रहा है? – सिंगापुर
  • हाल ही में थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण कहाँ शुरू हुआ है? – मुंबई
  • माइक्रोसॉफ्ट ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए किसके साथ समझौता किया? – डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन
  • वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला रूट कौन सा था? दिल्ली-वाराणसी
  • प्रोजेक्ट पी-75 के तहत भारतीय नौसेना को कौन सी पनडुब्बी सौंपी गई? – वाघशीर
  • विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है? – 10 जनवरी
  • विश्व हिंदी दिवस 2025 का थीम क्या है? – “हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज”
  • भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन कहां किया गया? – जम्मू और कश्मीर
  • किस देश ने भारतीय परमाणु संस्थानों पर लगे 26 साल पुराने प्रतिबंधों को हटा लिया? – अमेरिका
  • माइक्रोसॉफ्ट 2026 तक कितने भारतीयों को एआई कौशल प्रदान करेगा? – 5 मिलियन
  • माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर अगले दो वर्षों में कितना निवेश करने की घोषणा की है? $3 बिलियन
  • एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? – बहादुर सिंह सागू
  • 14 जनवरी से ‘इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जाएगा? – नई दिल्ली में
  • इसरो के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – वी नारायणन
  • 18वें प्रवासी भारतीय दिवस, 2025 का विषय है: – “विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान”
  • भारतपोल पोर्टल किस एजेंसी ने विकसित किया है? – केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
  • भारतपोल पोर्टल का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? – आपराधिक जांच में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना
  • माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ कौन हैं, जिन्होंने जनवरी 2025 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की? – सत्य नडेला
  • 9 साल तक पद पर रहने के बाद जनवरी 2025 में कनाडा के प्रधानमंत्री के पद से किसने इस्तीफा दिया? – जस्टिन ट्रूडो
  • हाल ही में किस शहर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है? – हनोई
  • भारत का मेट्रो नेटवर्क किस मील का पत्थर पार कर चुका है, जिससे यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है? – 1000 किमी (भारत चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क)
  • हाल ही में कहाँ पर महाभारत के 18 खंडों में वर्णित पवित्र पेड़-पौधों को संरक्षित करने के लिए ‘महाभारत वाटिका’ विकसित की है? – उत्तराखंड
  • निम्नलिखित में से कहां ’18वें प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा? – 8 से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में
  • हाल ही में भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता कितने गीगावाट को पार गई है? 200 गीगावाट
  • हाल ही में पश्चिम बंगाल ने अपनी कौन सी संतोष ट्रॉफी जीती है? – 33वीं
  • भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 377 टन खतरनाक कचरे को हटाने का काम शुरू हुआ। यह कचरा कहाँ जलाया जाएगा? – पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र (धार)
  • निम्नलिखित में से किसे 2025 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया? हरमनप्रीत सिंह
  • डी गुकेश को 2025 में खेल रत्न पुरस्कार किस खेल के लिए दिया गया? – शतरंज
  • संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैंपियनशिप किसने जीती? – पश्चिम बंगाल ने 31 दिसंबर, 2024 को फाइनल में केरल को 1-0 से हराकर प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता।
  • किसने सोमवार 30 दिसंबर को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) मिशन का सफल प्रक्षेपण किया है? – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-ISRO
  • “सूर्य किरण” सैन्य अभ्यास 2024 का आयोजन कहाँ किया गया? –  रूपनदेही (नेपाल)
  • दिसंबर 2024 में दूसरी बार महिलाओं की विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप किस भारतीय खिलाड़ी ने जीती? – कोनेरु हम्पी (भारत की कोनेरु हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर अपना दूसरा महिला खिताब जीता।)
  • 30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किए गए इसरो के PSLV-C60 मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या था? – अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करना
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 किस देश ने जीती? – ऑस्ट्रेलिया ने (भारत को हराकर)
  • जिमी कार्टर किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है? – यूएसए
  • सात महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन हैं? – काम्या कार्तिकेयन (मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा हैं)
  • भारत का पहला समुद्र के ऊपर बना कांच का पुल किस स्थान पर उद्घाटित किया गया? – कन्याकुमारी
  • अभ्यास सूर्य किरण भारत और किस देश की सेनाओं के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है? – नेपाल
  • ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध कहाँ बन रहा है? – चीन (चीन ने हाल ही में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दी है, जो तिब्बत में भारतीय सीमा के पास स्थित है।)
  • हाल ही में भारत और किस देश के बीच नौसेना अभ्यास ‘SLINEX 2024’ विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ है? श्रीलंका
  • 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी 2025 से कहां आयोजित होंगे? – उत्तराखंड
  • हाल ही में बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर किस देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है? – यूएसए
  • केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना के शिलान्यास समारोह के दौरान किस पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती मनाई गई? – अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ परियोजना का शिलान्यास किया)
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘डॉ. मनमोहन सिंह’ के निधन पर कितने दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है? – 07 दिवस
  • हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का आयोजन कहां किया जायेगा? – राउरकेला
  • हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? – वी. रामासुब्रमण्यम
  • निम्नलिखित में से किसके जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाता है? – अटल बिहारी वाजपेयी
  • निम्नलिखित में से हवाई अड्डा भारत का पहला शून्य अपशिष्ट हवाई अड्डा बन गया है? – इंदौर
  • भारत में सुशासन दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 25 दिसंबर (सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।)
  • आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेज़बानी कौन सा देश कर रहा है? – पाकिस्तान
  • निम्नलिखित में से किसके द्वारा 30 दिसंबर को ‘स्पैडएक्स मिशन’ लॉन्च किया जाएगा? ISRO
  • भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 24 दिसंबर
  • 2024 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – वी. रामासुब्रमणियन
  • 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैच कहां आयोजित किए जाएंगे? – संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • न्यू जर्सी में आयोजित कार्यक्रम में मिस इंडिया यूएसए 2024 का ताज किसे मिला? – कैटलिन सैंड्रा नील
  • दिसंबर 2024 में संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद (IJC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर
  • अंडर-19 महिला टी20 एशिया कप 2024 किस टीम ने जीता? – भारत
  • नवीनतम भारत राज्य वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत के भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत वन और वृक्ष आवरण से आच्छादित है? – 25.17%
  • दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत द्वारा कौन सा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया? – द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर
  • दिसंबर 2024 में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ‘ओम प्रकाश चौटाला’ का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? – हरियाणा
  • अमेरिका के न्यूजर्सी में आयोजित वार्षिक सौन्दर्य प्रतियोगिता ‘मिस इंडिया USA 2024’ चेन्नई में जन्मी किस भारतीय अमेरिकी किशोरी ने जीती है? – कैटलिन सैंड्रा नील
  • भारत ने U-19 महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में किस टीम को हराया? – बांग्लादेश
  • हाल ही में किसे UNEP के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है? मायरा गाडगिल
  • वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? पं. स्वप्न चौधरी
  • ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक क्या है? – 39वां
  • हाल ही में किसे SBI का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है? – राम मोहन राव अमारा
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही कौन सी योजना लांच की है? – बांग्लार बारी आवास योजना
  • कहाँ में 17 दिसंबर से ‘10वां अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्‍सव’ शुरू हुआ है तथा यह महोत्‍सव 23 दिसंबर तक रहेगा? मध्य प्रदेश के भोपाल
  • 129th संविधान संशोधन विधेयक, 2024 का मुख्य उद्देश्य क्या है? – ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (ONOE) लागू करने के उद्देश्य से लाया गया है
  • किस भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? – रविचंद्रन अश्विन
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 18 दिसंबर
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2024 का अवार्ड किसने जीता? – विनीसियस जूनियर
  • हाल ही किसे बायोसाइंसेज लीडरशिप के लिए जमशेदजी टाटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – किरण मजूमदार-शॉ
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर 2024 का अवार्ड किसने जीता? – एमिलियानो मार्टिनेज़
  • ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के लिए बनाई गयी समिति के अध्यक्ष कौन थे? – रामनाथ कोविंद (पूर्व राष्ट्रपति)
  • भारत में हर साल विजय दिवस कब मनाया जाता है? – 16 दिसंबर
  • विजय दिवस (16 दिसंबर) किस महत्वपूर्ण घटना का स्मरण करता है?1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 किस टीम ने जीती? – मुंबई ने (15 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल में मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 जीती)
  • पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पांच ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले महान कलाकार जाकिर हुसैन का दिसंबर 2024 में निधन हो गया। वह किस क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध थे? – तबला और भारतीय शास्त्रीय संगीत
  • $400 बिलियन से अधिक की संपत्ति वाले दुनिया के पहले बिजनेसमैन कौन है? एलन मस्क
  • सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन कौन बने है? डी गुकेश
  • दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश ने किसे हराकर टाइटल जीता? – डिंग लिरेन
  • बशर अल-असद के शासन को उखाड़ फेंकने के बाद सीरिया के कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – मोहम्मद अल-बशीर
  • भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है? – संजय मल्होत्रा (वर्तमान राजस्व सचिव)
  • भारतीय नौसेना शामिल आईएनएस तुशिल का निर्माण किस देश के सहयोग से किया गया है? – रूस
  • अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 10 दिसंबर
  • अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 2024″ की थीम क्या है? – हमारे अधिकार, हमारा भविष्य, अभी”
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का निधन हो गया है, वह किस राज्य के पूर्व सीएम भी थे? – कर्नाटक
  • ACC पुरुष अंडर-19  क्रिकेट एशिया कप का टाइटल किसने जीता? बांग्लादेश
  • पिछले 24 वर्षों से सीरिया का राष्ट्रपति कौन था, जो दिसंबर 2024 में विद्रोही बलों के नियंत्रण में आने के बाद देश छोड़कर भाग गया? बशर अल-असद
  • हाल ही में चर्चा में रहा सोनई-रूपई वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? असम
  • महाकुंभ 2025 का आयोजन किस शहर में होगा? – प्रयागराज
  • 6-8 दिसंबर 2024 तक आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव भारत के किस क्षेत्र में मनाया जाता है? – पूर्वोत्तर भारत
  • हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन हर साल किस राज्य में किय जाता है? – नगालैंड
  • हॉर्नबिल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्या है? – नागा जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना
  • नागालैंड का प्रसिद्ध ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’ 2024 में कितने देशों की भागीदारी है? – चार देश (वेल्स, अमेरिका, जापान, पेरू)
  • महाकुंभ 2025 का आयोजन  कब से कब तक होगा? – 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक
  • तीसरी बार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? देवेन्द्र फड़णवीस
  • हाल ही में RBI ने UPI लाइट वॉलेट की सीमा बढ़ाकर कितनी कर दी है? – 5,000 रुपये (₹2,000 से बढ़ाकर ₹5,000 कर दी)
  • किस संगठन ने 2016 में भारत में UPI प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया? – भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)
  • गुजरात के किस पारंपरिक हस्तशिल्प को हाल ही में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त हुआ है? – घरचोला
  • इस वर्ष का ‘अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री सम्‍मेलन’ 4 से 6 दिसंबर तक कहाँ में आयोजित किया जाएगा? – चेन्‍नई
  • 5 दिसंबर 2024 को इसरो द्वारा प्रक्षेपित प्रोबा-3 उपग्रहों का प्राथमिक मिशन क्या है? – सूर्य के कोरोना (बाहरी वायुमंडल) का अध्ययन करना (PSLV C-59 रॉकेट से प्रक्षेपित)
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 उपग्रह का प्रक्षेपण किस स्पेस सेंटर से किया गया है? – श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर
  • रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को किस राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है? – मध्य प्रदेश
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास “हरिमाऊ शक्ति” का आयोजन भारत किस देश के साथ करता है? – मलेशिया
  • राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 02 दिसंबर
  • सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट 2024 में महिला एकल का खिताब किसने जीता? – पीवी सिंधु
  • सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट 2024 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता? – लक्ष्य सेन
  • किस प्रख्यात शिक्षाविद ने 02 दिसंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं? – अवध ओझा
  • 30 नवंबर 2024 को पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच आने वाले चक्रवाती तूफान का नाम क्या है? फेंगल
  • एशियाई विकास बैंक (ADB) के 11वें अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? – मासातो कांडा
  • 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2024 का विषय क्या था? – 2047 में विकसित भारत (43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) का समापन 27 नवंबर 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में हुआ)
  • हाल ही में, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किस अभियान की शुरुआत की? – “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान
  • चंद्रयान 4 को भारत और किस देश के बीच एक सहयोगी मिशन के रूप में योजनाबद्ध किया गया है? – जापान
  • झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? हेमंत सोरेन
  • नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक क्या है? – 49वां
  • 2028 में लॉन्च होने वाले इसरो के आगामी शुक्र मिशन का नाम क्या है? – शुक्रयान
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवार्ड
  • आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कौन है? – वैभव सूर्यवंशी (13 साल की उम्र में)
  • आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने है? – ऋषभ पंत (₹27 करोड़)
  • भारत में हर साल संविधान दिवस कब मनाया जाता है? – 26 नवंबर
  • भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ का जश्न किस अभियान टैगलाइन के तहत मनाया जा रहा है? –  “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान”
  • आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पन्त को किस टीम ने ख़रीदा? – लखनऊ सुपर जायंट्स
  • भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है? डॉ. वर्गीस कुरियन (डॉ. वर्गीस कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में 26 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया गया)
  • हेमंत सोरेन कब झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? – 28 नवंबर 2024
  • UNFCCC के लिए पार्टियों के सम्मेलन (CoP29) का 29वां सत्र 11 नवंबर से 22 नवंबर, 2024 तक कहाँ आयोजित किया गया था? बाकू, अजरबैजान
  • महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए प्रतिवर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है? – 25 नवंबर
  • छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छोटे से गांव धुड़मारास को किसके द्वारा सर्वेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है? – ‘संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन’ (UNWTO)
  • अप्रैल 2025 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स की मेजबानी कौनसा राज्य करेगा? – बिहार
  • हाल ही में इसरो ने ‘गगनयान’ मिशन के लिए किस देश की स्पेस एजेंसी के साथ समझौता किया है? – ऑस्ट्रेलिया
  • आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत कब से होगी? – 14 मार्च 2025
  • खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा (Galaxy) मंदाकिनी (Milky Way) के बाहर किसी तारे का पहला विस्तृत चित्र प्राप्त किया है। इस तारे का नाम क्या रखा गया है? –  ‘WOH G64’
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आधारित उपन्यास “ऑर्बिटल” के लिए किसे बुकर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है? – सामंथा हार्वे (ब्रिटेन)
  • हाल ही में जारी FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – मैग्नस कार्लसन
  • जनजातीय गौरव दिवस हर साल 15 नवंबर को किस नेता की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है? बिरसा मुंडा
  • भारतीय नौसेना द्वारा ‘पैन-इंडिया’ तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ का आयोजन कहां किया जा रहा है? – मुंबई
  • भारतीय नौसेना कब से तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी? –  21 से 22 नवंबर
  • हाल ही में चर्चा में रही सुखना झील किस शहर में है? – चंडीगढ़
  • हाल ही में किसे 67वें ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है? – रिक्की केज और अनुष्का शंकर (दोनों)
  • ब्राजील का कौन सा शहर G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी 18 नवंबर, 2024 को भाग लेंगे? – रियो डी जेनेरो
  • किसको अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल इंटेलिजेंस (US Intelligence Chief ) का डायरेक्टर बनाया है? भारतवंशी ‘तुलसी गाबार्ड’
  • DRDO ने नवंबर 2024 में किस हथियार प्रणाली के उड़ान परीक्षण पूरे किए? – गाइडेड पिनाका हथियार प्रणाली
  • कहाँ में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे? – महाराष्ट्र
  • किसने विदेश सचिव ‘विक्रम मिस्री’ का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है? – केंद्र सरकार
  • भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे शपथ ली है? जस्टिस संजीव खन्ना
  • हाल ही में भारत की तनुश्री पांडे ने विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है? – रजत
  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 11 नवंबर
  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस किस प्रमुख भारतीय शिक्षाविद् की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है? – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
  • हाल ही में ‘गरुड़ शक्ति’ एक्सरसाइज का आयोजन भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया? – इंडोनेशिया
  • पंकज आडवाणी, जिन्होंने हाल ही में अपना 28वां विश्व खिताब जीता, किस खेल से जुड़े हैं? – बिलियर्ड्स
  • हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिन्द’ पुणे में आयोजित हुआ है? ऑस्ट्रेलिया
  • USA के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री के रूप में किसे चुना है? – पीट हेगसेथ
  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP29) का आयोजन कहां किया जा रहा है? – बाकू (अज़रबैजान)
  • हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – सिंगापुर
  • मानसी अहलावत ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता और किस भार वर्ग में? – 59 किग्रा में कांस्य
  • भारत-अमेरिका का संयुक्त विशेष बल अभ्यास, वज्र प्रहार का 15वां संस्करण 2 से 22 नवंबर, 2024 तक कहाँ आयोजित होने वाला है? – इडाहो, अमेरिका
  • ISRO ने अंतरग्रहीय आवास स्थितियों का अनुकरण करने के लिए भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन कहां लॉन्च किया? –  लेह, लद्दाख
  • निम्नलिखित में से किसने हाल ही में रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला? – राजेश कुमार सिंह
  • हाल ही में 70 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, आयुष्मान वय वंदना कार्ड का अनावरण किसने किया? – पीएम नरेंद्र मोदी
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का अध्यक्ष किसे चुना गया है? – भारत
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के तीसरे महानिदेशक के रूप में चुना गया? – आशीष खन्ना
  • कौन, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सौजन्य से 5 और 6 नवंबर को नई दिल्ली में पहले ‘एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है? – संस्कृति मंत्रालय
  • यूएस में 47वें राष्ट्रपति के रूप में किसने जीत दर्ज की है? – डॉनल्ड ट्रम्प
  • यूएस में 47वें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प किस पार्टी के नेता है? – रिपब्लिकन पार्टी
  • किस देश ने नवंबर 2024 में लकड़ी की अंतरिक्ष-ग्रेड सामग्री के रूप में व्यवहार्यता का परीक्षण करने के लिए दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लिग्नोसैट अंतरिक्ष में लॉन्च किया? – जापान
  • हाल ही में किस योजना को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी है जिसके तहत बिना किसी जमानत और बिना किसी गारंटी के एजुकेशन लोन दिया जाएगा? – ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’
  • राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? – 7 नवंबर
  • हाल ही में जारी विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2024 में भारत कौन से स्थान पर रहा है? 6th
  • हाल ही में जारी ग्लोबल सिटी इंडेक्स में कौन प्रथम स्थान पर रहा है? – दुबई

ये Course आपको सभी Competitive Exams के लिए बहुत ही Helpfull होगा –

Current Affairs
  • निम्नलिखित में से किसने हाल ही में रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला? – राजेश कुमार सिंह
  • ISRO ने अंतरग्रहीय आवास स्थितियों का अनुकरण करने के लिए भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन कहां लॉन्च किया? –  लेह, लद्दाख
  • भारत-अमेरिका का संयुक्त विशेष बल अभ्यास, वज्र प्रहार का 15वां संस्करण 2 से 22 नवंबर, 2024 तक कहाँ आयोजित होने वाला है? – इडाहो, अमेरिका
  • 31 अक्टूबर, 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल कौन-सी जयंती मनाई जाएगी? – 150वीं जयंती
  • राष्ट्रीय एकता दिवस किस प्रमुख भारतीय नेता की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है? – सरदार वल्लभभाई पटेल
  • किस महिला फुटबॉलर ने 2024 में महिला बैलन डी’ ओर अवार्ड जीता? – ऐटाना बोनमती
  • बैलन डी’ओर 2024 मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड किसने जीता? – रोड्री
  • भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 वनडे शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं? – स्मृति मंधाना
  • सऊदी अरब ने शुरू किया दुनिया की सबसे बड़ी इमारत का निर्माण, इस इमारत का नाम क्या है? ‘मुकाब’
  • हाल ही में किस क्रिकेट टीम ने पहली बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीता है? – अफगानिस्तान
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत अब से कितने उम्र के लोगों का मुफ्त इलाज होगा? – इस योजना के तहत अब से 70 या उससे अधिक उम्र के लोगों का 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज किया जायेगा। पहले इस योजना में 60 साल तक आयु सीमा थी।
  • किस बैंक को हाल ही में भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया? – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
  • चक्रवात ‘दाना’ 25 अक्टूबर, 2024 को तटीय ओडिशा में कहाँ टकराया? – भितरकणिका और धमरा
  • ‘एक्सरसाइज सिम्बेक्स 2024’ समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास किन दो देशों के बीच हो रहा है? – भारत और सिंगापुर
  • भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – जस्टिस संजीव खन्ना
  • 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में जल प्रबंधन और संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए किस राज्य ने देश में पहला स्थान हासिल किया हैं? उड़ीसा
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किसको ICC महिला T-20 विश्व कप 2024 प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है? – कप्तान ‘हरमनप्रीत कौर’
  • IQAir की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है? – लाहौर
  • बंगाल की खाड़ी में 25 अक्टूबर 2024 को ओडिशा ओडिशा तट पर आने वाले भीषण चक्रवाती तूफान का क्या नाम है? – दाना
  • बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को किस देश ने नाम दिया है? – क़तर
  • राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? – विजया किशोर राहतकर
  • 16वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया? – कज़ान (रूस)
  • BRICS शिखर सम्मेलन 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है? – पीएम नरेंद्र मोदी
  • हाल ही में किसने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीता है? – निकिता पोरवाल
  • हाल ही में ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? IAF वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है
  • 2024 के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का कौन-सा स्थान है? – 105वां स्थान है
  • हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है? – नायब सिंह सैनी
  • हाल ही में किसे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर किसे नामित किया गया? – रश्मिका मंदाना
  • किसने अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान ‘यूरोपा क्लिपर’ लॉन्च किया है? नासा
  • जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में किसे शपथ ली है? – उमर अब्दुल्ला
  • 23वीं एससीओ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? – एस जयशंकर
  • 23वीं एससीओ बैठक की मेजबानी किस देश ने की? – पाकिस्तान
  • अक्टूबर 2024 को लॉन्च किए गए नासा के यूरोपा क्लिपर मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है? – बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की उन स्थितियों की जांच करना जो जीवन का समर्थन कर सकती हैं
  • साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली एशियाई महिला कौन है? – दक्षिण कोरिया की हान सांग
  • राफेल नडाल, जिन्होंने हाल ही में अपनी संन्यास की घोषणा की है , किस खेल से संबंधित हैं? – स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) महारत्न का दर्जा प्राप्त करने वाला कौन-सा केंद्रीय उद्यम बना है? – 14वां
  • अर्थशास्त्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया? – डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन
  • ISSF जूनियर विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? – भारत
  • किस संगठन को साल 2024 नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया? निहोन हिडानक्यो संगठन (हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम बचे लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले जमीनी स्तर के संगठन निहोन हिडानक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया)
  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है? – 11 अक्टूबर
  • 11 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम क्या थी? – “भविष्य के लिए बालिकाओं का दृष्टिकोण”
  • टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – नोएल टाटा
  • अक्टूबर 2024 में WHO प्रमाणन के अनुसार भारत ने किस बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है? – ट्रेकोमा
  • साल 2024 के केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज से किसे सम्मानित किया गया? – डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर
  • इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? – जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन
  • भारतीय खिलाड़ी दीपा करमाकर ने संन्यास ले लिया है। वह किस खेल से जुड़ी थीं? –  जिम्नास्टिक्स
  • साल 2024 के मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया? – विक्टर एम्ब्रोज़ और गैरी रूवकुन
  • ‘भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव 2024’ इस वर्ष कहाँ में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा? – असम के गुवाहाटी
  • खो-खो विश्व कप 2025 का आयोजन किस देश में किया जायेगा? – भारत
  • हर साल किस दिन विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है? – 5th अक्टूबर
  • ICC महिला T20 विश्व कप 2024 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? – संयुक्त अरब अमीरात
  • भारत ने रुद्रम -1 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, यह किस प्रकार की मारक मिसाइल है? – हवा से सतह (DRDO द्वारा निर्मित, भारत की पहली स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल)
  • स्वच्छ भारत दिवस किस राष्ट्रीय नेता की जयंती के साथ मनाया जाता है? – महात्मा गांधी (2 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई।)
  • 1 अक्टूबर, 2024 को नाटो के महासचिव की भूमिका किसने ग्रहण की? – मार्क रुटे
  • हाल ही में किसका पहला संस्मरण “मदर मैरी कम टू मी” लॉन्च किया गया है? – अरुंधति रॉय
  • एक्सरसाइज ‘काज़िंद’ हाल ही में भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ? – कजाकिस्तान
  • हाल के आंकड़ों के अनुसार, PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत छत पर सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता में कौन सा राज्य देश में अग्रणी है? – गुजरात

TO Be Continue………. अभी और भी Current Affairs Question Add किए जाएँगे

करेंट अफेयर्स से संबंधित हमारी Website की अन्य Post –

सभी Subject की PDF आप नीचे दी गई Link से Download कर सकते हैं

Subject Download Link
Current Affairs PDFDownload
Maths PDFDownload
Reasoning PDFDownload
General Hindi PDFDownload
General English PDFDownload
History PDFDownload
Geography PDFDownload
Economy PDFDownload
Science PDFDownload
Computer PDFDownload
Environment PDFDownload
Child Development and Pedagogy PDFDownload
UP GK PDFDownload
MP GK PDFDownload
Rajasthan GK PDFDownload

अगर पोस्ट अच्छी लगी तो Share करके Support अवश्य करें

Download Our App

Best PDF Notes के लिए हमारी App पर सबसे ज्यादा Popular Course

आप सभी हमारी APP पर उपलब्ध Best Course को Join कर सकते हैं - जिसमें बहुत ही कम दाम में आपको Best PDF Notes उपलब्ध कराये गए हैं


About the author

Nitin Gupta

My Name is Nitin Gupta और मैं Civil Services की तैयारी कर रहा हूं ! और मैं भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश से हूँ। मैं इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशील किरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !!

मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है ! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment